इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, अभिभावकीय नियंत्रण सेटअप करें

फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, आयोजक या माता-पिता/अभिभावक के रूप में नामित कोई अन्य वयस्क, फ़ैमिली शेयरिंग समूह में बच्चों के लिए पैरेंटल कंट्रोल सेटअप कर सकता है। आपके बच्चे ऐप्स में और वेबसाइट पर कितना समय बिताते हैं, यह प्रबंधित करने के लिए आप स्क्रीन टाइम का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, आप यह भी प्रबंधित कर सकते हैं कि वे कौन सा कॉन्टेंट ऐक्सेस कर सकते हैं और किसके साथ संचार कर सकते हैं। आप “ख़रीदने के लिए पूछें” को भी चालू कर सकते हैं, जिसके तहत माता-पिता को अपने बच्चों के लिए योग्य ख़रीदारियों और मुफ़्त डाउनलोड के लिए स्वीकृति देना आवश्यक होता है।

फ़ैमिली शेयरिंग सदस्यों के प्रकार के बारे में जानें

नोट : जब आप 18 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे के लिए डिवाइस सेटअप करते हैं, तो संचार सुरक्षा और वेब कॉन्टेंट सीमाएँ डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती हैं और बाद में स्क्रीन टाइम सेटिंग में जाकर उन्हें प्रबंधित किया जा सकता है। (यह उम्र देश या क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होती है।)

सेटअप के दौरान, अभिभावकीय नियंत्रण कस्टमाइज़ करें

जब आप अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह में कोई बच्चा जोड़ते हैं या किसी बच्चे के लिए डिवाइस सेटअप करते हैं, तो आप शुरुआत से अभिभावकीय नियंत्रण कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आप किसी भी समय ये सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं।

निम्नलिखित में से कोई एक जोड़ने के लिए, सेटअप के दौरान स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें :

  • ऐप्स, किताब, TV कार्यक्रम और फ़िल्मों के कॉन्टेंट के लिए आयु संबंधी प्रतिबंध

  • विशिष्ट ऐप्स के लिए, डाउनटाइम और सीमाएँ

  • प्रतिबंध कि आपका बच्चा किससे बातचीत कर सकता है

  • ख़रीदारियों या मुफ़्त डाउनलोड के लिए स्वीकृतियाँ

Apple सहायता आलेख अपने बच्चे के iPhone, iPad और iPod touch पर अभिभावकीय नियंत्रण इस्तेमाल करें देखें।

संवेदनशील कॉन्टेंट के बारे में चेतावनियाँ पाएँ

स्क्रीन टाइम यह जाँच कर सकता है कि क्या आपने या परिवार के अन्य सदस्यों ने संदेश, AirDrop और FaceTime जैसे कुछ विशेष ऐप्स में स्पष्ट रूप से अश्लील तस्वीरें या वीडियो प्राप्त किए हैं या भेजे हैं। बच्चे के iPad पर संचार में संवेदनशील इमेज और वीडियो की जाँच करना चालू या बंद करें देखें।

आप संवेदनशील कॉन्टेंट ब्लॉक भी कर सकते हैं और ख़रीदारियों पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। बच्चे के iPad पर वयस्क कॉन्टेंट ब्लॉक करें देखें।

किसी बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें

डाउनटाइम, ऐप का इस्तेमाल, संपर्क, कॉन्टेंट रेटिंग वगैरह प्रबंधित करने में स्क्रीन टाइम आपकी मदद करता है। स्क्रीन टाइम का इस्तेमाल करने के लिए, ज़रूरी है कि आपका बच्चा कोई योग्य डिवाइस उपयोग कर रहा हो। Apple सहायता आलेख iCloud के लिए सिस्टम आवश्यकताएँ में स्क्रीन टाइम अनुभाग देखें।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “परिवार” पर टैप करें, फिर उस बच्चे को चुनें जिसके लिए आप स्क्रीन टाइम सेटअप करना चाहते हैं।

  3. “स्क्रीन टाइम” पर टैप करें, “जारी रखें” पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • वेब कॉन्टेंट के लिए प्रतिबंध बदलें : वेब कॉन्टेंट पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

    • ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए रेटिंग सेट करें : ऐप्स पर टैप करें, फिर ऐप के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए उम्र के हिसाब से उपयुक्त रेटिंग चुनें (उदाहरण के लिए, अनुमति न दें, 4+, 9+) या उम्र की परवाह किए बिना ऐप ब्लॉक करने के लिए अनुमति न दें चुनें।

