इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर संदेश में स्टिकर भेजें

अपने टेक्स्ट संदेशों में अपने व्यक्तित्व और मूड से मेल खाने वाले स्टिकर जोड़कर ख़ुद को व्यक्त करें।

संदेश में हाल में इस्तेमाल किए गए स्टिकर। कार्ड के शीर्ष पर मौजूद प्रत्येक बटन स्टिकर पैक खोलता है।

संदेश में स्टिकर भेजें

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. किसी वार्तालाप में, जोड़ें बटन पर टैप करें।

  3. स्टिकर पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से किसी एक स्टिकर पैक के लिए आइकॉन पर टैप करें :

  4. संदेश (वैकल्पिक) जोड़ें, फिर भेजें बटन पर टैप करें।

आप ईमोजी कीबोर्ड से स्टिकर भी भेज सकते हैं। iPad कीबोर्ड के साथ स्टिकर बनाएँ देखें।

वार्तालाप में स्टिकर लगाएँ।

आप वार्तालाप में संदेश बुलबुले पर स्टिकर जोड़ सकते हैं, साथ ही स्टिकर का कोण बदल सकते हैं या उन्हें अलग-अलग आकार दे सकते हैं। आप अन्य स्टिकर के शीर्ष पर स्टिकर भी लगा सकते हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. किसी वार्तालाप में, जोड़ें बटन पर टैप करें।

  3. स्टिकर पैक ब्राउज़ करने के लिए स्टिकर पर टैप करें, फिर शीर्ष पंक्ति में लाइव स्टिकर बटन, ईमोजी बटन या Memoji स्टिकर बटन जैसे किसी आइकॉन पर टैप करें।

  4. स्टिकर को बुलबुले पर ड्रैग करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोण ऐडजस्ट करें : एक उँगली से स्टिकर को ड्रैग करें और दूसरी उँगली को इसके इर्द-गिर्द घुमाएँ।

    • आकार ऐडजस्ट करें : एक उँगली से स्टिकर को ड्रैग करें और दूसरी उँगली को इसके पास लाएँ या इससे दूर ले जाएँ।

    जैसे ही आप स्टिकर को संदेश पर लगाते हैं, आपके प्राप्तकर्ता इसे देख सकते हैं।

    वार्तालाप में स्टिकर किसने भेजा है, यह पता लगाने के लिए स्टिकर को टच और होल्ड करें, फिर स्टिकर विवरण पर टैप करें।

नुस्ख़ा : संदेश में तेज़ी से स्टिकर जोड़ें। संदेश को टच और होल्ड करें, “स्टिकर अटैच करें” पर टैप करें, फिर उस संदेश बबल के कोने पर प्रदर्शित करने के लिए स्टिकर चुनें।

स्टिकर को मूव करें, आकार बदलें या डिलीट करें

वार्तालाप में संदेश बुलबुले के शीर्ष पर स्टिकर लगाने के बाद, आप इसमें बदलाव कर सकते हैं।

इनमें से कोई एक काम करें :

  • स्टिकर को मूव करें या इसका आकार बदलें : स्टिकर को टच और होल्ड करें, फिर बदलाव करें।

  • स्टिकर डिलीट करें : संदेश बुलबुले को टच और होल्ड करें, स्टिकर विवरण पर टैप करें, उस स्टिकर पर बाईं ओर स्वाइप करें जिसे आप डिलीट करना चाहतें है (सिर्फ़ अपने iPad पर), फिर डिलीट बटन पर टैप करें।

  • स्टिकर से ढँका हुआ टेक्स्ट देखें : संदेश बुलबुले पर डबल टैप करें।

संदेश बुलबुले में भेजे गए स्टिकर बदलने के लिए, संदेश अप्रेषित करें और संपादित करें देखें।

नोट : आप और आपके प्राप्तकर्ता को स्टिकर का यह अपडेट देखने के लिए यह आवश्यक है कि आप iOS 17.2, iPadOS 17.2, macOS 14.1, watchOS 10.2, visionOS 1 या बाद के संस्करण का इस्तेमाल करें।

लाइव स्टिकर बनाएँ

आप तस्वीर से सब्जेक्ट उठाकर अपने लाइव स्टिकर बना सकते हैं और संदेश में इस्तेमाल कर सकते हैं और प्रभाव जोड़कर स्टिकर को जीवंत बना सकते हैं।

यह फ़ीचर समर्थित मॉडल पर उपलब्ध है।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. किसी वार्तालाप में जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर स्टिकर्स पर टैप करें।

  3. लाइव स्टिकर बटन पर टैप करें, फिर जोड़ें बटन पर टैप करें।

  4. किसी तस्वीर पर टैप करें, फिर जोड़ें बटन पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : मूव करने वाले लाइव स्टिकर बनाने के लिए, लाइव तस्वीर का इस्तेमाल करें। अपनी तस्वीर से स्टिकर बनाएँ देखें।

  5. प्रभाव जोड़ने के लिए, स्टिकर को टच और होल्ड करें, प्रभाव जोड़ें पर टैप करें, कोई विकल्प चुनें (जैसे कॉमिक या शाइनी), फिर पूर्ण बटन पर टैप करें।

अन्य लोगों के लाइव स्टिकर सहेजें

अगर आपको किसी का भेजा लाइव स्टिकर पसंद आता है, तो आप उसे बाद में इस्तेमाल करने के लिए सहेज सकते हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. स्टिकर के साथ जो वार्तालाप आपको सहेजनी है, उसे खोलें।

  3. स्टिकर पर टच और होल्ड करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • संदेश में भेजे गए स्टिकर के लिए : स्टिकर में सहेजें पर टैप करें।

    • संदेश बुलबुले में लगाए गए स्टिकर के लिए : स्टिकर विवरण पर टैप करें, फिर ‘सहेजें’ पर टैप करें।

आप ऐसे Memoji बना सकते हैं और भेज सकते हैं जो आपकी आवाज़ का इस्तेमाल करते हैं और आपके चेहरे के भावों की नकल करते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.