इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर अनुवाद ऐप में जाकर, कैमरा दृश्य की मदद से टेक्स्ट का अनुवाद करें

iPad पर, आप अपने आस-पास के टेक्स्ट का अनुवाद करने के लिए अनुवाद ऐप में कैमरा दृश्य का इस्तेमाल कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, किसी रेस्तराँ का मेनू या सड़क पर लगे संकेत। आप अपनी तस्वीर लाइब्रेरी में मौजूद तस्वीरों का भी अनुवाद कर सकते हैं।

नोट : अनुवाद समर्थित भाषाओं के लिए उपलब्ध है। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

कैमरा स्क्रीन किसी रेस्तराँ का मेन्यू दिखा रही है जिसमें टेक्स्ट का स्पेनिश से अंग्रेज़ी में अनुवाद किया गया है।

कैमरा दृश्य का इस्तेमाल करके टेक्स्ट का अनुवाद करें

  1. अपने iPad पर अनुवाद ऐप खोलें।

  2. साइडबार दिखाएँ बटन पर टैप करें, फिर कैमरा पर टैप करें।

  3. वह भाषा चुनें जिसमें आप अपने चुने हुए टेक्स्ट का अनुवाद करना चाहते हैं।

  4. iPad को इस तरह रखें कि रियर कैमरा आपके आस-पास के टेक्स्ट का अनुवाद कर सके।

    नोट : जैसे ही आप रियर कैमरा को मूव करते हैं, टेक्स्ट का उसी समय अनुवाद हो जाता है।

  5. दृश्य को पॉज़ करने के लिए, तस्वीर लें बटन पर टैप करें।

    आप ओवरलेड अनुवाद नज़दीक से देखने के लिए ज़ूम-इन कर सकते हैं।

  6. अनुवाद कार्ड दिखाने के लिए किसी ओवरलेड अनुवाद पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • अनुवाद कॉपी करें : अनुवाद किया गया टेक्स्ट कॉपी करें।

    • पसंदीदा में जोड़ें : पसंदीदा की सूची में अनुवाद जोड़ें।

    • मूल टेक्स्ट सुनें : “अधिक” पर टैप करें, फिर मूल टेक्स्ट को सुनने के लिए, धूसर चलाएँ बटन पर टैप करें।

    • अनुवाद किया गया टेक्स्ट सुनें : अनुवाद किया गया टेक्स्ट सुनने के लिए, नीला चलाएँ बटन पर टैप करें।

  7. जब काम पूरा हो जाए, तब समाप्त करें बटन पर टैप करें।

अपनी तस्वीर लाइब्रेरी में मौजूद तस्वीरों के टेक्स्ट का अनुवाद करें

  1. iPad पर अनुवाद ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार दिखाएँ बटन पर टैप करें, फिर कैमरा पर टैप करें।

  3. वह भाषा चुनें जिसमें आप अपने चुने हुए टेक्स्ट का अनुवाद करना चाहते हैं।

  4. तस्वीर लाइब्रेरी बटन पर टैप करें, फिर अपनी तस्वीर लाइब्रेरी से टेक्स्ट वाली तस्वीर चुनें।

  5. जब काम पूरा हो जाए, तब समाप्त करें बटन पर टैप करें।

किसी अनुवादित इमेज को शेयर करें और उसे सहेजें

  1. अपने iPad पर अनुवाद ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार दिखाएँ बटन पर टैप करें, कैमरा पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कैमरा दृश्य का इस्तेमाल करें : तस्वीर लें बटन पर टैप करें।

    • अपनी तस्वीर लाइब्रेरी में मौजूद किसी तस्वीर का इस्तेमाल करें : तस्वीर लाइब्रेरी बटन पर टैप करें, फिर किसी तस्वीर पर टैप करें।

  3. शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • अनुवाद शेयर करें : कोई शेयरिंग विकल्प चुनें।

    • अनुवाद को इमेज के रूप में सहेजें : इमेज सहेजें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.