iPad पर किताबें और ऑडियोबुक ख़रीदें

किताब ऐप में, आप आज के सर्वाधिक बिकने वाले पा सकते हैं, टॉप चार्ट देख सकते हैं, सीरीज़ देख सकते हैं और Apple Books संपादकों द्वारा क्यूरेट की गई सूचियाँ ब्राउज़ कर सकते हैं। कोई किताब या ऑडियोबुक चुनने के बाद, आप उसे सीधे किताब ऐप में पढ़ या सुन सकते हैं।

नोट : Apple Books सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

  1. अपने iPad पर किताब ऐप पर जाएँ।

  2. शीर्षक ब्राउज़ करने के लिए बुक स्टोर या ऑडियोबुक स्टोर पर टैप करें या किसी विशिष्ट शीर्षक, लेखक, सीरीज़ या शैली देखने के लिए खोजें पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : टॉप चार्ट और बुक क्लब जैसी श्रेणियों में शीर्षक देखने के लिए या जीवनियाँ और संस्मरण तथा युवा वयस्क जैसी शैलियाँ देखने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर सेक्शन पर टैप करें।

  3. अधिक विवरण देखने, नमूना पढ़ने, प्रीव्यू सुनने या पढ़ने की इच्छा सूची के रूप में चिह्नित करने के लिए बुक कवर पर टैप करें।

  4. कोई शीर्षक ख़रीदने के लिए ख़रीदें पर टैप करें या कोई मुफ़्त शीर्षक डाउनलोड करने के लिए प्राप्त करें पर टैप करें।

    सभी ख़रीदारी आपके Apple खाते से संबद्ध भुगतान विधि से की जाती है।

Wi-Fi + Cellular वाले iPad मॉडल पर, जब आप वाई-फ़ाई से कनेक्ट नहीं होते हैं, तो आप अपने मोबाइल नेटवर्क पर किताबें और ऑडियोबुक ऑटोमैटिकली डाउनलोड करने की अनुमति दे सकते हैं। सेटिंग्ज़  > ऐप्स > किताब पर जाएँ, फिर ऑटोमैटिक डाउनलोड चालू करें। डाउनलोड पर टैप करें, फिर “हमेशा अनुमति दें”, “200 MB से अधिक रहने पर पूछें” या “हमेशा पूछें” चुनें।

जब आप Apple से फ़िल्मों, TV कार्यक्रमों, संगीत, संगीत वीडियो, ईबुक, ऑडियोबुक या रिंगटोन का ऐक्सेस ख़रीदते हैं, तब आपके पास इन आइटम को संगत iPhone, iPad, Mac, या PC पर स्थायी रूप से डाउनलोड करने का विकल्प भी होता है। Apple आपके डाउनलोड किए गए कॉन्टेंट को वापस नहीं ले सकता और आप अपने इस कॉन्टेंट को इंटरनेट कनेक्शन के बिना कभी भी ऐक्सेस कर सकते हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.