iPad पर कैलेंडर में इवेंट बनाएँ और संपादित करें

इवेंट, अपॉइंटमेंट और मीटिंग बनाने और संपादित करने के लिए कैलेंडर ऐप का इस्तेमाल करें।

‘दिन’ दृश्य में कैलेंडर इवेंट। शीर्ष केंद्र पर मौजूद बटन, आपको दिन, सप्ताह, महीने और वर्ष के बीच दृश्य बदलने की अनुमति देते हैं। कैलेंडर बटन स्क्रीन के शीर्ष पर बाईं ओर मौजूद है और इनबॉक्स बटन शीर्ष बाएँ कोने के पास मौजूद है।

कोई इवेंट जोड़ें

  1. अपने iPad पर कैलेंडर ऐप पर जाएँ।

  2. दिन दृश्य में, स्क्रीन के सबसे ऊपर मौजूद, बटन जोड़ें पर टैप करें।

  3. इवेंट का शीर्षक दर्ज करें।

  4. "स्थान या वीडियो कॉल" पर टैप करें, फिर भौतिक स्थान दर्ज करें या किसी रिमोट इवेंट के लिए वीडियो लिंक दर्ज करना है, तो FaceTime पर टैप करें।

    आप अपने द्वारा बनाए गए या प्राप्त किए गए FaceTime लिंक को कॉपी करके उसे स्थान फ़ील्ड में पेस्ट भी कर सकते हैं। FaceTime कॉल के लिए लिंक बनाएँ देखें।

  5. इवेंट का आरंभ और समाप्ति समय, यात्रा समय, आमंत्रित, अटैचमेंट आदि दर्ज करें। (अगर आवश्यक हो तो सभी मीटिंग जानकारी दर्ज करने के लिए स्वाइप अप करें।)

  6. पूर्ण बटन पर टैप करें।

कोई अलर्ट जोड़ें

आप कोई इवेंट पहले ही रिमाइंड करने के लिए अलर्ट सेट कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर कैलेंडर ऐप पर जाएँ।

  2. इवेंट पर टैप करें, फिर "संपादित करें" पर टैप करें।

  3. इवेंट विवरण में, "अलर्ट" पर टैप करें।

  4. चुनें कि आप कब रिमाइंड पाना चाहते हैं।

    उदाहरण के लिए, “इवेंट के समय”, “5 मिनट पहले” या कोई अन्य विकल्प।

    नोट : अगर आप इवेंट के स्थान का पता जोड़ते हैं, तो कैलेंडर Apple नक़्शा का इस्तेमाल करके स्थान, ट्रैफ़िक की स्थिति और परिवहन विकल्प देखता है, ताकि आपको पता चल सके कि कब निकलना है।

  5. पूर्ण बटन पर टैप करें।

कोई अटैचमेंट जोड़ें

आप आमंत्रित के साथ शेयर करने के लिए कैलेंडर इवेंट में अटैचमेंट जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPad पर कैलेंडर ऐप पर जाएँ।

  2. इवेंट पर टैप करें, फिर "संपादित करें" पर टैप करें।

  3. इवेंट विवरण में, "अटैचमेंट जोड़ें" पर टैप करें।

  4. उस फ़ाइल का पता लगाएँ जिसे आप अटैच करना चाहते हैं।

    फ़ाइल ढूँढने के लिए, आप खोज फ़ील्ड में उसका नाम दर्ज कर सकते हैं, स्क्रोल कर सकते हैं, उन्हें खोलने के लिए फ़ोल्डर पर टैप कर सकते हैं, अन्य स्थान (जैसे iCloud Drive) में देखने के लिए "ब्राउज़ करें" पर टैप कर सकते हैं आदि। फ़ाइल ऐप में फ़ाइल, फ़ोल्डर संशोधित करना और डाउनलोड देखना देखें।

  5. पूर्ण बटन पर टैप करें।

अटैचमेंट हटाने के लिए, इवेंट पर टैप करें, ऊपर दाईं ओर मौजूद "संपादित करें" पर टैप करें, अटैचमेंट पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर "हटाएँ" पर टैप करें।

अन्य ऐप्स में इवेंट ढूँढें

Siri द्वारा मेल, संदेश और Safari में मिले इवेंट का सुझाव दिया जा सकता है—जैसे फ़्लाइट आरक्षण और होटल बुकिंग, ताकि आप उन्हें आसानी से कैलेंडर में जोड़ सकें।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐप्स और फिर कैलेंडर पर टैप करें।

  3. Siri पर टैप करें, फिर अन्य ऐप्स में मिले इवेंट का सुझाव देने की Siri को अनुमति देने के लिए "ऐप में दिखाएँ" चालू करें।

आप कैलेंडर का इस्तेमाल कैसे करते हैं, इसके आधार पर Siri को अन्य ऐप्स में सुझाव देने की अनुमति देने के लिए "इस ऐप से सीखें" चालू करें।

कोई इवेंट कॉपी और पेस्ट करें

आप कोई इवेंट कॉपी करके किसी अन्य तिथि पर पेस्ट कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर कैलेंडर ऐप पर जाएँ।

  2. इवेंट टच और होल्ड करें, फिर "कॉपी करें" पर टैप करें।

  3. किसी अन्य तिथि पर, वह समय टच और होल्ड करें जहाँ आप इवेंट पेस्ट करना चाहते हैं।

    जब आप टच और होल्ड रिलीज़ करते हैं, तो नया इवेंट पृष्ठ दिखाई देता है और कॉपी किया गया इवेंट शीर्षक के नीचे उस तिथि और समय के साथ दिखाई देता है, जहाँ आप इवेंट पेस्ट करना चाहते हैं।

    नुस्ख़ा : आप कोई इवेंट कॉपी करने के बाद स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद जोड़ें बटन पर भी टैप कर सकते हैं।

  4. शीर्षक के नीचे कॉपी किए गए इवेंट पर टैप करें।

  5. पूर्ण बटन पर टैप करें।

कोई इवेंट संपादित करें

आप किसी इवेंट का समय और अन्य इवेंट विवरण बदल सकते हैं।

  1. अपने iPad पर कैलेंडर ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • इवेंट का समय और अवधि तुरंत बदलें : दिन या सप्ताह दृश्य में, इवेंट को टच और होल्ड करें, फिर उसे नए समय पर ड्रैग करें या ग्रैब पॉइंट ऐडजस्ट करें।

    • इवेंट विवरण बदलें : इवेंट पर टैप करें, फिर ऊपर दाईं ओर "संपादित करें" पर टैप करें। इवेंट विवरण में, कोई सेटिंग बदलने के लिए उस पर टैप करें या नई जानकारी लिखने के लिए किसी फ़ील्ड पर टैप करें।

कोई इवेंट डिलीट करें

  1. अपने iPad पर कैलेंडर ऐप पर जाएँ।

  2. “इवेंट” पर टैप करें, फिर स्क्रीन के नीचे “इवेंट डिलीट करें” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.