इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर मेल में ईमेल का जवाब दें और उन्हें फ़ॉरवर्ड करें

आप मेल ऐप में ईमेल का जवाब दे सकते हैं और उन्हें फ़ॉरवर्ड कर सकते हैं।

ईमेल का जवाब दें

  1. अपने iPad पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. संदेश पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • केवल प्रेषक को जवाब दें : “अधिक क्रियाएँ” बटन पर टैप करें।

    • प्रेषक और अन्य प्राप्तकर्ता को जवाब दें : “सभी को जवाब दें” पर टैप करें।

  3. अपनी प्रतिक्रिया टाइप करें, फिर उसे भेजने के लिए “भेजें” बटन पर टैप करें।

किसी ईमेल का जवाब देते समय कुछ टेक्स्ट उद्धरण करें

जब आप किसी ईमेल संदेश का जवाब देते हैं, तो प्रेषक का टेक्स्ट शामिल करके यह स्पष्ट कर सकते हैं कि किसका जवाब दे रहे हैं।

  1. अपने iPad पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. प्रेषक के संदेश में, टेक्स्ट का पहला शब्द टच और होल्ड करें, फिर अंतिम शब्द ड्रैग करें। (टेक्स्ट चुनें, कट करें, कॉपी करें और पेस्ट करें देखें।)

  3. “अधिक क्रियाएँ” बटन पर टैप करें, “जवाब दें” पर टैप करें, फिर अपना संदेश टाइप करें।

नोट : कोटेड टेक्स्ट के इंडेंटेशन बंद करने के लिए, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > मेल > कोट लेवल बढ़ाएँ (लेखन के नीचे) पर जाएँ, फिर कोट लेवल बढ़ाएँ बंद करें।

कोई ईमेल फ़ॉरवर्ड करें

आप नए प्राप्तकर्ता को ईमेल संदेश फ़ॉरवर्ड कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर मेल ऐप पर जाएँ।

  2. संदेश पर टैप करें, फिर फ़ॉरवर्ड करें बटन पर टैप करें।

    अगर मूल संदेश में कोई अटैचमेंट है—जैसे तस्वीर या दस्तावेज़, तो आप यह निर्णय कर सकते हैं कि उन्हें फ़ॉरवर्ड किए गए संदेश में शामिल करना है या नहीं। शामिल करें या शामिल न करें चुनें।

  3. नए प्राप्तकर्ता के ईमेल पते दर्ज करें।

  4. संदेश में टैप करें, फिर अपनी प्रतिक्रिया टाइप करें। फ़ॉरवर्ड किया हुआ संदेश नीचे दिखाई देता है।

ईमेल पर फ़ॉलो अप करें

अगर आप कोई ईमेल संदेश भेजते हैं और कई दिनों तक उसका जवाब नहीं मिलता है, तो संदेश ऑटोमैटिकली आपके इनबॉक्स के शीर्ष पर मूव हो जाता है, ताकि आपको फ़ॉलो अप करना याद रहे।

फ़ॉलो अप सुझाव बंद करने के लिए, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > मेल पर जाएँ, फिर फ़ॉलो अप सुझाव बंद करें।

मेल में ऑटोमैटिक जवाब सेटअप करें

iCloud.com पर, आप इनकमिंग ईमेल संदेशों की प्रतिक्रिया देने के लिए ऑटोमैटिक जवाब सेटअप कर सकते हैं या संदेशों को ऑटोमैटिकली किसी अन्य इनबॉक्स में फ़ॉरवर्ड कर सकते हैं। iCloud.com पर मेल में ऑटोमैटिक जवाब सेटअप करें देखें।

स्मार्ट जवाब का इस्तेमाल करें

अगर Apple Intelligence* चालू है, तो आप इसका इस्तेमाल मिलने वाले ईमेल का जवाब सुझाने के लिए कर सकते हैं। मेल में Apple Intelligence का इस्तेमाल करें देखें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.