इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर स्थान के आधार पर तस्वीरें और वीडियो ब्राउज़ करें

तस्वीर ऐप, आपकी तस्वीर और वीडियो का संग्रह इस आधार पर बनाता है कि आपने वे तस्वीरें कहाँ खींचीं और वीडियो कहाँ रिकॉर्ड किया। आप नक़्शा दृश्य का इस्तेमाल किसी विशेष स्थान पर ली गई तस्वीर देखने, आस-पास ली गई तस्वीरें देखने और नक़्शे पर तस्वीरों का संग्रह देखने के लिए कर सकते हैं।

नक़्शे पर अपनी तस्वीर लाइब्रेरी देखें

आप नक़्शे पर स्थान के अनुसार अपनी तस्वीर लाइब्रेरी ब्राउज़ कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. “लाइब्रेरी” पर टैप करें, सॉर्ट करें और फ़िल्टर करें बटन पर टैप करें, फिर “नक़्शा दिखाएँ” पर टैप करें।

    केवल वे तस्वीरें और वीडियो शामिल किए जाते हैं जिनमें स्थान जानकारी (GPS डेटा) एंबेड की गई होती है।

    नुस्ख़ा : ज़ूम इन और ज़ूम आउट करने के लिए, नक़्शे को पिंच करें या अधिक स्थान देखने के लिए ड्रैग करें।

  3. उस स्थान पर ली गई सभी तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए “तस्वीर थंबनेल” पर टैप करें।

जाँच करें कि तस्वीर या वीडियो कहाँ ली गई थी

तस्वीर या वीडियो देखने के दौरान, आप यह देखने के लिए स्थान की जाँच कर सकते हैं कि इसे कहाँ लिया गया है।

  1. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. कोई तस्वीर खोलें, फिर ऊपर की ओर स्वाइप करें या जानकारी बटन पर टैप करें।

  3. अधिक विवरण देखने के लिए, नक़्शे या पता लिंक पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : इस स्थान से अधिक तस्वीरें देखने के लिए, “आस-पास की तस्वीरें दिखाएँ” पर टैप करें।

जहाँ तस्वीर या वीडियो लिया गया था, उस स्थान या पते को जोड़ने या बदलने के लिए तिथि, समय या स्थान बदलें देखें।

नक़्शे पर संग्रह देखें

आप नक़्शे पर स्थान के अनुसार अपने संग्रह की तस्वीर और वीडियो ब्राउज़ कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. संग्रह पर टैप करें, फिर “यात्रा” या “हालिया दिन” जैसे किसी संग्रह पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर “नक़्शा दिखाएँ” पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : ज़ूम इन और ज़ूम आउट करने के लिए नक़्शे को पिंच करें या क्षेत्र में ली गई अधिक तस्वीरें देखने के लिए, “आस-पास की तस्वीरें दिखाएँ” पर टैप करें।

  4. नक़्शा बंद करने के लिए, बंद करें बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.