इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर नक़्शा में बोले गए दिशानिर्देशों के लिए सेटिंग्ज़ बदलें

आप बोले गए दिशानिर्देश बंद कर सकते हैं, वॉल्यूम ऐडजस्ट कर सकते हैं, अपनी वॉइस या भाषा बदल सकते हैं आदि।

नोट : टर्न-बाय-टर्न बोले गए दिशानिर्देश की सुविधा सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें। Wi-Fi + Cellular मॉडल के फ़ीचर के लिए मोबाइल डेटा प्लान और मोबाइल डेटा को सेटिंग्ज़  > ऐप्स > नक़्शा में चालू किया गया होना चाहिए। अपनी मोबाइल डेटा खाता सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें।

बोले गए दिशानिर्देश चालू या बंद करें

दिशानिर्देशों को फ़ॉलो करने के बाद आप बोले गए दिशानिर्देश चालू या बंद कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. दिशानिर्देश पाएँ, फिर उन्हें फ़ॉलो करने के लिए “जाएँ” बटन पर टैप करें।

  3. नक़्शे पर “ऑडियो कंट्रोल बटन” पर टैप करें (उदाहरण के लिए, अनम्यूट किया गया बटन), फिर कोई विकल्प चुनें।

बटन

विवरण

अनम्यूट किया गया बटन।

सभी दिशानिर्देश बोले जाते हैं।

केवल ऑडियो अलर्ट बटन।

केवल ड्राइविंग अलर्ट ही बोले जाते हैं।

म्यूट किया गया बटन।

कोई दिशानिर्देश नहीं बोले जाते हैं।

अधिक तेज़ बटन।

बोले गए दिशानिर्देश के लिए वॉइस वॉल्यूम तेज़ है।

सामान्य बटन।

बोले गए दिशानिर्देशों के लिए वॉइस वॉल्यूम सामान्य है।

अधिक हल्का बटन।

बोले गए दिशानिर्देशों के लिए वॉइस वॉल्यूम हल्का है।

नोट : अगर आप “मेरा स्थान” के अलावा किसी अन्य स्थान से शुरू करते हैं, तो आपको “जाएँ” के बजाय “चरण” बटन दिखाई देगा और कोई दिशानिर्देश नहीं बोला जाएगा। आप सेटिंग्ज़ > ऐप्स > नक़्शा में जाकर डिफ़ॉल्ट वॉल्यूम भी बदल सकते हैं। “बोले गए दिशानिर्देश” पर टैप करें, फिर वॉइस वॉल्यूम के नीचे कोई विकल्प चुनें।

किसी दूसरी भाषा या वॉइस में बोले गए दिशानिर्देश सुनें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. Apple Intelligence और Siri पर टैप करें, फिर इनमें से किसी एक में बदलाव करें :

    • भाषा : भाषा पर टैप करें, फिर किसी भाषा पर टैप करके उसे अपनी प्राथमिक Siri भाषा के रूप में चुनें।

    • वॉइस : वॉइस पर टैप करें, फिर विभिन्न विकल्प सुनने के लिए टैप करें।

iPad पर Siri चालू करें और सक्रिय करें देखें।

बोले गए दिशानिर्देश के लिए अन्य सेटिंग्ज़ बदलें

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर नक़्शा पर टैप करें।

  3. बोले गए दिशानिर्देश पर टैप करें, फिर निम्नलिखित विकल्पों को चालू या बंद करें :

    • दिशानिर्देश स्पोकन ऑडियो को पॉज़ कर देंगे : आपको जब बोले गए दिशानिर्देश मिलते हों, तो स्पोकेन ऑडियो (जैसे पॉडकास्ट और ऑडियो बुक) पॉज़ करने के लिए इस सेटिंग को चालू करें।

    • दिशानिर्देश डिवाइस को सक्रिय कर देंगे : ड्राइविंग या साइक्लिंग दिशानिर्देश फ़ॉलो करते समय बोले गए दिशानिर्देश पाने पर iPad डिस्प्ले चालू करने के लिए इस सेटिंग को चालू करें।

    • रेडियो पर दिशानिर्देश : समर्थित कारों पर, रेडियो सुनते समय बोले गए दिशानिर्देश सुनने के लिए यह सेटिंग चालू करें।

टर्न-बाय-टर्न बोले गए दिशानिर्देशों का इस्तेमाल करने के लिए आपका iPad इंटरनेट से कनेक्टेड होना चाहिए और स्थान सेवा चालू होना चाहिए। मोबाइल डेटा दरें लागू हो सकती हैं। अपनी मोबाइल डेटा खाता सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.