iPad पर अपनी जर्नल एंट्री देखें और खोजें

जर्नल ऐप में, आप अपनी एंट्री में टेक्स्ट खोज सकते हैं। साथ ही, तस्वीरें, ड्रॉइंग और स्थान जैसे विवरण फ़िल्टर कर सकते हैं। आप एंट्री को बुकमार्क करके उन्हें बाद में भी देख सकते हैं।

जर्नल ऐप में कोई स्क्रीन, जो जर्नल एंट्री दिखाती है, जिसके शीर्ष पर दाईं ओर “खोजें” बटन मौजूद है।

अपनी जर्नल एंट्री खोजें

  1. अपने iPad पर जर्नल ऐप पर जाएँ।

  2. कोई जर्नल चुनें या “सभी एंट्री” पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • विशिष्ट एंट्री खोजें : खोजें बटन पर टैप करें, फिर तस्वीरें या ड्रॉइंग जैसी कोई श्रेणी चुनें अथवा वह टेक्स्ट टाइप करें जिसे आप खोज रहे हैं।

    • एंट्री को सॉर्ट करें : अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर दाईं ओर अधिक बटन पर टैप करें, इससे सॉर्ट करें पर टैप करें, फिर एंट्री तिथि या क्षण तिथि चुनें।

    • किसी विशिष्ट दिन के लिए एंट्री ढूँढें : साइडबार में, इनसाइट पर टैप करें, फिर कैलेंडर पर किसी तिथि पर टैप करें।

स्थान के आधार पर एंट्री देखें

आप अपनी एंट्री उनके स्थान के आधार पर नक़्शा दृश्य के साथ देख सकते हैं।

  1. अपने iPad पर जर्नल ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में “स्थान” पर टैप करें।

  3. अपने जर्नल पर वापस जाने के लिए सभी एंट्री पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : साइडबार खोलने या बंद करने के लिए “साइडबार टॉगल करें” बटन पर टैप करें।

ऐसी एंट्री जिनमें किसी स्थान या स्थान की जानकारी के साथ तस्वीरें हों, तो उन्हें नक़्शे में जोड़ा जाता है। फ़ॉर्मैटिंग, तस्वीरें आदि जोड़ें देखें।

ज़रूरी जर्नल एंट्री बुकमार्क करें

  1. अपने iPad पर जर्नल ऐप पर जाएँ।

  2. कोई जर्नल चुनें या “सभी एंट्री” पर टैप करें।

  3. किसी एंट्री पर दाईं ओर स्वाइप करें, फिर बुकमार्क बटन पर टैप करें।

    एकाधिक एंट्री को बुकमार्क करने के लिए, स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद अधिक बटन पर टैप करें, “एंट्री चुनें” पर टैप करें, एंट्री को चुनने के लिए उन पर टैप करें, फिर बुकमार्क बटन पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : केवल बुकमार्क की गई एंट्री देखने के लिए, खोजें बटन पर टैप करें, फिर “बुकमार्क” पर टैप करें।

    जर्नल ऐप में कोई स्क्रीन, जो जर्नल एंट्री दिखाती है। एक एंट्री को दाईं ओर स्वाइप करने पर बुकमार्क बटन दिखाई देता है।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.