इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad चालू करें और सेटअप करें

आप इंटरनेट कनेक्शन की मदद से अपना नया iPad चालू और सेटअप कर सकते हैं। आप iPad को अपने कंप्यूटर से कनेक्ट करके भी सेटअप कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई अन्य iPhone, iPad या Android डिवाइस है, तो आप अपना डेटा अपने नए iPad में ट्रांसफ़र कर सकते हैं।

नोट : अगर आपका iPad किसी कंपनी, स्कूल या अन्य संगठन द्वारा डिप्लॉय या प्रबंधित किया जाता है, तो सेटअप से जुड़े निर्देशों के लिए ऐडमिनिस्ट्रेटर या अध्यापक से बात करें। सामान्य जानकारी के लिए, Apple at Work वेबसाइट या शिक्षा वेबसाइट देखें।

सेटअप के लिए तैयारी करें

सेटअप को ज़्यादा से ज़्यादा आसान बनाने के लिए, निम्नलिखित आइटम उपलब्ध रखें :

  • वाई-फ़ाई नेटवर्क द्वारा इंटरनेट कनेक्शन (आपको नेटवर्क के नाम और पासवर्ड की ज़रूरत पड़ सकती है) या कैरियर द्वारा मोबाइल डेटा सेवा (Wi-Fi + Cellular मॉडल)

  • आपका Apple खाता और पासवर्ड; अगर आपके पास Apple खाता नहीं है, तो आप सेटअप के दौरान एक खाता बना सकते हैं

  • अगर आप सेटअप के दौरान Apple Pay में कार्ड जोड़ना चाहते हैं, तो आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड खाते की जानकारी

  • अगर आप अपना डेटा अपने नए डिवाइस पर ट्रांसफ़र कर रहे हैं, तो आपका पिछला iPad या आपके डिवाइस का बैकअप

    नुस्ख़ा : अगर आपके पास अपने डिवाइस का बैकअप लेने के लिए पर्याप्त स्टोरेज स्पेस नहीं है, तो iCloud आपके iPad की ख़रीद से तीन सप्ताह तक अस्थायी बैकअप पूरा करने के लिए आपको पर्याप्त स्टोरेज निःशुल्क देगा। अपने पुराने डिवाइस पर, सेटिंग्ज़ > सामान्य > ट्रांसफ़र करें या [डिवाइस] रीसेट करें पर जाएँ। शुरू करें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

  • अगर आप अपना Android कॉन्टेंट ट्रांसफ़र कर रहे हैं, तो आपका Android डिवाइस

अपना iPad चालू और सेटअप करें

  1. शीर्ष बटन को तब तक दबाए रखें, जब तक Apple लोगो न दिखाई दे।

    iPad पर शीर्ष दाईं ओर बटन की ओर इशारा करता हुआ हरा ऐरो।

    अगर iPhone चालू नहीं होता है, तो हो सकता है कि आपको बैटरी चार्ज करनी पड़े। अधिक सहायता के लिए, Apple सहायता आलेख अगर आपका iPad चालू नहीं होता है या ठंडा पड़ गया है देखें।

    नुस्ख़ा : अगर आपको दिखाई नहीं देता है या कम दिखता है, तो आप VoiceOver, स्क्रीन रीडर चालू करने के लिए होम बटन (होम बटन वाले iPad पर) पर ट्रिपल-क्लिक कर सकते हैं या शीर्ष बटन (अन्य iPad मॉडल पर) पर ट्रिपल-क्लिक कर सकते हैं। ज़ूम चालू करने के लिए, आप स्क्रीन को तीन उँगलियों से डबल-टैप भी कर सकते हैं। ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर के साथ शुरू करें देखें।

  2. इनमें से कोई एक काम करें :

    • अन्य डिवाइस के साथ सेटअप करें : अगर आपके पास iOS 11, iPadOS 13 या बाद के संस्करण वाला कोई अन्य iPhone या iPad है, तो आप इसका इस्तेमाल करके अपना नया डिवाइस ऑटोमैटिकली सेटअप कर सकते हैं। दोनों डिवाइस एक-दूसरे के पास लाएँ, फिर अपनी कई सेटिंग, प्राथमिकताओं और iCloud कीचेन सुरक्षित रूप से कॉपी करने के लिए, स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करें। इसके बाद, आप अपने iCloud बैकअप से अपने बाकी डेटा और कॉन्टेंट को अपने नए डिवाइस पर रीस्टोर कर सकते हैं।

      इसके अलावा, अगर दोनों डिवाइस में iOS 12.4, iPadOS 13 या बाद का संस्करण है, तो आप अपने पुराने डिवाइस से अपने नए डिवाइस में वायरलेस तरीक़े से अपना सारा डेटा ट्रांसफ़र कर सकते हैं। माइग्रेशन प्रोसेस पूर्ण होने तक, अपने डिवाइस एक-दूसरे के पास और पावर में प्लग इन करके रखें।

    • मैनुअली सेटअप करें : अगर आपके पास कोई अन्य डिवाइस नहीं है, तो “बिना किसी अन्य डिवाइस के सेटअप करें” पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए सेटअप के निर्देशों का पालन करें।

Android डिवाइस से iPad पर मूव करें

अगर आपके पास Android डिवाइस है, तो आप अपना नया iPad सेटअप करते समय iOS स्थानांतरण ऐप की मदद से अपना डेटा ट्रांसफ़र कर सकते हैं।

नोट : अगर आपने पहले ही सेटअप पूरा कर लिया है और iOS स्थानांतरण का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको अपने iPad का डेटा मिटाना होगा और फिर से शुरू करना होगा या अपना डेटा मैनुअली मूव करना होगा। Apple सहायता आलेख कॉन्टेंट को अपने Android डिवाइस से अपने iPhone या iPad पर मैनुअली मूव करना देखें।

  1. Android 4.0 या बाद के संस्करण वाले अपने डिवाइस पर, Apple सहायता आलेख Android से iPhone या iPad पर मूव करना देखें और iOS स्थानांतरण ऐप डाउनलोड करें।

  2. अपने iPad पर निम्नलिखित काम करें :

    • सेटअप सहायक के निर्देशों का पालन करें।

    • “अपने ऐप्स और डेटा ट्रांसफ़र करें” स्क्रीन पर, “Android से” पर टैप करें।

  3. Android डिवाइस पर, निम्नलिखित काम करें :

    • वाई-फ़ाई चालू करें।

    • iOS स्थानांतरण ऐप पर जाएँ।

    • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

चेतावनी : चोट से बचने के लिए, iPad का इस्तेमाल करने से पहले ज़रूरी सुरक्षा जानकारी पढ़ें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.