इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर किसी बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें

आप iPad पर स्क्रीन टाइम की मदद से शेड्यूल सेट करें में दिए गए चरणों का पालन करके किसी बच्चे के लिए उसके डिवाइस पर स्क्रीन टाइम सेटअप कर सकते हैं या अगर वे ऐसे फ़ैमिली शेयरिंग समूह में हैं जिसके आप आयोजक या माता-पिता या अभिभावक हैं, तो आप अपने डिवाइस पर फ़ैमिली शेयरिंग के माध्यम से उनके लिए स्क्रीन टाइम सेटअप कर सकते हैं।

अगर आप फ़ैमिली शेयरिंग समूह के आयोजक (या फिर माता-पिता या अभिभावक) हैं, तो ऐसे में जब आप बच्चों का खाता सेटअप करते हैं, आपको बच्चे का नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होती है। बच्चे के जन्मदिन का इस्तेमाल सुझाए गए कॉन्टेंट प्रतिबंध सेट करने के लिए किया जाता है, जो यह निर्धारित करता है कि वे किस कॉन्टेंट को ऐक्सेस कर सकते हैं।

आप बाद में बच्चे के डिवाइस पर सेटिंग  > स्क्रीन टाइम में मैनुअली कॉन्टेंट प्रतिबंध, संचार सीमाएँ और डाउनटाइम सेटअप कर सकते हैं।

आप जब 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे के लिए डिवाइस सेटअप करते हैं, तो संचार सुरक्षा और वेब कॉन्टेंट सीमाएँ डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होती हैं। साथ ही, बाद में स्क्रीन टाइम सेटिंग में प्रबंधित की जा सकती हैं। (यह उम्र देश या क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होती है।)

किसी बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन टाइम पर टैप करें, फिर नीचे की ओर स्क्रोल करें और “परिवार” के नीचे कोई बच्चा चुनें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :

    नोट : अगर आपके बच्चे को सेहत या ऐक्सेसिबिलिटी ऐप्स चाहिए, तो सुनिश्चित करें कि वे स्वीकृत ऐप्स की सूची में हैं। अगर संदेश को “हमेशा के लिए” की अनुमति नहीं है, तो मुमकिन है कि आपका बच्चा डाउनटाइम के दौरान या ऐप की सीमा समाप्त होने के बाद संदेश (आपातकालीन नंबर और संपर्क सहित) भेजने या प्राप्त करने में सक्षम नहीं होगा।

आप बच्चे के लिए निम्नलिखित में से कोई काम भी कर सकते हैं :

अपने बच्चे के संपर्क देखें या बदलें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “स्क्रीन टाइम” पर टैप करें, फिर अपने परिवार के सदस्य का नाम चुनें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)

  3. “संचार सीमाएँ” पर टैप करें, फिर “[बच्चे का नाम] के संपर्क प्रबंधित करें” चालू करें।

    अपने बच्चे को संपर्क जोड़ने और संपादित करने की अनुमति देने के लिए “संपर्क संपादन की अनुमति दें” चालू करें।

  4. अपने बच्चे को उसके डिवाइस पर संपर्क प्रबंधित करने का अनुरोध स्वीकार करने दें।

  5. जब आपका बच्चा आपका अनुरोध स्वीकार कर ले, तब इनमें से कोई एक काम करें :

    • अपने बच्चे के संपर्क देखें : “संपर्क” पर टैप करें।

    • अपने बच्चे के संपर्क संपादित करें : “संपर्क” पर टैप करें, किसी नाम पर टैप करें, फिर स्क्रीन के शीर्ष-दाईं ओर “संपादित करें” पर टैप करें।

    • किसी व्यक्ति को आपके बच्चे के संपर्कों से हटाएँ : “संपर्क” पर टैप करें, किसी नाम पर टैप करें, फिर “संपर्क डिलीट करें” पर टैप करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)

    • किसी व्यक्ति को अपने बच्चे के संपर्कों में जोड़ें : “संपर्क” पर टैप करें, फिर शीर्ष-दाएँ कोने में मौजूद “जोड़ें” बटन पर टैप करें।

    नोट : आप जब भी अपने बच्चे के संपर्क देखते हैं या उनमें बदलाव करते हैं, तब आपके लिए उसका स्क्रीन टाइम पासकोड दर्ज करना आवश्यक होगा।

बच्चे के iPad पर संचार में संवेदनशील इमेज और वीडियो की जाँच करना चालू या बंद करें

आप अपने बच्चे के iPad से इमेज और वीडियो भेजे जाने या प्राप्त होने से पहले ही उसमें मौजूद नग्नता का पता लगा सकते हैं। यह फ़ीचर संदेश, AirDrop, संपर्क पोस्टर, FaceTime, तस्वीर चयनिका और तस्वीर में शेयर किए गए ऐल्बम में उपलब्ध है। नग्न तस्वीर या वीडियो का पता तब भी लगाया जा सकता है, जब उन्हें कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स में शेयर करने के लिए चुना जाता है।

