इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर बोली के लिए ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर

iPad में आपके लिए सबसे उपयुक्त तरीक़े से संचार करने हेतु इनबिल्ट टूल होते हैं, चाहे आप बोलने में असमर्थ हों, आपको बोलने की क्षमता खोने का जोखिम हो या आप बोलने में अक्षम हो। आप जो टाइप करते हैं उसे बोलने दें, एक सिंथसाइज़ वॉइस बनाएँ जो आपकी तरह लगे। इसके अलावा आप और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।

बोली के लिए ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर खोजने के लिए, सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी पर जाएँ, फिर बोली सेक्शन पर नीचे स्क्रोल करें।

बोलने के लिए टाइप करें

लाइव स्पीच

अगर आप बोलने में असमर्थ हैं या आपको बोली अक्षमता है, तो आपको जो कहना है उसे टाइप करें और iPad को बोलने दें।

लाइव स्पीच का इस्तेमाल कर के बोलने के लिए टाइप करें

व्यक्तिगत वॉइस

अगर आपको अपनी बोली की क्षमता खोने का जोखिम है, तो अपनी तरह आवाज़ करने वाली सिंथसाइज़ वॉइस बनाएँ।

अपनी व्यक्तिगत वॉइस रिकॉर्ड करें

Siri के लिए टाइप करें

बोलने के बजाए अपने Siri अनुरोध टाइप करें।

Siri से बात करने के बजाय टाइप करें

अपनी आवाज़ से iPad नियंत्रित करें

वॉइस कमांड इस्तेमाल करें

स्क्रीन पर मौजूद चीज़ों को नेविगेट करने और उन से इंटरैक्ट करने, टेक्स्ट डिक्टेट और संपादित करने आदि के लिए कमांड बोलें।

iPad के साथ इंटरऐक्ट करने के लिए वॉइस कंट्रोल कमांड का इस्तेमाल करें

आसान ध्वनि इस्तेमाल करें

आप स्क्रीन पर मौजूद चीज़ों को नेविगेट करने और उनसे इंटरैक्ट करने के लिए आवाज़ वाली या बिना आवाज़ वाली ध्वनियों का इस्तेमाल कर सकते हैं - जैसे S-ध्वनि या मुँह से पॉप की आवाज़।

स्विच कंट्रोल के साथ ध्वनि क्रियाएँ

वोकल शॉर्टकट

जब आप कोई शब्द या अपनी पसंद की अन्य ध्वनि बोलते हैं, तो iPad से क्रिया करने के लिए कहें।

iPad पर वोकल शॉर्टकट का इस्तेमाल करें

Siri को अटिपिकल बोली सुनने दें

अगर आपको कोई पहले से मिली हुई या बढ़ने वाली बीमारी है जो बोली को प्रभावित करती है, तो Siri से अटिपिकल बोली पैटर्न की व्यापक श्रृंखला पहचानने के लिए कहें।

iPad पर Siri ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग्ज़ बदलें

आप अपना बोलना समाप्त करने के लिए Siri को ज़्यादा समय तक प्रतीक्षा करने के लिए बोल सकते हैं या अपनी आवाज़ का इस्तेमाल कर के टेक्स्ट दर्ज करने के लिए डिक्टेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नुस्ख़ा : किसी बटन पर क्लिक करके या कंट्रोल सेंटर से अपने जाने-माने ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर और सेटिंग्ज़ को कंट्रोल करें। ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट से फ़ीचर तुरंत खोलें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.