इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर तस्वीर और वीडियो इंपोर्ट और एक्सपोर्ट करें

आप डिजिटल कैमरे, SD मेमोरी कार्ड या कैमरे वाले किसी अन्य iPad या iPhone से सीधे तस्वीर ऐप में तस्वीर और वीडियो इंपोर्ट कर सकते हैं। आप अपनी तस्वीर और वीडियो के असंशोधित संस्करणों को सीधे बाहरी ड्राइव, मेमोरी कार्ड या आपके iPad से कनेक्टेड अन्य स्टोरेज डिवाइस पर भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

अपने iPad पर तस्वीरें और वीडियो एंपोर्ट करें

डिजिटल कैमरा या बाहरी ड्राइव जैसे किसी अन्य डिवाइस पर सहेजी गई तस्वीरें और वीडियो, अपने iPad पर तस्वीर ऐप में इंपोर्ट करें।

  1. कैमरा अडैप्टर या कार्ड रीडर को Lightning कनेक्टर या USB-C कनेक्टर में डालें या डिवाइस को सीधे अपने iPad से कनेक्ट करें।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:

    • कोई कैमरा कनेक्ट करें : अडैप्टर को कैमरे से कनेक्ट करें, फिर कैमरा चालू करें और सुनिश्चित करें कि वह ट्रांसफ़र मोड में हो। अधिक जानकारी के लिए, कैमरे के साथ आए दस्तावेज़ देखें।

    • कोई बाहरी स्टोरेज डिवाइस कनेक्ट करें या कार्ड रीडर में SD मेमोरी कार्ड डालें : कार्ड को रीडर के स्लॉट में ज़बरदस्ती न डालें; यह केवल एक ही तरह से फ़िट होता है।

    • iPhone या iPad कनेक्ट करें : Lightning अडैप्टर या डिवाइस के साथ आए USB-C केबल का इस्तेमाल, उसे कैमरा अडैप्टर से कनेक्ट करने के लिए करें। डिवाइस को चालू और अनलॉक करें

  3. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  4. “इंपोर्ट करें” पर टैप करें।

  5. वे तस्वीरें और वीडियो चुनें जिन्हें आप इंपोर्ट करना चाहते हैं, फिर अपना इंपोर्ट गंतव्य चुनें।

    • सभी आइटम इंपोर्ट करें : “सभी इंपोर्ट करें” पर टैप करें।

    • चुने गए आइटम इंपोर्ट करें : उन आइटम पर टैप करें जिन्हें आप इंपोर्ट करना चाहते हैं (प्रत्येक आइटम के लिए चेकमार्क दिखाई देता है), “इंपोर्ट करें” पर टैप करें, फिर “चुने गए आइटम इंपोर्ट करें” पर टैप करें।

  6. तस्वीरें और वीडियो इंपोर्ट हो जाने के बाद, उन्हें कैमरा, कार्ड, iPhone या iPad पर रखें या डिलीट करें।

  7. कैमरा अडैप्टर या कार्ड रीडर डिस्कनेक्ट करें।

तस्वीरें और वीडियो बाहरी स्टोरेज डिवाइस पर एक्सपोर्ट करें

आप iPad पर ली गई तस्वीरें और वीडियो सीधे बाहरी ड्राइव, मेमोरी कार्ड या अन्य स्टोरेज डिवाइस पर एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

नोट : संपादित की गई तस्वीर और वीडियो के लिए, असंशोधित मूल संस्करण एक्सपोर्ट किया जाएगा।

  1. Lightning या USB-C कनेक्टर का इस्तेमाल करके, अपने iPad को स्टोरेज डिवाइस से कनेक्ट करें या डिवाइस को सीधे अपने iPad से कनेक्ट करें।

  2. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  3. वे तस्वीरें और वीडियो चुनें जिन्हें आप एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।

  4. “शेयर करें” बटन पर टैप करें, फिर “असंशोधित मूल एक्सपोर्ट करें” पर टैप करें।

  5. अपने स्टोरेज डिवाइस (स्थान के नीचे) पर टैप करें, फिर “सहेजें” पर टैप करें।

छिपे हुए ऐल्बम में मौजूद तस्वीर और वीडियो को ऐल्बम लॉक होने की स्थिति में ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता है। इसे अनलॉक करने के लिए, सेटिंग्ज़ > ऐप्स > तस्वीर पर जाएँ, फिर “Face ID, Touch ID या पासकोड का इस्तेमाल करें” को बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.