इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

Mac और iPad को कंट्रोल करने के लिए, एक कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल करें

यूनिवर्सल कंट्रोल फ़ीचर की मदद से अपना iPad कंट्रोल करने के लिए, आप अपने Mac का कीबोर्ड और माउस (या ट्रैकपैड) इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एक अतिरिक्त Mac या iPad भी कनेक्ट कर सकते हैं और तीन डिवाइस पर काम कर सकते हैं। यूनिवर्सल कंट्रोल का इस्तेमाल करने पर, आप ऐप्स खोल सकते हैं और उनका इस्तेमाल कर सकते हैं, टेक्स्ट दर्ज कर सकते हैं और डिवाइस के बीच आइटम ड्रैग कर सकते हैं। अगर आपके iPad से बाहरी कीबोर्ड और माउस या ट्रैकपैड कनेक्टेड हैं, तो आप उन्हें दोनों डिवाइस पर काम करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप अपने Mac और iPad के साथ यूनिवर्सल कंट्रोल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपके शुरू करने से पहले

निम्न बातों का ध्यान रखें:

अगर आप VPN का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि इसका कॉन्फ़िगरेशन स्थानीय नेटवर्किंग को न रोकता हो, क्योंकि यह कुछ कॉन्टिन्यूटी फ़ीचर्स में हस्तक्षेप कर सकता है।

यूनिवर्सल कंट्रोल सेटअप करें

अपने Mac और iPad को कनेक्ट करने के लिए, पक्का करें कि दोनों डिवाइस चालू और अनलॉक हैं, फिर निम्नलिखित में से एक काम करें :

  • अपने Mac पर, अपने माउस या ट्रैकपैड का इस्तेमाल करके पॉइंटर को स्क्रीन के दाएँ या बाएँ किनारे पर ले जाएँ, जो भी आपके अन्य डिवाइस के नज़दीक हो। पॉज़ करें, फिर पॉइंटर को स्क्रीन के किनारे से थोड़ा आगे मूव करें। दूसरे डिवाइस के किनारे पर बॉर्डर दिखने पर, पॉइंटर को दूसरे डिवाइस की स्क्रीन पर मूव करना जारी रखें।

  • अपने Mac पर, मेनू बार में कंट्रोल सेंटर मेनू पर क्लिक करें, डिस्प्ले पर क्लिक करें, फिर “कीबोर्ड और माउस को इससे लिंक करें” के नीचे अपना दूसरा डिवाइस चुनें। फिर अपने माउस या ट्रैकपैड का इस्तेमाल करके, पॉइंटर को Mac स्क्रीन के किनारे से आगे मूव करें, जब तक कि यह आपके अन्य डिवाइस पर दिखाई न दे।

कनेक्शन बन जाने के बाद, आप स्क्रीन पर पॉइंटर को तब तक मूव कर सकते हैं, जब तक कि आपका कोई डिवाइस बंद न हो जाए या आप उन्हें डिस्कनेक्ट न कर लें।

अपने Mac कीबोर्ड और माउस या ट्रैकपैड का इस्तेमाल अपने iPad के साथ करें

आपके iPad पर बाहरी माउस या ट्रैकपैड की मदद से किए जा सकने वाली कई क्रियाएँ और जेस्चर, आपके Mac माउस या ट्रैकपैड के साथ भी काम करते हैं। iPad के लिए माउस ऐक्शन और जेस्चर और iPad के लिए ट्रैकपैड के जेस्चर देखें।

अपने Mac कीबोर्ड की मदद से, आप बाहरी कीबोर्ड के साथ उपलब्ध iPad के कई फ़ीचर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐक्सेसरीज़ चैप्टर में कीबोर्ड विषयों को देखें, जो iPad की मदद से कीबोर्ड के बीच स्विच करें से शुरू होता है।

अपने Mac और iPad के बीच स्क्रीन अरेंजमेंट बदलें

जब आप यूनिवर्सल कंट्रोल कनेक्शन स्थापित कर लेते हैं, तो पॉइंटर को मूव करने की दिशा यह निर्धारित करती है कि आप डिवाइस के बीच पॉइंटर को मूव करने के लिए डिस्प्ले का कौन सा हिस्सा इस्तेमाल करते हैं।

