iPad पर Freeform में Apple Creator Studio को सब्सक्राइब करें

आप Apple Creator Studio को मुफ़्त में आज़मा सकते हैं। अपना फ़्री ट्रायल शुरू करने के लिए केवल अपने Apple खाते का इस्तेमाल करके मासिक या वार्षिक सब्सक्रिप्शन के लिए साइन अप करें। आप किसी भी समय अपना सब्सक्रिप्शन रद्द कर सकते हैं।

परिवार के ज़्यादा से ज़्यादा पाँच अन्य सदस्यों के साथ आप अपना सब्सक्रिप्शन शेयर कर सकते हैं। फ़ैमिली शेयरिंग सेटअप करें देखें।

Freeform से Apple Creator Studio को सब्सक्राइब करें

  1. अपने iPad पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • ऑटो क्रॉप जैसे Apple Creator Studio फ़ीचर का इस्तेमाल करें।

    • कॉन्टेंट हब बटन पर टैप करें, बोर्ड पर किसी प्रीमियम इमेज को टैप करके जोड़ें, फिर “वॉटरमार्क हटाएँ” पर टैप करें।

  3. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

अपना Apple Creator Studio सब्सक्रिप्शन रद्द करें या बदलें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. अपने नाम पर टैप करें, सब्सक्रिप्शन पर टैप करें, फिर Apple Creator Studio पर टैप करें।

    नोट : अगर आपको अपना सब्सक्रिप्शन दिखाई नहीं देता है, तो सुनिश्चित करें कि आपने App Store में अपने Apple खाते में साइन इन किया है

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • अपना सब्सक्रिप्शन प्लान संशोधित करें : “सभी प्लान देखें” पर टैप करें, नया प्लान चुनें, फिर “सब्सक्राइब करें” पर टैप करें।

    • अपना सब्सक्रिप्शन या फ़्री ट्रायल रद्द करें : “सब्सक्रिप्शन रद्द करें” पर टैप करें, फिर ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।

अगर आप अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करते हैं, तब भी आपकी बिलिंग अवधि के अंत तक आपको प्रीमियम कॉन्टेंट और फ़ीचर का पूरा ऐक्सेस मिलना जारी रहेगा।

बेहतरीन अनुभव के लिए Apple Creator Studio को उसी Apple खाते से सब्सक्राइब करें जिसका इस्तेमाल आप iCloud के लिए करते हैं। Apple Creator Studio के कुछ ऐप्स iCloud का इस्तेमाल करके डिवाइसों के बीच प्रोजेक्ट, दस्तावेज़ और कॉन्टेंट को सिंक करते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.