इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Apple News+ में पहेलियाँ ढूँढें

अगर आप Apple News+ के सब्सक्राइबर हैं, तो आप दैनिक और आर्काइव किए गए क्रॉसवर्ड, क्रॉसवर्ड मिनी, क्वार्टाइल, सुडोकू और ईमोजी गेम वाली पहेलियाँ ऐक्सेस कर सकते हैं। कुछ पहेलियाँ बिना सब्सक्रिप्शन के उपलब्ध हो सकती हैं।

नोट : Apple News, Apple News+ और पहेलियाँ सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

News ऐप में पहेलियाँ फ़ीड।

पहेलियाँ फ़ीड देखें

  1. अपने iPad पर News ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:

    • साइडबार या टैब बार में “पहेलियाँ” पर टैप करें।

      अगर आपको साइडबार दिखाई नहीं देता है, तो साइडबार बटन पर टैप करें।

    • साइडबार में आज पर टैप करें, नीचे स्क्रोल करें, फिर पत्रिका समूह पर टैप करें।

किसी पहेली प्रकार के लिए फ़ीड को फ़ॉलो करें

अगर आपको किसी ख़ास प्रकार की पहेलियों का तुरंत ऐक्सेस चाहिए, तो आप वह प्रकार फ़ॉलो कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर News ऐप पर जाएँ।

  2. ऊपर बताए अनुसार, पहेलियाँ फ़ीड देखें

  3. क्रॉसवर्ड, मिनी, क्वार्टाइल, सुडोकू या ईमोजी गेम पर टैप करें।

  4. फ़ॉलो करें बटन पर टैप करें।

साइडबार में पहेलियाँ श्रेणी दिखाई देती है, जिसमें पहेली प्रकार नीचे दिखाई देते हैं। उन्हें पसंदीदा के रूप में जोड़ने के लिए, “संपादित करें” पर टैप करें, पहेली प्रकार के सामने पसंदीदा जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर पूर्ण बटन पर टैप करें।

नोट : अगर आप Apple News+ पर सब्सक्राइब करते हैं, आप पहेलियाँ ऑटोमैटिकली ऑफ़लाइन मोड में खेलने के लिए पहेलियाँ फ़ीड और पहेलियाँ प्रकार फ़ीड में डाउनलोड कर सकते हैं।

कोई पहेली चुनें

  1. अपने iPad पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई पहेली ढूँढने के लिए, निम्नलिखित क्षेत्रों में से एक पर जाएँ :

    • आज की फ़ीड

    • पहेलियाँ फ़ीड

    • किसी पहेली प्रकार (क्रॉसवर्ड, क्रॉसवर्ड मिनी, क्वार्टाइल, सुडोकू या ईमोजी गेम) के लिए फ़ीड

  3. किसी पहेली को खोलने के लिए उस पर टैप करें।

क्रॉसवर्ड और सुडोकू पहेलियों में कठिनाइयों का अलग-अलग स्तर होता है, जैसे कि आसान, मध्यम या चुनौतीपूर्ण।

आप प्रत्येक पहेली प्रकार के पूर्ण आर्काइव में पिछली और भी पहेलियाँ देख सकते हैं। पहेली प्रकार की फ़ीड में नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर आर्काइव के आगे दायाँ ऐरो बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : किसी पहेली आर्काइव को सॉर्ट या फ़िल्टर करने के लिए, फ़िल्टर करें बटन पर टैप करें।

पहेली से जुड़े आँकड़े और स्ट्रीक देखें

प्रत्येक पहेली फ़ीड में, आपको स्कोरबोर्ड दिख सकता है। इसमें ये शामिल हैं :

  • प्रत्येक पहेली प्रकार के लिए आँकड़े। उदाहरण के लिए, हल की गई पहेलियों की संख्या

  • आपकी वर्तमान स्ट्रीक, यानी उन दिनों की संख्या जिनमें आपने लगातार दैनिक पहेली को हल किया है

  • आपकी सबसे लंबी स्ट्रीक

  1. अपने iPad पर News ऐप पर जाएँ।

  2. किसी पहेली प्रकार के लिए फ़ीड चुनें, फिर ऊपर की ओर स्वाइप करें।

आँकड़ों को प्रभावित करने वाली स्थितियों में निम्नलिखित शामिल हैं :

