iPad पर ऐप जोड़ें

अपने iPad पर कोई ऐप जोड़ने के लिए, आप इसे App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। आप जब कोई ऐप डाउनलोड करते हैं, तो इसे अपनी होम स्क्रीन और ऐप लाइब्रेरी दोनों पर जोड़ने या सिर्फ़ ऐप लाइब्रेरी में जोड़ने में से कोई एक चुन सकते हैं।

यह चुनें कि ऐप्स कहाँ डाउनलोड किए जाएँ

  1. सेटिंग्ज़  > होम स्क्रीन और ऐप लाइब्रेरी पर जाएँ।

  2. होम स्क्रीन पर “जोड़ें” चुनें या केवल ऐप लाइब्रेरी चुनें।

ऐप लाइब्रेरी से ऐप को होम स्क्रीन पर मूव करें

अगर आप ऐप लाइब्रेरी पर कोई ऐप डाउनलोड करते हैं, तो आप उसे आसानी से होम स्क्रीन पर मूव कर सकते हैं।

  1. ऐप लाइब्रेरी तक जाने के लिए, अपने सभी होम स्क्रीन पृष्ठ पर बाईं ओर स्वाइप करें।

  2. बैकग्राउंड को तब तक टच और होल्ड करके रखें, जब तक ऐप हिलने न लगें।

  3. उस ऐप को टच और होल्ड करें जिसे आप मूव करना चाहते हैं, फिर उसे बाईं ओर ड्रैग करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.