इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Freeform बोर्ड में ड्रॉ करें या हाथ से लिखें

आप Apple Pencil (संगतता देखें) या अपनी उँगली से हस्तलिखित नोट स्केच कर सकते या लिख सकते हैं। आप हस्तलिखित टेक्स्ट को ठीक वैसे ही संपादित कर सकते और उसके साथ काम कर सकते हैं, जैसे आप टाइप किए गए टेक्स्ट के साथ करते हैं।

किसी Freeform बोर्ड पर मौजूद ड्रॉइंग और दिखाई देने वाले ड्रॉइंग टूल।

ड्रॉ करें या हाथ से लिखें

  1. अपने iPad पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए “नया बोर्ड” बटन पर टैप करें।

  3. ड्रॉइंग और हस्तलेखन टूल बटन पर टैप करें, फिर अपनी उँगली या Apple Pencil से ड्रॉ करें।

    अगर आप Apple Pencil का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपनी उँगली से ड्रॉ करने के लिए स्विच करना चाहते हैं, तो ड्रॉइंग टूल में अधिक बटन पर टैप करें, फिर “उँगली से ड्रॉ करें” चालू करें।

    नुस्ख़ा : आपको ड्रॉइंग समाप्त करने पर उसकी आकृति को सरल या सीधा करना है, तो अपनी उँगली या Apple Pencil को कुछ क्षण के लिए दबाए रखें।

  4. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • टूल स्विच करें : किसी टूल पर टैप करें। फ़िल, क्रेयॉन, फ़ाउंटेन पेन, रीड पेन या वॉटरकलर ब्रश जैसे अन्य टूल देखने के लिए स्वाइप करें।

    • किसी टूल की गुणवत्ता बदलें (जैसे कि कोण, मोटाई, ओपेसिटी) : किसी टूल पर दूसरी बार टैप करें।

    • किसी आकृति को रंग से भरें : फ़िल टूल (पेंट ट्यूब) पर टैप करें, फिर बंद आकृति के अंदर टैप करें।

    • सीधी रेखा खींचें : रूलर टूल पर टैप करें। रूलर पर दो उँगली रखकर और अपना हाथ हिलाकर उसे घुमाएँ।

    • Apple Pencil की मदद से लिखने पर, अपने हस्तलेखन को टाइप किए गए टेक्स्ट में ट्रांसफ़ॉर्म करें : स्क्रिबल (पेन के आगे) का इस्तेमाल करें। स्क्रिबल का इस्तेमाल करके टेक्स्ट दर्ज करें देखें।

      अपने हैंडराइटिंग को टाइप में ट्रांसफ़ॉर्म किए बिना उसे साफ़ करने के लिए, नीचे हस्तलिखित टेक्स्ट के साथ काम करें देखें।

    कुछ Freeform ड्रॉइंग टूल और उनके स्ट्रोक : मार्कर, पेन, हाइलाइटर, पेंसिल, क्रेयॉन, फ़ाउंटन पेन और वॉटरकलर ब्रश।

नोट : डिफ़ॉल्ट रूप से, Freeform में Apple Pencil एक ड्रॉइंग और लेखन टूल के रूप में काम करती है। अगर आप चुनने और स्क्रोल करने के लिए भी Apple Pencil का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इस सेटिंग को बदल सकते हैं।

Apple Intelligence* चालू होने पर, आप Image Playground का इस्तेमाल करके Freeform में ख़ास इमेज बना सकते हैं। Image Playground का इस्तेमाल करके मूल इमेज बनाना देखें।

ड्रॉइंग के भाग चुनें और संपादित करें

Freeform ऐप में ड्रॉ करने पर आपके स्ट्रोक समूहीकृत हो जाते हैं। अगर आप किसी ड्रॉइंग को अलग-अलग हिस्सों में तोड़ना चाहते हैं, तो आप अपने स्ट्रोक अलग कर सकते हैं और उन्हें आपस में मिला सकते हैं। आप ड्रॉइंग के कुछ भाग डिलीट कर सकते हैं, उनका आकार बदल सकते हैं या सीधा भी कर सकते हैं।