आप अपने डिवाइस का अरेंजमेंट ऐडजस्ट कर सकते हैं।

  1. अपने Mac पर, सिस्टम सेटिंग ऐप पर जाएँ।

    नोट : अगर आपके Mac में macOS 12.5 या उससे पहले का संस्करण है, तो Apple मेन्यू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें।

  2. साइडबार में डिस्प्ले पर क्लिक करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)

  3. iPad इमेज को नई जगह पर ड्रैग करें।

अपने Mac और iPad के बीच यूनिवर्सल कंट्रोल को डिस्कनेक्ट करें

आप अपने Mac और iPad को अस्थायी रूप से यूनिवर्सल कंट्रोल का इस्तेमाल बंद करने के लिए डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।

निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:

  • अपने iPad पर : अपने iPad को बंद करने के लिए, शीर्ष बटन को दबाएँ।

  • आपके Mac पर: मेनू बार में कंट्रोल सेंटर मेनू पर क्लिक करें, डिस्प्ले पर क्लिक करें, फिर “कीबोर्ड और माउस को इससे लिंक करें” के नीचे अपना iPad अचयनित करें।

अपना Mac और iPad ऑटोमैटिकली कनेक्ट होने से रोकें

यूनिवर्सल कंट्रोल सेटअप करने के बाद, आपका Mac और iPad या अन्य Mac ऑटोमैटिकली फिर से कनेक्ट हो जाते हैं, जब भी वे एक-दूसरे के करीब होते हैं और उनकी स्क्रीन अनलॉक होती हैं। अपने Mac और iPad या अन्य Mac को ऑटोमैटिकली कनेक्ट होने से रोकने के लिए, आप अपने Mac पर इस विकल्प को बंद कर सकते हैं।

  1. अपने Mac पर, सिस्टम सेटिंग ऐप पर जाएँ।

    नोट : अगर आपके Mac में macOS 12.5 या उससे पहले का संस्करण है, तो Apple मेन्यू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें।

  2. साइडबार में डिस्प्ले पर क्लिक करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)

  3. दाईं ओर, एडवांस पर क्लिक करें, फिर “किसी भी निज़दीकी Mac या iPad से फिर से ऑटोमैटिकली कनेक्ट करें” को बंद करें।

यूनिवर्सल कंट्रोल बंद करें

आप अपने iPad और अन्य डिवाइस पर अपने Mac के कीबोर्ड और माउस या ट्रैकपैड के इस्तेमाल को रोकने के लिए, यूनिवर्सल कंट्रोल को बंद कर सकते हैं।

  1. अपने Mac पर, सिस्टम सेटिंग ऐप पर जाएँ।

    नोट : अगर आपके Mac में macOS 12.5 या उससे पहले का संस्करण है, तो Apple मेन्यू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें।

  2. साइडबार में डिस्प्ले पर क्लिक करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)

  3. दाईं ओर एडवांस पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से एक काम करें :

    • सभी यूनिवर्सल कंट्रोल कनेक्शन बंद करें : “अपने पॉइंटर और कीबोर्ड को किसी भी नज़दीकी Mac या iPad के बीच मूव करने की अनुमति दें” को बंद करें।

    • पॉइंटर को स्क्रीन के किनारे पर मूव करते समय कनेक्शन को रोकें : “नज़दीकी Mac या iPad से कनेक्ट करने के लिए डिस्प्ले के किनारे से आगे बढ़ें” को बंद करें।

अपने iPad कीबोर्ड और माउस या ट्रैकपैड को Mac से कनेक्ट करने से रोकने के लिए, iPad पर सेटिंग्ज़  > समान्य > AirPlay और कॉन्टिन्यूटी पर जाएँ, फिर कर्सर और कीबोर्ड को बंद करें।

अगर यूनिवर्सल कंट्रोल काम नहीं कर रहा है, तो

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.