इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Find My में AirTag या अन्य आइटम का पता लगाएँ

आप Find My ऐप का इस्तेमाल उस गुम हुए AirTag या थर्ड-पार्टी आइटम का पता लगाने के लिए कर सकते हैं, जिसे आपने अपने Apple खाते में रजिस्टर किया है।

AirTag या थर्ड-पार्टी आइटम को रजिस्टर करने का तरीक़ा जानें।

किसी आइटम का स्थान देखें

स्क्रीन पर सबसे नीचे बाईं ओर “आइटम” पर टैप करें, फिर उस आइटम पर टैप करें जिसका आप पता करना चाहते हैं।

  • अगर आइटम का पता लगाया जा सकता है : यह नक़्शे पर दिखाई देता है, ताकि आप देख सकें कि डिवाइस कहाँ है। आइटम के नाम के नीचे स्थान और टाइमस्टैंप दिखाई देते हैं। Find My नेटवर्क से जब आइटम कनेक्ट होता है, तो उसका स्थान अपडेट हो जाता है।

  • अगर आइटम का पता नहीं लगाया जा सकता है : आप देख सकते हैं कि यह अंतिम बार कहाँ और कब मौजूद था। सूचनाओं के नीचे, “मिलने पर सूचित करें” चालू करें। उसका फिर से पता चलने पर आपको कोई सूचना प्राप्त होगी।

    महत्वपूर्ण : सुनिश्चित करें कि आप Find My ऐप के लिए सूचनाओं की अनुमति देते हैं। iPad पर सूचना सेटिंग्ज़ बदलें देखें।

कोई ध्वनि बजाएँ

अगर आइटम आस-पास मौजूद है, तो आप उसे ढूँढने में मदद के लिए उस पर ध्वनि बजा सकते हैं।

नोट : अगर आप किसी आइटम पर ध्वनि नहीं बजा पाते है, तो आपको “ध्वनि बजाएँ” बटन दिखाई नहीं देगा।

  1. अपने iPad पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे बाईं ओर “आइटम” पर टैप करें, फिर उस आइटम पर टैप करें जिस पर आप ध्वनि बजाना चाहते हैं।

  3. ध्वनि बजाएँ पर टैप करें।

    ध्वनि को ऑटोमैटिकली समाप्त होने से पहले बंद करने के लिए, “ध्वनि रोकें” पर टैप करें।

किसी आइटम के लिए दिशानिर्देश पाएँ

आप नक़्शा ऐप में किसी आइटम के वर्तमान या पिछले ज्ञात स्थान के लिए दिशानिर्देश पा सकते हैं।

  1. अपने iPad पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे बाईं ओर “आइटम” पर टैप करें, फिर उस आइटम पर टैप करें जिसके लिए आप दिशानिर्देश पाना चाहते हैं।

  3. नक़्शा खोलने के लिए ‘दिशानिर्देश’ पर टैप करें।

दिशानिर्देश पाएँ देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.