इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Apple Intelligence के साथ ChatGPT का इस्तेमाल करें

यदि आप Apple Intelligence को OpenAI* से ChatGPT के साथ काम करने की अनुमति देने का विकल्प चुनते हैं, तो आप निम्नलिखित काम कर सकते हैं :

Siri से अधिक जवाब पाएँ : Siri कुछ अनुरोधों के लिए अधिक इन-डेप्थ जवाब प्रदान करने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर सकती है। उदाहरण के लिए, तस्वीर और दस्तावेज़ों के बारे में इनसाइट।

लेखन टूल में टेक्स्ट कंपोज़ करें : लेखन टूल ChatGPT का इस्तेमाल करके केवल वर्णन से ही टेक्स्ट या इमेज बना सकता है।

Image Playground में नई शैलियों का इस्तेमाल करें : Image Playground ChatGPT का इस्तेमाल करके, आपको इमेज निर्माण के लिए विज़ुअल शैलियों की एक विस्तारित रेंज देता है।

शॉर्टकट में एक मॉडल का इस्तेमाल करें : शॉर्टकट ChatGPT का इस्तेमाल करके और भी जटिल अनुरोधों को हैंडल कर सकता है।

अपना ChatGPT खाता कनेक्ट करें : आपको ChatGPT खाता बनाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अगर आपके पास पहले से है (मुफ़्त या भुगतान वाला), तो आप अपने खाते से कनेक्ट कर सकते हैं। ChatGPT के भुगतान वाले खाते की मदद से, आपका iPad अक्सर ChatGPT की एडवांस क्षमताओं का इस्तेमाल कर सकता है।

iPad पर नोट्स ऐप में स्टोरी लिखते हुए दिखाया गया है। स्क्रीन पर दाईं ओर “लेखन टूल की मदद से लिखें” डायलॉग है, जिसमें बदलाव का वर्णन करने, ChatGPT सुझाव चुनने और अन्य विकल्प शामिल हैं।

नोट : Apple Intelligence सभी iPad मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।** सबसे हालिया उपलब्ध फ़ीचर ऐक्सेस करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप iPadOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है। ChatGPT एक्सटेंशन केवल उन क्षेत्रों में उपलब्ध है जहाँ ChatGPT ऐप और सेवा उपलब्ध है। ChatGPT उपलब्धता के लिए OpenAI देखें।

ChatGPT सेटअप करें

अगर ChatGPT एक्सटेंशन बंद है, तो आप इसे सेटिंग में सेट कर सकते हैं।

नोट : ChatGPT का इस्तेमाल करने के लिए सहमति प्राप्त करने के लिए, आपकी उम्र कम-से-कम 13 वर्ष होनी चाहिए या आपकी उम्र आपके देश द्वारा निर्धारित न्यूनतम उम्र के हिसाब से होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, OpenAI की उपयोग की शर्तें देखें।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. Apple Intelligence और Siri पर टैप करें।

  3. एक्सटेंशन के नीचे ChatGPT पर टैप करें, फिर “सेटअप करें” पर टैप करें।

  4. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • बिना खाते के ChatGPT का इस्तेमाल करें : “ChatGPT सक्षम करें” पर टैप करें।

      नोट : अगर आप चाहते हैं कि आपके अनुरोध ChatGPT चैट हिस्ट्री में सहेजे जाएँ, तो आपको ChatGPT खाते में साइन इन करना होगा।

    • मौजूदा खाते के साथ ChatGPT का इस्तेमाल करें : “किसी खाते के साथ ChatGPT का इस्तेमाल करें” पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

यदि आप बाद में किसी खाते के साथ ChatGPT का इस्तेमाल करने का फ़ैसला करते हैं, तो सेटिंग  > Apple Intelligence और Siri पर जाएँ, ChatGPT पर टैप करें, फिर “साइन इन करें” पर टैप करें।