अगर नग्नता वाली तस्वीरें या वीडियो भेजे जाने का पता चलता है, तो संचार सुरक्षा चेतावनी देती है, सुरक्षित रहने के विकल्प भेजती है और सहायक रिसोर्स उपलब्ध कराती है। डिवाइस पर तस्वीर और वीडियो का विश्लेषण किया जाता है। Apple को नग्नता का पता चलने के बारे में कोई संकेत नहीं मिलता है और उसे तस्वीर या वीडियो का ऐक्सेस नहीं मिलता है।

अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख आपके बच्चे के Apple डिवाइस पर संचार सुरक्षा का परिचय देखें।

नोट : स्क्रीन टाइम सेटअप करने के बाद संचार सुरक्षा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से चालू की जाती है (देश या क्षेत्र के अनुसार आयु अलग-अलग होती है)।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “स्क्रीन टाइम” पर टैप करें, नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर अपने बच्चे का नाम चुनें।

  3. संचार सुरक्षा पर टैप करें, फिर संचार सुरक्षा चालू या बंद करें।

    आपको स्क्रीन टाइम पासकोड दर्ज करना पड़ सकता है।

नोट : जब आप संचार सुरक्षा चालू करते हैं, तो यह सेटिंग्ज़  > गोपनीयता और सुरक्षा में संवेदनशील कॉन्टेंट चेतावनी को चालू कर देता है। iPad पर संवेदनशील कॉन्टेंट के बारे में चेतावनियाँ पाएँ देखें।

आप ऐनालिटिक्स और उपयोग डेटा शेयर करके संचार सुरक्षा सुधारने में Apple की मदद कर सकते हैं। कोई भी संदेश या मीडिया Apple के साथ शेयर नहीं किया जाता है। इसे चालू करने के लिए, सेटिंग > स्क्रीन टाइम > संचार सुरक्षा > “संचार सुरक्षा बेहतर बनाएँ” पर जाएँ।

बच्चे के iPad पर वयस्क कॉन्टेंट ब्लॉक करें

आप जब बच्चे का खाता सेटअप करते हैं, तो “बच्चे का खाता बनाएँ” पर टैप करके बच्चों का नाम और जन्मतिथि दर्ज करते हैं। बच्चों की आयु से ऑटोमैटिकली निर्धारित हो जाता है कि वे किस कॉन्टेंट को ऐक्सेस कर सकते हैं। आप कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंधों में स्पष्टता रेटिंग को मैनुअली सीमित करके यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकते हैं कि आपके बच्चे के डिवाइस पर कुछ कॉन्टेंट (जैसे संगीत, पॉडकास्ट या समाचार) आयु के हिसाब से उपयुक्त हैं।

  1. अपने बच्चे के iPad के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन टाइम पर टैप करें, कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध पर टैप करें, फिर कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करें।

  3. विशिष्ट कॉन्टेंट और गोपनीयता विकल्प चुनें। इसके अलावा, इनमें से कोई एक काम करें :

    • अपने बच्चे की सुनने की क्षमता की सुरक्षा के लिए नीचे की ओर स्क्रोल करें, “ऑडियो की तेज़ आवाज़ घटाएँ” पर टैप करें फिर अनुमति न दें चुनें। (यह हेडफ़ोन की अधिकतम ध्वनि में बदलाव होने से रोकता है।) सेटिंग्ज़ में जाकर हेडफ़ोन की तीव्र ध्वनि को धीमा करें देखें।

    • विशेष ऐप्स और फ़ीचर में आपके बच्चे द्वारा ऐक्सेस किया जाने वाला कॉन्टेंट संशोधित करने के लिए, “अनुमति प्राप्त ऐप” और “फ़ीचर” पर टैप करें, फिर उन्हें बंद करें। ऐक्सेस की अनुमति देने के लिए, उन्हें चालू करें।

  4. सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद वापस जाएँ बटन पर टैप करें।

किसी बच्चे के लिए बाद में स्क्रीन टाइम सेटिंग जोड़ें या बदलें

बाद में स्क्रीन टाइम की सेटिंग्ज़ जोड़ने या बदलने के लिए, ऊपर वाले सेक्शन में दिए गए चरणों का पालन करें।

महत्वपूर्ण : अगर आप किसी बच्चे के लिए उनके डिवाइस पर स्क्रीन टाइम सेटअप करते हैं (फ़ैमिली शेयरिंग के ज़रिए नहीं) और स्क्रीन टाइम पासकोड भूल जाते हैं, तो अपने Apple खाते का इस्तेमाल कर के इसे रीसेट कर सकते हैं। हालाँकि, अगर आप अपने डिवाइस पर फ़ैमिली शेयरिंग के ज़रिए किसी बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करते हैं और अपना स्क्रीन टाइम पासकोड भूल जाते हैं, तो आप डिवाइस पासकोड, Touch ID या Face ID का इस्तेमाल कर के इसे रीसेट कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.