इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर स्टेज मैनेजर के साथ विंडो व्यवस्थित करें

आप मल्टीटास्क करने और आसानी से काम करने के लिए स्टेज मैनेजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप विशिष्ट कार्यों या प्रोजेक्ट के लिए ऐप्स का समूह बना सकते हैं और साथ ही, विंडो व्यवस्थित कर सकते हैं, उनका आकार बदल सकते हैं और उन्हें ओवरलैप भी कर सकते हैं।

स्टेज मैनेजर चालू या बंद करें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “मल्टीटास्किंग और जेस्चर” पर टैप करें, फिर स्टेज मैनेजर चुनें।

    iPad सेटिंग ऐप, जिसमें मल्टीटास्किंग और जेस्चर विकल्प दिखाई देंगे जिन्हें आप एकाधिक ऐप में काम करने के लिए चुन सकते हैं।

जब आप स्टेज मैनेजर चालू करते हैं, तब जिन ऐप्स में आप काम कर रहे होते हैं, वे सामने आ जाते हैं और अन्य सभी खुले हुए ऐप्स स्क्रीन की बाईं ओर हालिया ऐप्स की एक सूची में शामिल होते हैं।

iPad डिस्प्ले जिसमें स्टेज मैनेजर चालू है। वर्तमान विंडो सामने है और अन्य हालिया ऐप्स स्क्रीन की बाईं ओर सूची में हैं।

स्टेज मैनेजर में ऐप्स के बीच स्विच करें

स्टेज मैनेजर के साथ, आप हालिया ऐप्स सूची में अन्य ऐप पर टैप करके या Dock में किसी आइकॉन पर टैप करके ऐप्स को स्विच कर सकते हैं।

जब आप अन्य ऐप पर स्विच करते हैं, तब आप जिस ऐप या समूह में काम कर रहे होते हैं, वह हालिया ऐप्स की सूची में बाईं ओर मूव हो जाता है और जिस पर आपने टैप किया है, उससे बदल जाता है।

आप ऐप्स स्विच करने के लिए निम्नलिखित से कोई एक काम भी कर सकते हैं :

  • स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर हालिया ऐप्स और समूह देखने के लिए स्क्रीन के मध्य में पॉज़ करें।

  • स्क्रीन के सबसे निचले किनारे पर एक उँगली से बाएँ या दाएँ स्वाइप करें। (होम बटन वाले iPad पर, हल्के आर्क के साथ यह जेस्चर करें।)

  • चार या पाँच उँगलियों से बाएँ या दाएँ स्वाइप करें।

iPad पर ऐप्स के बीच स्विच करें देखें।

ऐप्स को स्टेज मैनेजर में समूहों में व्यवस्थित करें

आप ऐप विंडो को हालिया ऐप्स सूची से स्क्रीन के मध्य में ड्रैग करके विशिष्ट कार्यों या प्रोजेक्ट के लिए विंडो के समूह बना सकते हैं। आप ऐप आइकॉन को समूह में जोड़ने के लिए उन्हें Dock से स्क्रीन के मध्य में ड्रैग भी कर सकते हैं।

आप विंडो को बाईं ओर ड्रैग करके उसे हालिया ऐप्स सूची पर वापस ले जा सकते हैं। अगर आप ऐप समूह में किसी विंडो को मिनिमाइज़ करते हैं, तो ऐप विंडो को समूह से हटाया जाता है और हालिया ऐप्स सूची में वापस ले जाया जाता है।

हालिया ऐप्स सूची दिखाएँ या छिपाएँ

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. “मल्टीटास्किंग और जेस्चर” पर टैप करें, फिर स्टेज मैनेजर के लिए चेकबॉक्स चुनें या उसका चयन हटाएँ।

नुस्ख़ा : किसी विंडो को हालिया ऐप्स सूची के काफ़ी पास मूव करने पर अगर वह सूची छिप जाती है, तो आप स्क्रीन के बाएँ किनारे से स्वाइप करके इसे फिर से दिखा सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.