    • मीडिया कॉन्टेंट को अनुमति दें या ब्लॉक करें : नीचे स्क्रोल करें और मीडिया कॉन्टेंट के प्रकार पर टैप करें, फिर उसके लिए उम्र के हिसाब से उपयुक्त रेटिंग चुनें।

  4. स्क्रीन टाइम विकल्प सेटअप करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करना जारी रखें।

    स्क्रीन टाइम के बारे में जानकारी पानी है, तो परिवार के किसी सदस्य के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें देखें।

    अगल-अलग कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख अपने बच्चे के iPhone, iPad और iPod touch पर अभिभावकीय नियंत्रण इस्तेमाल करें देखें।

अगर आपका बच्चा अधिक स्क्रीन टाइम का अनुरोध करता है, तो आप सेटिंग्ज़  > स्क्रीन टाइम या संदेश में जाकर अनुरोध को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।

बच्चे के लिए “ख़रीदने के लिए पूछें” चालू करें

जब आप “ख़रीदने के लिए पूछें” सेटअप करते हैं, तो बच्चे की ख़रीदारियाँ पारिवारिक आयोजक या पारिवारिक समूह में मौजूद माता-पिता या अभिभावक द्वारा अनुमोदित की जानी चाहिए।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “परिवार” पर टैप करें, फिर उस बच्चे को चुनें जिसके लिए आप “ख़रीदने के लिए पूछें” सेटअप करना चाहते हैं।

  3. “ख़रीदने के लिए पूछें” पर टैप करें, फिर “ख़रीदने के लिए पूछें चालू करें” पर टैप करें।

“ख़रीदने के लिए पूछें” अनुरोधों पर कैसे प्रतिक्रिया देनी है इस बारे में जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख ख़रीदने के लिए पूछें" का इस्तेमाल करके, बच्चे क्या ख़रीदते हैं उसकी स्वीकृति दें देखें।

नोट : “ख़रीदने के लिए पूछें” के लिए आयु संबंधी प्रतिबंध, क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। अमेरिका में, पारिवारिक आयोजक 18 वर्ष से कम उम्र के परिवार के किसी भी सदस्य के लिए “ख़रीदने के लिए पूछें” चालू कर सकता है। 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए, यह डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होता है।

किसी बच्चे के अपवाद अनुरोध पर प्रतिक्रिया दें

अगर आपका “ख़रीदने के लिए पूछें” और ऐप प्रतिबंध सेटअप किया हुआ है, तो आपका बच्चा अपवाद के रूप में ऐसा ऐप या गेम डाउनलोड करने के लिए पूछ सकता है जो उसके लिए सेट किए गए आयु संबंधी प्रतिबंधों से परे है।

ऐप प्रतिबंध के बारे में जानकारी के लिए iPad पर किसी बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें देखें।

  • सूचना या संदेश का इस्तेमाल करके प्रतिक्रिया दें : आपके बच्चे की सूचना या संदेश में (या आपका बच्चा और अन्य माता-पिता/अभिभावक), “अनुरोध की समीक्षा करें” पर टैप करें, फिर “स्वीकार करें” या “अस्वीकार करें” पर टैप करें।

  • उनके डिवाइस पर सीधे प्रतिक्रिया दें : iPad या iPhone पर App Store या गेम ऐप पर जाएँ, फिर संबंधित ऐप या गेम पर टैप करें। “व्यक्तिगत रूप से स्वीकार करें” पर टैप करें, फिर अपनी Apple खाता जानकारी दर्ज करें। Mac पर App Store पर जाएँ, फिर संबंधित ऐप या गेम पर टैप करें। “व्यक्तिगत रूप से स्वीकार करें” पर क्लिक करें, फिर अपनी Apple खाता जानकारी दर्ज करें।

आप सेटिंग्ज़ > स्क्रीन टाइम > [आपके बच्चे का नाम] > कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध > App Store, मीडिया, वेब और गेम > ऐप्स पर जाकर अपने बच्चे के पहले स्वीकार किए गए ऐप अपवादों की सूची देख सकते हैं और प्रबंधित कर सकते हैं।

आप किसी बच्चे के लिए, Apple Cash परिवार खाता भी सेटअप कर सकते हैं। फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, Apple Cash और Apple Card इस्तेमाल करें (केवल अमेरिका में) देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.