इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपने iPad से Mac पर स्कैच, तस्वीर या स्कैन डालें

कॉन्टिन्यूटी कैमरा और कॉन्टिन्यूटी स्केच फ़ीचर की मदद से, आप अपने नज़दीकी iPad का इस्तेमाल करके एक स्केच बना सकते हैं, एक तस्वीर ले सकते हैं या किसी दस्तावेज़ को स्कैन कर सकते हैं। ऐसा करने पर, यह आपके Mac पर तुरंत ठीक उसी जगह दिखाई देगा, जहाँ आप इसे दिखाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, ईमेल, नोट या फ़ोल्डर में। कॉन्टिन्यूटी मार्कअप का इस्तेमाल करके, आप अपने iPad की मदद से अपने Mac पर मौजूद किसी फ़ाइल को मार्क कर सकते हैं।

कॉन्टिन्यूटी कैमरा, कॉन्टिन्यूटी स्कैच और कॉन्टिन्यूटी मार्कअप का इस्तेमाल किसी iPad और Mac के साथ किया जा सकता है।

एक iPad जिसमें एक स्केच दिख रहा है, जो Mac के आगे है जहाँ वह स्केच एक नोट में दिखाई देता है।

आपके शुरू करने से पहले

निम्न बातों का ध्यान रखें:

अगर आप VPN का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि इसका कॉन्फ़िगरेशन स्थानीय नेटवर्किंग को न रोकता हो, क्योंकि यह कुछ कॉन्टिन्यूटी फ़ीचर्स में हस्तक्षेप कर सकता है।

तस्वीर या स्कैन कहाँ डाला गया है, इसके आधार पर उसे मार्क किया जा सकता है या अन्य पहलुओं को ऐडजस्ट किया जा सकता है, जैसे कि उसे क्रॉप करना या फ़िल्टर लागू करना।

अपने iPad से एक स्कैच, तस्वीर या स्कैन डालें

आप अपने iPad पर एक स्कैच ड्रॉ कर सकते हैं और इसे अपने Mac पर कॉन्टिन्यूटी स्कैच की मदद से दिखा सकते हैं। इसके अलावा, अपने iPhone पर एक तस्वीर ले सकते हैं या दस्तावेज़ स्कैन कर सकते हैं और इसे अपने Mac पर कॉन्टिन्यूटी कैमरा की मदद से दिखा सकते हैं।

  1. अपने Mac पर, वहाँ कंट्रोल-क्लिक करें जहाँ आपको स्केच या तस्वीर डालनी है। उदाहरण के लिए, किसी खुली विंडो में, जैसे कि नोट या ईमेल संदेश।

    Finder विंडो में जाकर, डेस्कटॉप या फ़ोल्डर पर भी कंट्रोल-क्लिक किया जा सकता है।

  2. पॉप-अप मेन्यू से कोई विकल्प चुनें।

    विकल्प देखने से पहले आपको “iPhone या iPad से शामिल करें” पर क्लिक करना पड़ सकता है।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई स्केच जोड़ें : अपने iPad पर, अपनी उँगली का इस्तेमाल करके एक स्कैच ड्रॉ करें।

      iPad पर, आप Apple Pencil का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    • तस्वीर खींचें : अपने iPad पर, कोई तस्वीर लें, फिर “तस्वीर का इस्तेमाल करें” या “दोबारा लें” पर टैप करें।

    • दस्तावेज़ स्कैन करें : अपने iPad पर, कोई दस्तावेज़ स्कैन करें। आपका iPad दस्तावेज़ के किनारों का पता लगाता है और इमेज के किसी भी तिरछेपन को ऑटोकरेक्ट कर देता है। अगर आपको स्कैन में शामिल एरिया को ऐडजस्ट करना है, तो फ़्रेम या उसके किनारों को ड्रैग करें। जब आप तैयार हो जाएँ, तो स्कैन रखें या रीटेक करें पर टैप करें। दस्तावेज़ों को स्कैन करना जारी रखा जा सकता है, जब तक स्कैन पूरा न हो जाए, फिर सहेजें पर टैप करें।

तस्वीर या स्कैन कहाँ डाला गया है, इसके आधार पर उसे मार्क किया जा सकता है या अन्य पहलुओं को ऐडजस्ट किया जा सकता है, जैसे कि उसे क्रॉप करना या फ़िल्टर लागू करना।

नोट : आपके iPad पर लिए गए स्कैन इस डिवाइस में सहेजे नहीं जाते हैं।

Mac पर किसी फ़ाइल को मार्क करने के लिए, अपने iPad का इस्तेमाल करें

अपने Mac पर टेक्स्ट जोड़ने, ड्रॉइंग बनाने, रोटेट करने और इमेज, PDF दस्तावेज़ वगैरह को क्रॉप करने के लिए, अपने iPad का इस्तेमाल करें। इसे कॉन्टिन्यूटी मार्कअप कहा जाता है।

  1. अपने Mac पर, Finder खोलने के लिए डेस्कटॉप पर क्लिक करें।

  2. उस फ़ाइल पर कंट्रोल-क्लिक करें जिसे आप मार्कअप करना चाहते हैं, त्वरित क्रियाएँ चुनें, फिर मार्कअप चुनें।

    फ़ाइल खुल जाती है।

  3. टूलबार में, iPad बटन पर क्लिक करें या मार्कअप बटन पर क्लिक करें (बटन के आगे कोई ऐरो हो सकता है), फिर अपना डिवाइस चुनें।

  4. ड्रॉ करने, टेक्स्ट या आकृतियाँ जोड़ने आदि के लिए मार्कअप टूल का इस्तेमाल करें।

    iPad पर, आप Apple Pencil का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  5. यह काम पूर्ण हो जाने पर, अपने iPad पर पूर्ण पर टैप करें।

  6. अपने बदलाव सहेजने के लिए, अपने Mac पर पूर्ण पर क्लिक करें।

अगर कॉन्टिन्यूटी कैमरा, कॉन्टिन्यूटी स्केच या कॉन्टिन्यूटी मार्कअप काम न करे

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.