iPad पर रिंगटोन चुनें

आप कुछ लोगों को विशेष रिंगटोन असाइन कर सकते हैं और रिंगर को चालू या बंद कर सकते हैं।

किसी संपर्क को एक अलग रिंगटोन असाइन करें

  1. अपने iPad पर “संपर्क” ऐप खोलें।

  2. संपर्क चुनें, संपादित करें पर टैप करें, रिंगटोन पर टैप करें, फिर कोई रिंगटोन चुनें।

रिंगर चालू या बंद करें

मौन मोड चालू होने पर भी घड़ी अलार्म चलते हैं।

इनकमिंग कॉल को अस्थायी रूप से मौन करने के लिए, iPad पर फ़ोकस चालू करें या शेड्यूल करें

आप कॉल, टेक्स्ट, वॉइसमेल, ईमेल, रिमाइंडर या अन्य सूचना मिलने पर चलाई जाने वाली डिफ़ॉल्ट ध्वनि बदल भी सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, अपनी iPad ध्वनियों को कस्टमाइज़ करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.