इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर क्विक नोट्स इस्तेमाल करें

iPad पर, आप किसी ऐप या स्क्रीन पर मौजूद जानकारी लिखने के लिए, क्विक नोट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्विक नोट में लिंक, इमेज, टैग और मेंशन जोड़ें, ताकि आप महत्वपूर्ण नाम, संख्याएँ और विचार आसानी से प्राप्त कर सकें। जब आप Safari में टेक्स्ट हाइलाइट करते हैं या किसी ऐप से लिंक जोड़ते हैं, तो अगली बार जब आप उस साइट पर विज़िट करते हैं, तो आपको क्विक नोट थंबनेल दिखाई देता है, जो आपको सीधे उस जगह ले जाता है जिसे आप पहले देख रहे थे।

आइसलैंड के नक़्शे पर विंडो ओवरले में मौजूद एक क्विक नोट। नोट में टेक्स्ट और नक़्शे से लिंक करने का विकल्प है।

आप अपने सभी क्विक नोट्स, नोट्स ऐप में ऐक्सेस कर सकते हैं। साथ ही, जब आप अपने iPad पर एक क्विक नोट बनाते हैं, तो अपने iPhone और Mac पर भी वह नोट देख सकते हैं।

एक क्विक नोट बनाएँ

एक क्विक नोट बनाने के लिए, इनमें से कोई एक काम करें :

  • किसी भी ऐप या स्क्रीन से : कंट्रोल सेंटर में क्विक नोट बटन जोड़ें, क्विक नोट बटन पर टैप करें। काम पूरा होने के बाद “पूर्ण” बटन पर टैप करें।

  • समर्थित ऐप्स से : शेयर करें बटन पर टैप करें, “अधिक” पर टैप करें, फिर “क्विक नोट में जोड़ें” पर टैप करें। काम पूरा होने के बाद “पूर्ण” बटन पर टैप करें।

  • अगर आपका iPad किसी Apple बाहरी कीबोर्ड से कनेक्टेड है, तो क्विक नोट्स खोलने के लिए Globe-Q कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करें। अगर क्विक नोट्स पहले से खुला है, तो आप एक नया नोट बनाने के लिए Command-N का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोने के जेस्चर की मदद से क्विक नोट्स लें

Apple Pencil का इस्तेमाल करके, डिस्प्ले के निचले दाएँ कोने से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

नुस्ख़ा : आप यह जेस्चर अपनी उँगली से भी कर सकते हैं। इसके लिए, सेटिंग्ज़  > मल्टीटास्किंग और जेस्चर पर जाएँ, फिर ‘कोने से उँगली को स्वाइप करें’ चालू करें।

सेटिंग्ज़  > ऐप्स > नोट्स पर जाएँ, ‘कोने के जेस्चर’ पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • ‘कोने से स्वाइप करने के लिए उँगली की अनुमति दें’ चालू या बंद करें।

  • ‘बाएँ कोने से स्वाइप करें’ या ‘दाएँ कोने से स्वाइप करें’ पर टैप करें, फिर एक क्रिया चुनें।

क्विक नोट्स देखें और व्यवस्थित करें

  1. अपने iPad पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. फ़ोल्डर सूची में क्विक नोट्स पर टैप करें।

    फ़ोल्डर की सूची दिखाने के लिए, आपको साइडबार टॉगल करें बटन पर टैप करना पड़ सकता है।

नोट : आप कोई क्विक नोट तब तक लॉक नहीं कर सकते, जब तक आप उसे किसी अन्य फ़ोल्डर में मूव नहीं कर लेते।

अगर आप कोई व्यक्तिगत क्विक नोट किसी अन्य फ़ोल्डर में मूव करते हैं, तो वह एक मानक नोट बन जाता है और अन्य ऐप्स में क्विक नोट के रूप में नहीं दिखाई देता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.