इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Apple Intelligence और गोपनीयता

Apple Intelligence* आपको प्रासंगिक जानकारी प्रदान करता है जो आपके व्यक्तिगत संदर्भ पर आधारित होता है। साथ ही, AI में गोपनीयता से जुड़े ज़रूरी कदम उठाते हुए आपकी गोपनीयता की सुरक्षा करता है। Apple Intelligence की नींव ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग है, इसलिए यह बिना आपकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्र किए, आपकी व्यक्तिगत जानकारी के बारे में जानता है।

अधिक कंप्यूटेशनल क्षमता की माँग करने वाले जटिल अनुरोधों के लिए, Apple Intelligence प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट का उपयोग कर सकता है। यह iPad जैसे आपके Apple उत्पादों की गोपनीयता और सुरक्षा को क्लाउड में भी बनाए रखता है जो इसे और अधिक इंटेलिजेंट बनाता है। प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट, Apple silicon द्वारा संचालित बड़े, सर्वर-आधारित मॉडल का उपयोग करता है। आपका डेटा कभी स्टोर नहीं किया जाता है। इसका इस्तेमाल केवल आपके अनुरोध पूरा करने के लिए किया जाता है। साथ ही, स्वतंत्र गोपनीयता और सुरक्षा शोधकर्ता, किसी भी समय इस गोपनीयता वादे की पुष्टि कर सकते हैं।

नोट : Apple Intelligence सभी iPad मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।** सबसे हालिया उपलब्ध फ़ीचर ऐक्सेस करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप iPadOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है

प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट का परिचय

जब यूज़र अनुरोध करता है, तो Apple Intelligence इस बात का विश्लेषण करता है कि क्या इस अनुरोध को डिवाइस पर संसाधित किया जा सकता है। अधिक जटिल अनुरोधों के लिए, यह प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट की मदद ले सकता है। यह आपके iPad की गोपनीयता और सुरक्षा को क्लाउड में भी बनाए रखता है। प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट की मदद से, केवल वही डेटा Apple silicon सर्वर में प्रोसेस किया जाता है जो आपके अनुरोध से संबंधित है। इसके बाद इसे हटा दिया जाता है। जब अनुरोध प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट को भेजे जाते हैं, तो डेटा स्टोर नहीं किया जाता है और न ही इसका एक्सेस Apple के पास होता है, बल्कि इसका इस्तेमाल केवल यूज़र के अनुरोधों को पूरा करने के लिए किया जाता है। स्वतंत्र गोपनीयता और सुरक्षा शोधकर्ता उस कोड का निरीक्षण कर सकते हैं जो Apple silicon सर्वर पर चलता है जो प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट को सक्षम करता है। इससे किसी भी समय इस गोपनीयता वादे की पुष्टि की जा सके।

Apple silicon सर्वर प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट का आधार हैं और अद्वितीय क्लाउड सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह सुरक्षित एन्क्लेव से शुरू होता है, जो सर्वर की ज़रूरी “एन्क्रिप्शन कीज़” की ठीक वैसे ही सुरक्षा करता है, जैसे यह यूज़र के iPad पर करता है, जबकि सिक्योर बूट सर्वर पर चलने वाले OS का हस्ताक्षरित और सत्यापित होना सुनिश्चित करता है, ठीक वैसे ही जैसे iPadOS में किया जाता है। भरोसेमंद ऐक्ज़िक्यूशन मॉनिटर सुनिश्चित करता है कि केवल हस्ताक्षरित और सत्यापित कोड ही चलाए जाएँ और सत्यापन, यूज़र के डिवाइस को प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट क्लस्टर की पहचान और कॉन्फ़िगरेशन को सुरक्षित रूप से सत्यापित करने में मदद करती है, इससे पहले कि वह कोई अनुरोध भेजे। साथ ही, गोपनीयता को लेकर Apple के वादे को सत्यापित करने के लिए, स्वतंत्र विशेषज्ञ प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट सर्वर पर चलने वाले सॉफ़्टवेयर का निरीक्षण कर सकते हैं।

Apple Intelligence रिपोर्ट बनाएँ

आप अनुरोधों की एक रिपोर्ट जनरेट कर सकते हैं जिन्हें आपके iPad द्वारा प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट को भेजा गया है।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. गोपनीयता और सुरक्षा पर टैप करें।

  3. Apple Intelligence रिपोर्ट पर टैप करें, फिर पिछले 15 मिनट (डिफ़ॉल्ट) या पिछले 7 दिनों के लिए एक रिपोर्ट अवधि चुनें। रिपोर्ट को अक्षम करने के लिए “बंद” चुनें।

    नोट : अगर आपने अवधि बदलने के बाद कोई प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट अनुरोध नहीं किया है, तो रिपोर्ट खाली हो सकती है।

  4. “ऐक्टिविटी एक्सपोर्ट करें” पर टैप करें, फ़ाइल को स्टोर करने के लिए कोई स्थान चुनें, फिर “एक्सपोर्ट करें” पर टैप करें।

    रिपोर्ट फ़ाइल Apple_Intelligence_Report.json नाम से सहेजी जाती है।

  5. फ़ाइल किसी टेक्स्ट रीडर का इस्तेमाल करके खोलें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.