लेखन टूल के साथ टेक्स्ट कंपोज़ करें

ChatGPT एक्सटेंशन सेटअप करने के बाद आप लेखन टूल के साथ टेक्स्ट कंपोज़ कर सकते हैं।

  1. टाइप करते समय, टेक्स्ट फ़ील्ड पर टैप करें, फिर लेखन टूल बटन पर टैप करें।

  2. ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर कंपोज़ करें पर टैप करें।

  3. आप ChatGPT से जो लिखवाना चाहते हैं, उसका वर्णन करें। उदाहरण के लिए, “एक ऐसी लड़की के बारे में बेडटाइम स्टोरी जो एक जादुई दुनिया में जाती है जहाँ वह एक कैटरपिलर के साथ दोस्ती करती है जो जल्द ही तितली बनने वाली है।” “सभी टेक्स्ट या चयनित टेक्स्ट शामिल करें” चुनें, फिर भेजें बटन पर टैप करें।

  4. अगर आपसे अधिक विवरण मांगा जाता है, तो फ़ील्ड पर टैप करें, एक प्रतिक्रिया दर्ज करें, फिर भेजें बटन पर टैप करें। इसके अलावा, विवरण जोड़े बिना जारी रखने के लिए, “नज़रअंदाज़ करें” पर टैप करें।

  5. टेक्स्ट देखने के बाद, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • टेक्स्ट को फिर से लिखें : फिर से लिखें पर टैप करें।

    • ChatGPT द्वारा दिए गए सुझाव शामिल करें : किसी विकल्प पर टैप करें, फिर “भेजें” बटन पर टैप करें।

    • अपने टेक्स्ट के संपादित नहीं किए गए संस्करण पर रिवर्ट करें : रिवर्ट करें बटन पर टैप करें।

  6. जब आप समाप्त कर लें, तब पूर्ण बटन पर टैप करें।

Siri का इस्तेमाल करके ChatGPT से जवाब प्राप्त करें

ChatGPT एक्सटेंशन चालू करने के बाद Siri उस समय ChatGPT का इस्तेमाल कर सकता है जब यह आपके द्वारा खोजी जा रही जानकारी पाने में सहायक हो।

Siri को ऐक्टिवेट करें, फिर किसी समर्थित भाषा में ऐसा कुछ कहें या टाइप करें :

  • “Hey Siri, ChatGPT से ड्रैगन के बारे में एक हाइकू कंपोज़ करने को कहो।”

  • “मुझे अपने चाचा को उनके 70वें जन्मदिन पर क्या देना चाहिए? उन्हें मछली पकड़ना पसंद है।”

  • “Hey Siri, ChatGPT से कुछ आइडिया देने के लिए कहो कि अगर मुझे बीच पर जाने का मन न हो, तो मैं मालिबू में दोपहर कैसा बिता सकता हूँ।”

  • “Hey Siri, टैरी नाम के एक बाघ के बारे में एक दोहा कंपोज़ करो।”

  • “मैं इसकी मदद से किस तरह की रेसिपी बना सकता हूँ?” तस्वीर ऐप में खुली हुई फल की तस्वीर के साथ।

  • “Hey Siri, ask ChatGPT to summarize this document for me,” किसी दस्तावेज़ के साथ, जैसे किसी घर की जांच रिपोर्ट का PDF—जो फ़ाइल ऐप में खुला हुआ है।

यदि Siri यह निर्धारित करता है कि ChatGPT सहायक होगा, तो वह आपसे पूछता है कि क्या आप अनुरोध पूरा करने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करना चाहते हैं। ChatGPT को कोई भी तस्वीर या फ़ाइल भेजने से पहले, आपसे पुष्टि करने के लिए हमेशा पूछा जाता है।

नुस्ख़ा : यदि आप चाहते हैं कि Siri बिना आपसे पुष्टि किए अनुरोध भेजे, तो आप अपना सवाल “Ask ChatGPT” कहकर शुरू कर सकते हैं। आप सेटिंग में Siri पुष्टिकरण बंद भी कर सकते हैं। पुष्टिकरण के बिना ChatGPT को अनुरोध भेजें देखें।

