इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर FaceTime कॉल में अपना प्रकटन बदलें

FaceTime ऐप में वीडियो कॉल के दौरान, आप अपने पसंदीदा Memoji बन सकते हैं।

Memoji बनें

TrueDepth कैमरा वाले iPad पर, आप संदेश ऐप में कोई Memoji क़िरदार बना सकते हैं ताकि उसका इस्तेमाल आप अपनी FaceTime कॉल में कर सकें। iPad आपकी मूवमेंट, चेहरे के हाव-भाव और वॉइस कैप्चर करता है और उन्हें आपके क़िरदार की मदद से बताता है। जब आप अपनी जीभ बाहर निकालते हैं, तब भी आपका क़िरदार आपकी नक़ल करता है!

Memoji बनाएँ और भेजें देखें।

  1. अपने iPad के FaceTime ऐप में वीडियो कॉल के दौरान अपनी टाइल पर टैप करें।

  2. “Memoji” पर टैप करें, नीचे दिए गए क़िरदारों में स्वाइप करें, फिर अपनी पसंद का क़िरदार चुनें।

    अन्य कॉलर आपकी बात सुन लेता है, लेकिन आपके Memoji को बात करते हुए देखता है।

अपना प्रकटन बदलने के लिए फ़िल्टर का इस्तेमाल करें

  1. वीडियो कॉल के दौरान, अपने iPad पर FaceTime ऐप में “आपकी टाइल” पर टैप करें, फिर “प्रभाव” बटन (समर्थित मॉडल) पर टैप करें।

  2. फ़िल्टर खोलने के लिए फ़िल्टर बटन पर टैप करें।

  3. सबसे नीचे दिए गए फ़िल्टर पर टैप करके अपना प्रकटन बदलें (उन्हें प्रीव्यू करने के लिए बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें)।

टेक्स्ट लेबल जोड़ें

  1. अपने iPad के FaceTime ऐप में वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर टैप करें, फिर प्रभाव बटन पर टैप करें।

  2. टेक्स्ट बटन पर टैप करें, फिर टेक्स्ट लेबल पर टैप करें।

    अधिक लेबल विकल्प देखने के लिए, टेक्स्ट विंडो के शीर्ष से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

  3. लेबल चयनित होने पर वह टेक्स्ट टाइप करें जिसे आप लेबल में दिखाना चाहते हैं, फिर उससे दूरी पर टैप करें।

  4. लेबल को वहाँ ड्रैग करें जहाँ आप उसे रखना चाहते हैं।

    लेबल डिलीट करने के लिए, उस पर टैप करें, फिर संपादन पूर्ण बटन पर टैप करें।

स्टिकर जोड़ें

  1. अपने iPad के FaceTime ऐप में वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर टैप करें, प्रभाव बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :

    • Memoji स्टिकर जोड़ने के लिए Memoji स्टिकर बटन पर टैप करें या ईमोजी स्टिकर जोड़ने के लिए ईमोजी स्टिकर बटन पर टैप करें।

    • टेक्स्ट बटन पर टैप करें, ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर ईमोजी बटन पर टैप करें।

  2. कोई स्टिकर कॉल में जोड़ने के लिए उस पर टैप करें।

    अधिक विकल्प देखने के लिए बाईं ओर स्वाइप करें।

  3. स्टिकर को अपनी इच्छानुसार जगह पर रखने के लिए ड्रैग करें।

    स्टिकर डिलीट करने के लिए, उस पर टैप करें, फिर संपादन पूर्ण बटन पर टैप करें।

आकृति जोड़ें

  1. अपने iPad के FaceTime ऐप में वीडियो कॉल के दौरान, “स्क्रीन” पर टैप करें, फिर “प्रभाव” बटन पर टैप करें।

  2. आकृति बटन पर टैप करें, फिर कोई आकृति कॉल में जोड़ने के लिए उस पर टैप करें।

    अधिक विकल्प देखने के लिए, आकृति विंडो के शीर्ष से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

  3. आकृति को वहाँ ड्रैग करें जहाँ आप उसे रखना चाहते हैं।

    आकृति डिलीट करने के लिए, उस पर टैप करें, फिर संपादन पूर्ण बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.