इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Safari में टैब खोलें और बंद करें

खुले हुए एकाधिक वेबपृष्ठों के बीच नैविगेट करने में मदद पाने के लिए टैब का इस्तेमाल करें।

नोट : अगर आप कॉम्पैक्ट टैब बार लेआउट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हो सकता है कि मेन्यू और अन्य आइटम इस गाइड में दिए हुए विवरण से अलग दिखें। Safari का लेआउट बदलें देखें।

लिंक किसी नए टैब में खोलें

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. लिंक टच और होल्ड करें, फिर “पृष्ठभूमि में खोलें” पर टैप करें।

किसी टैब की हिस्ट्री देखें

आप इस टैब में यह देख सकते हैं कि पहले किन वेबपृष्ठ पर गए थे।

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. वापस जाएँ बटन या फ़ॉरवर्ड करें बटन को टच और होल्ड करें।

टैब बंद करें

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. टैब बटन पर टैप करें, फिर इसे बंद करने के लिए सबसे ऊपर दाएँ कोने में बंद करें बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : इस टैब समूह में सभी टैब एक ही समय पर बंद करने के लिए, पूर्ण बटन को टच और होल्ड करें, फिर “सभी [टैब की संख्या] टैब बंद करें” पर टैप करें।

हाल ही में बंद किया गया टैब खोलें

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. नया टैब बटन को टच और होल्ड करें, फिर हाल ही में बंद किए गए टैब की सूची से चुनें।

    Safari में, कोई वेबपृष्ठ खुला हुआ है। स्क्रीन के शीर्ष दाईं ओर, नया टैब बटन चुना गया है और हाल ही में बंद किए गए दो टैब की सूची दिखाई देती है।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.