पुष्टिकरण के बिना ChatGPT को अनुरोध भेजें

आप यह कंट्रोल करते हैं कि ChatGPT कब इस्तेमाल किया जाए और आपकी जानकारी शेयर करने से पहले आपसे पूछा जाता है। आप यह विकल्प चुन सकते हैं कि Siri बिना आपसे पूछे ChatGPT को ऑटौमैटिकली अनुरोध भेजे।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. Apple Intelligence और Siri पर टैप करें।

  3. एक्सटेंशन के नीचे, ChatGPT पर टैप करें।

  4. “ChatGPT अनुरोधों की पुष्टि करें” को बंद करें।

ChatGPT को कोई भी तस्वीर या फ़ाइल भेजने से पहले आपसे हमेशा पूछा जाता है।

ChatGPT बंद करें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. Apple Intelligence और Siri पर टैप करें।

  3. ChatGPT पर टैप करें, फिर “ChatGPT का उपयोग करें” को बंद करें।

कोई अनुरोध करने पर, अगर आप Siri को ChatGPT का सुझाव देने से रोकना चाहते हैं, तो ChatGPT को बंद करें, फिर सेटअप प्रॉम्प्ट बंद करें।

आप स्क्रीन टाइम सेटिंग्स में ChatGPT एक्सटेंशन के एक्सेस को ब्लॉक कर सकते हैं। इंटेलिजेंस एक्सटेंशन का ऐक्सेस ब्लॉक करें देखें।

ChatGPT और गोपनीयता

ChatGPT एक्सटेंशन का इस्तेमाल करते समय आप यह चुनते हैं कि ChatGPT को कौन सा कॉन्टेंट भेजना है। आपका अनुरोध और अटैचमेंट और साथ ही अनुरोध करते समय इस्तेमाल किया जाने वाला अनुरोध से संबद्ध सीमित डेटा, जैसे वर्तमान समय क्षेत्र, देश, डिवाइस प्रकार, भाषा और फ़ीचर आपके अनुरोध का जवाब देने के लिए ChatGPT को भेजा जाता है और आपको सटीक और संबंधित परिणाम प्रदान करने के लिए ChatGPT को सक्षम किया जाता है। आपका IP पता ChatGPT से छिपा रहता है, लेकिन आपका सामान्य स्थान कुछ कारणों से प्रदान किया जाता है, जैसे कि ChatGPT को धोखाधड़ी रोकने और लागू कानून का पालन करने में सक्षम बनाना।

यदि आप किसी खाते के बिना ChatGPT एक्सटेंशन को ऐक्सेस करते हैं, तो केवल ऊपर वर्णित जानकारी ChatGPT को भेजी जाएगी। OpenAI को आपके Apple खाते से जुड़ी कोई जानकारी प्राप्त नहीं होती। OpenAI को केवल आपके अनुरोध को पूरा करने के उद्देश्य से प्रोसेस करना चाहिए और आपके अनुरोध या उसके द्वारा प्रदान की गई किसी भी प्रतिक्रिया को स्टोर नहीं करना चाहिए, जब तक कि लागू क़ानूनों के तहत यह आवश्यक न हो। OpenAI को आपके अनुरोध का इस्तेमाल, अपने मॉडल को बेहतर बनाने या प्रशिक्षित करने के लिए भी नहीं करना चाहिए।

जब आप ChatGPT खाते में साइन-इन करते हैं, तो आपकी ChatGPT खाता सेटिंग्स और OpenAI’s डेटा गोपनीयता नीतियां लागू होती हैं।

अधिक जानकारी के लिए ChatGPT एक्सटेंशन और गोपनीयता देखें।

*Apple Intelligence और ChatGPT जनरेटिव मॉडल का इस्तेमाल करते हैं और इनके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.