  1. जब आप ड्रॉइंग टूल के साथ अपने Freeform बोर्ड पर ड्रॉ करते या लिखते हैं, तो ड्रॉइंग टूल में लासो टूल (इरेज़र और रूलर के बीच) पर टैप करें।

  2. ड्रॉइंग के उस भाग पर टैप करें या गोला बनाएँ जिसे आप चुनना चाहते हैं। इसके बाद, कोई विकल्प चुनें।

    नुस्ख़ा : हाथ से खींची गई रेखाओं को स्मूद या सीधा करना है, तो आकृति में लाने के लिए ‘स्नैप करें’ चुनें।

ड्रॉइंग टूल का इस्तेमाल नहीं करते समय भी आप संपूर्ण ड्रॉइंग या अन्य आइटम चुनने के लिए टैप कर सकते हैं। कोई आइटम चुनने के लिए उस पर टैप करें, फ़ॉर्मैटिंग टूल में अधिक बटन पर टैप करें, फिर कट, कॉपी या नक़ल बनाएँ पर टैप करें।

हस्तलिखित टेक्स्ट के साथ काम करें

Freeform ऐप में हाथ से लिखने पर, आपके हस्तलेखन को शब्दों के रूप में पहचाना जाता है। आप अपने द्वारा हस्तलिखित टेक्स्ट को उसी तरह खोज सकते हैं, जैसे आप टाइप किया गया टेक्स्ट खोजते हैं। आप इसे चुन सकते हैं, टेक्स्ट के रूप में कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं। साथ ही, इसे सीधा कर सकते हैं या अनुवाद कर सकते हैं।

  1. जब आप ड्रॉइंग टूल के साथ अपने Freeform बोर्ड पर ड्रॉ करते या लिखते हैं, तो ड्रॉइंग टूल में लासो टूल (इरेज़र और रूलर के बीच) पर टैप करें।

  2. टेक्स्ट चुनने के लिए, शब्दों पर टैप करें, डबल टैप करें या फिर उनके चारों तरफ़ गोला बनाएँ। इसके बाद, फ़ॉरवर्ड करें बटन पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • टेक्स्ट को अधिक स्पष्ट, स्मूद और सीधा बनाएँ : “बेहतर बनाएँ” पर टैप करें।

      नुस्ख़ा : टेक्स्ट लिखते समय उसे ऑटोमैटिकली सरल या सीधा करने के लिए टूल में “अधिक” बटन पर टैप करें, फिर “हैंडराइटिंग को अपने-आप बेहतर करें” चालू करें।

    • अपने लेखन को एक स्तर में बनाए रखें : “सीधा करें” पर टैप करें।

    • वर्तनी सुधारें : किसी रेखांकित शब्द पर टैप करें, फिर चुनें कि आप इसे कैसे सही करना चाहते हैं। यह सुधार आपकी अपनी लेखन शैली में दिखाई देता है।

    • हस्तलिखित टेक्स्ट को मूव करें : चयनित टेक्स्ट को टच और होल्ड करें, फिर उसे नए स्थान पर ड्रैग करें।

    • ड्रैग और ड्रॉप करें : टेक्स्ट को टच और होल्ड करें।

    • टेक्स्ट मिटाएँ : लेखन पर लाइन खींचे, फिर iPad पर अपनी उँगली दबाए रखें। (पेन, मोनो लाइन या मार्कर जैसे मार्कअप टूल का इस्तेमाल करते समय समर्थित।)

हस्तलिखित लिंक, पता, फ़ोन नंबर या तिथि के ऊपर टैप करने पर, हो सकता है कि यह दूसरे मेन्यू या फिर दूसरे संबंधित ऐप में खुले।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.