इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर पोर्ट्रेट मोड में ली गई तस्वीर संपादित करें

तस्वीर ऐप में, आप लाइटिंग प्रभाव, डेप्थ ऑफ़ फ़ील्ड और पोर्ट्रेट मोड में ली गई इमेज के फ़ोकस पॉइंट को बदल सकते और ऐडजस्ट कर सकते हैं।

पोर्ट्रेट लाइटिंग प्रभाव बदलें

आप पोर्ट्रेट मोड में ली गई तस्वीरों में, पोर्ट्रेट लाइटिंग प्रभाव लागू कर सकते हैं, बदल सकते हैं या हटा सकते हैं। आप अन्य डिवाइस पर खींचे गए पोर्ट्रेट संपादित भी कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. पोर्ट्रेट मोड में ली गई तस्वीर पर टैप करके उसे खोलें, फिर संपादित करें बटन पर टैप करें।

  3. स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद लाइटिंग तीव्रता बंद करें बटन पर टैप करें।

    लाइटिंग प्रभाव स्क्रीन पर दाईं ओर दिखाई देते हैं।

  4. पोर्ट्रेट लाइटिंग बटन को टच करें, फिर कोई लाइटिंग प्रभाव चुनने के लिए, अपनी उँगली को ऊपर या नीचे स्लाइड करें :

    • प्राकृतिक लाइट : चेहरा धुँधली पृष्ठभूमि पर शार्प फ़ोकस में है।

    • स्टूडियो लाइट : चेहरा काफ़ी रोशन है और तस्वीर काफ़ी साफ़ लग रही है।

    • कॉन्टूर लाइट : चेहरे पर हाइलाइट्स और कम रोशनी के साथ ड्रमैटिक शैडो है।

    • स्टेज लाइट : चेहरा गहरे काले रंग की पृष्ठभूमि पर स्पॉटलाइट पर है।

    • स्टेज लाइट मोनो : प्रभाव स्टेज लाइट की तरह है, लेकिन तस्वीर क्लासिक काले और सफ़ेद रंग में है।

    • हाइ-की लाइट मोनो : यह प्रभाव सफ़ेद बैकग्राउंड पर ग्रेस्केल विषय बनाता है।

  5. लाइटिंग प्रभाव की तीव्रता ऐडजस्ट करने के लिए, स्लाइडर को ऊपर या नीचे ड्रैग करें।

  6. “पूर्ण” पर टैप करें।

    पोर्ट्रेट मोड तस्वीर की “संपादित करें” स्क्रीन। तस्वीर स्क्रीन के मध्य में मौजूद है और स्क्रीन की दाईं ओर पोर्ट्रेट लाइटिंग प्रभाव विकल्प हैं। स्टेज लाइट चुना गया है और फ़िल्टर की तीव्रता को ऐडजस्ट करने के लिए एक स्लाइडर मौजूद है। स्क्रीन की बाईं ओर पोर्ट्रेट, ऐडजस्ट करें, “फ़िल्टर” और “क्रॉप करें” बटन मौजूद हैं। पोर्ट्रेट बटन चुना गया है।

नोट : तस्वीर से पोर्ट्रेट लाइटिंग हटाने के लिए, संपादित करें बटन पर टैप करें, फिर स्क्रीन के शीर्ष पर पोर्ट्रेट पर टैप करें।

पोर्ट्रेट में पृष्ठभूमि को ब्लर करें

डेप्थ कंट्रोल का समर्थन करने वाले मॉडल पर, अपने पोर्ट्रेट में पृष्ठभूमि ब्लर के स्तर को ऐडजस्ट करने के लिए, डेप्थ कंट्रोल स्लाइडर का इस्तेमाल करें।

पोर्ट्रेट मोड तस्वीर की “संपादित करें” स्क्रीन। स्क्रीन के केंद्र में पोर्ट्रेट तस्वीर है। स्क्रीन की दाईं ओर एक स्लाइडर है जो डेप्थ ऐडजस्ट करें सेटिंग्ज़ को ऐडजस्ट करता है। स्क्रीन की बाईं ओर पोर्ट्रेट, ऐडजस्ट करें, “फ़िल्टर” और “क्रॉप करें” बटन मौजूद हैं। पोर्ट्रेट बटन चुना गया है।
  1. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. पोर्ट्रेट मोड में ली गई तस्वीर पर टैप करके उसे खोलें, फिर संपादित करें बटन पर टैप करें।

  3. स्क्रीन पर बाईं ओर पोर्ट्रेट पर टैप करें, फिर बैकग्राउंड ब्लर प्रभाव को ऐडजस्ट करने के लिए स्लाइडर को दाईं ओर ड्रैग करें।

    एक सफ़ेद डॉट, तस्वीर के लिए मूल डेप्थ मान को चिह्नित करता है।

  4. “पूर्ण” पर टैप करें।

किसी पोर्ट्रेट का फ़ोकस पॉइंट बदलें

अपने iPad पर, आप iPhone 13 या बाद के संस्करण में खींची गई पोर्ट्रेट का विषय (या फ़ोकस बिंदु) बदल सकते हैं, iOS 16 या बाद के संस्करण पर ऐसा डेप्थ और फ़ोकस कंट्रोल के साथ किया जा सकता है। नया विषय चुनने पर, फ़ील्ड की डेप्थ (या ब्लर) ऑटोमैटिकली ऐडजस्ट हो जाती है, ताकि नया विषय शार्प और फ़ोकस में दिखाई दे। सुनिश्चित करें कि नया विषय ब्लर या बहुत दूर न हो।

  1. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. पोर्ट्रेट मोड में ली गई किसी तस्वीर को फ़ुल स्क्रीन में देखने के लिए उस पर टैप करें, फिर “संपादित करें” बटन पर टैप करें।

  3. तस्वीर में किसी नए विषय या फ़ोकस पॉइंट पर टैप करें।

  4. “पूर्ण” पर टैप करें।

पोर्ट्रेट प्रभाव हटाएँ

आप पोर्ट्रेट मोड में ली गई तस्वीर से पोर्ट्रेट प्रभाव (बैकग्राउंड ब्लर) हटा सकते हैं।

  1. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. पोर्ट्रेट मोड में ली गई एक तस्वीर खोलें।

  3. स्क्रीन पर बाईं ओर स्थित "पोर्ट्रेट" पर टैप करें, फिर "पोर्ट्रेट बंद" पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.