  • अगर आप सभी पहेलियाँ या किसी पहेली के एक हिस्से को दिखाने के लिए “दिखाएँ” कमांड इस्तेमाल करते हैं, तो पहेली को आपके आँकड़ों में नहीं गिना जाएगा और पहेली को पूरा करने से, स्ट्रीक शुरू नहीं होगी या जारी नहीं रहेगी।

  • iOS 17.5, iPadOS 17.5, macOS 14.5 या बाद के संस्करण वाले डिवाइस पर आपके द्वारा पूरी की गईं पहेलियाँ आपके आँकड़ों में गिनी जाती हैं। पुराने OS संस्करणों पर आपके द्वारा खेली गई कोई भी पहेली, आपके आँकड़ों में नहीं गिनी जाती है।

  • iOS 17.5, iPadOS 17.5, macOS 14.5 या बाद के संस्करण वाले डिवाइस पर News ऐप खोलने के बाद, OS के पुराने संस्करण वाले डिवाइस पर आपके द्वारा पूरी की गई कोई भी दैनिक पहेली आपकी स्ट्रीक में जुड़ जाती है। उदाहरण के लिए, अगर आप iOS 17.5 वाले अपने iPhone पर सोमवार का क्रॉसवर्ड और मंगलवार का क्रॉसवर्ड पूरा करते हैं और फिर iPadOS 17.4 वाले अपने iPad पर बुधवार के क्रॉसवर्ड हल करते हैं, तो आपकी स्ट्रीक बढ़ा दी जाती है।

  • कॉन्टिनेंटल अमेरिका और कनाडा के यूज़र्स को पहेली प्रकाशित होने के 24 घंटों के भीतर उसे पूरा करना होगा, ताकि इसे स्ट्रीक में गिना जा सके। अलास्का और हवाई के यूज़र्स को एक या दो अतिरिक्त घंटे मिलते हैं; उन्हें स्थानीय समय के हिसाब से आधी रात से पहले दिन की पहेली पूरी करनी होगी।

  • सुडोकू स्ट्रीक शुरू करने या इसे बनाए रखने के लिए, वर्तमान दिन में जवाब देखे बिना किसी भी कठिनाई स्तर की कम से कम एक सुडोकू पहेली सुलझाएँ।

जब आप समान Apple खाते में साइन इन होते हैं, तो आपके आंकड़े और स्ट्रीक आपके सभी Apple डिवाइस में अप-टू-डेट रहती है। सेटिंग पर जाएँ, अपने “नाम” पर टैप करें, फिर iCloud पर टैप करें। सभी देखें (“iCloud में सहेजे गए” सेक्शन में) पर टैप करें, फिर News चालू करें।

अन्य लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा करें

Game Center और Apple Games ऐप में दोस्तों और पहेली हल करने वाले अन्य लोगों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए, आपको News में Game Center भी चालू करना होगा।

  1. अपनी Game Center प्रोफ़ाइल सेटअप करें

  2. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  3. ऐप्स पर टैप करें, फिर News पर टैप करें।

  4. Game Center चालू करें।

प्रत्येक प्रकार की पहेली के लिए आपके स्कोर Game Center में लीडरबोर्ड पर दिखाई देते हैं। सुडोकू में प्रत्येक कठिनाई स्तर के लिए कोई लीडरबोर्ड होता है।

आप क्रॉसवर्ड, क्रॉसवर्ड मिनी, सुडोकू और ईमोजी गेम वाली पहेलियाँ हल करने के लिए अपने दोस्तों को चुनौती भी दे सकते हैं। iPad पर Apple Games ऐप में दोस्तों के साथ खेलें देखें।

कोई पहेली शेयर करें

आप किसी दूसरे Apple News+ सब्सक्राइबर को लिंक भेज सकते हैं, ताकि वे भी पहेली हल कर सकें।

  1. अपने iPad पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई पहेली खोलें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, शेयर करें पर टैप करें, फिर संदेश, मेल या कोई अन्य शेयरिंग विकल्प चुनें।

आपके जवाब नहीं दिखाए जाते हैं, लेकिन पूर्ण पहेलियों के लिए निम्नलिखित जानकारी शेयर की जाती है :

  • क्रॉसवर्ड, क्रॉसवर्ड मिनी और सुडोकू : पहेली को हल करने में आपको जितना समय लगा

  • क्वार्टाइल : आपकी रैंक

  • ईमोजी खेल : पहेली हल करने के लिए आपने जितनी चालों का इस्तेमाल किया

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.