iPad पर जर्नल का इस्तेमाल शुरू करें

जानें कि अपने अनुभव रिकॉर्ड करने के लिए iPad पर जर्नल ऐप का इस्तेमाल कैसे करते हैं। आप तस्वीरें, संगीत, ड्रॉइंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग और यहाँ तक ​​कि अपनी वर्तमान मनःस्थिति भी जोड़ सकते हैं। आप Apple Pencil के साथ स्केच कर सकते हैं या अपनी एंट्री को हाथों से लिख सकते हैं (संगतता देखें)।

जर्नल ऐप के लिए स्वागत स्क्रीन।

जर्नल सेटअप करें

जब आप पहली बार जर्नल खोलें, तो सेटअप करने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें। एक ही Apple खाते से साइन इन होने पर आप iPhone से iPad में जर्नलिंग सुझाव सिंक कर सकते हैं। सेटिंग पर जाएँ, फिर “गोपनीयता और सुरक्षा” पर टैप करें। "जर्नलिंग सुझाव" पर टैप करें, "जर्नलिंग सुझाव चालू करें" पर टैप करें, फिर "iPad से सिंक करने की अनुमति दें" चालू करें।

एक एंट्री बनाने के लिए जर्नल ऐप में एक स्क्रीन।

कोई जर्नल एंट्री बनाएँ

स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद एंट्री बनाएँ बटन पर टैप करें, फिर लिखना शुरू करें। कोई ड्रॉइंग जोड़ने के लिए, “ड्रॉइंग जोड़ें” बटन पर टैप करें।

जर्नल ऐप में कोई स्क्रीन, जो जर्नल एंट्री दिखाती है, जिसके शीर्ष पर दाईं ओर “खोजें” बटन मौजूद है।

अपनी जर्नल एंट्री की समीक्षा करें

पिछली एंट्री देखने के लिए अपना जर्नल स्क्रोल करें। केवल कुछ प्रकार की एंट्रीयाँ देखने के लिए, खोजें बटन पर टैप करें, फिर तस्वीर या ड्रॉइंग जैसी कोई श्रेणी चुनें या वह टेक्स्ट टाइप करें जिसे आप खोज रहे हैं।

जर्नल ऐप में कोई स्क्रीन, जो आपको अपना जर्नल अनलॉक करने के लिए Touch ID को इस्तेमाल करने का संकेत देती है।

अपना जर्नल निजी रखें

अपना जर्नल सुरक्षित रखें, ताकि केवल आप ही Face ID, Touch ID या अपने पासकोड के ज़रिए उसे ऐक्सेस कर सकें।

अधिक जानना चाहते हैं?

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.