इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर संगीत में प्लेलिस्ट का परिचय

प्लेलिस्ट, गानों और संगीत वीडियो का एक कस्टम संकलन है। निम्नलिखित काम करने के लिए, आपको एक प्लेलिस्ट बनानी चाहिए :

  • विशेष मूड या अवसर के मुताबिक़ गाने। उदाहरण के लिए, आप डिनर पार्टी, शादी या सुबह की क़सरत के लिए एक प्लेलिस्ट बना सकते हैं।

  • अपने स्थानीय नेटवर्क पर दूसरों के साथ शेयर करने या अपने Mac या Windows डिवाइस के साथ सिंक करने के लिए कुछ गाने चुनें।

  • अपनी संगीत लाइब्रेरी व्यवस्थित करें।

Apple Music को सब्सक्राइब करने पर, कुछ अन्य तरह की प्लेलिस्ट भी उपलब्ध होती हैं :

अपनी संगीत लाइब्रेरी में किए गए बदलाव (उदाहरण के लिए, प्लेलिस्ट बनाना या प्लेलिस्ट फ़ोल्डर) “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू होने पर, आपके सभी डिवाइस पर अपडेट हो जाते हैं। इसके लिए, सेटिंग > ऐप्स > संगीत पर जाएँ, फिर “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू करें। अगर आप Apple Music सब्सक्राइबर नहीं हैं, तो अगली बार अपने कंप्यूटर से सिंक करने पर आपकी लाइब्रेरी में बदलाव दिखाई देते हैं।

Siri: कोई गाना या ऐल्बम चलाते समय, ऐसा कुछ Siri से पूछें, “Add this song to my Workout playlist”. Siri को इस्तेमाल करने का तरीक़ा जानें

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.