इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad की ध्वनियाँ बदलें या बंद करें

आप कॉल, टेक्स्ट संदेश, ईमेल, रिमाइंडर या अन्य प्रकार की सूचना मिलने पर, iPad द्वारा चलाई जाने वाली ध्वनियाँ बदल सकते या बंद कर सकते हैं।

अपनी iPad ध्वनियों को कस्टमाइज़ करें

अलर्ट टोन और रिंगटोन और रिंगर और अलर्ट वॉल्यूम के लिए विकल्प सेट करें।

  1. अपने iPad पर सेटिंग पर जाएँ, फिर “ध्वनि” पर टैप करें।

  2. रिंगर और अलर्ट के लिए वॉल्यूम सेट करनी हो, तो स्लाइडर ड्रैग करें।

  3. रिंगटोन और अलर्ट टोन के लिए ध्वनियाँ चुननी हों, तो रिंगटोन और अन्य विकल्पों पर टैप करें।

आप विशिष्ट लोगों के लिए iPad द्वारा चलाई जाने वाली ध्वनियाँ बदल भी सकते हैं। संपर्क पर जाएँ, व्यक्ति के नाम पर टैप करें, संपादित करें पर टैप करें, फिर कोई रिंगटोन और SMS टोन चुनें।

iPad को मौन करें

इनकमिंग कॉल, अलर्ट और ध्वनि प्रभावों को अस्थायी रूप से मौन करने के लिए, कंट्रोल सेंटर खोलें, फिर म्यूट करें बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : अगर आपको इनकमिंग कॉल और सूचनाएँ उम्मीद के मुताबिक प्राप्त नहीं हो रही हैं, तो कंट्रोल सेंटर खोलें, फिर जाँचें कि ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ चालू है या नहीं। अगर ‘डू नॉट डिस्टर्ब' बटन डू नॉट डिस्टर्ब बटन हाईलाइट किया गया है, तो ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ को बंद करने के लिए उस पर टैप करें। (डू नॉट डिस्टर्ब चालू होने पर, इसका आइकॉन स्टेटस बार में भी दिखाई देता है।)

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.