इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर कीबोर्ड जोड़ें या बदलें

आप अपने iPad पर विभिन्न भाषाओं में लिखने या डिक्टेशन का इस्तेमाल करने के लिए कीबोर्ड जोड़ सकते हैं। आप अपने ऑनस्क्रीन या बाहरी कीबोर्ड का लेआउट भी बदल सकते हैं।

अगर आप अन्य भाषाओं के कीबोर्ड जोड़ते हैं, तो कीबोर्ड के बीच स्विच किए बिना दो भाषाओं में टाइप कर सकते हैं। आपका कीबोर्ड ऑटोमैटिकली उन दो भाषाओं के बीच स्विच करेगा जिनका आप अक्सर इस्तेमाल करते हैं। (सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।)

अन्य भाषा के लिए कीबोर्ड हटाएँ या जोड़ें

  1. सेटिंग्ज़  > सामान्य > कीबोर्ड पर जाएँ।

  2. कीबोर्ड पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • कीबोर्ड जोड़ें : नया कीबोर्ड जोड़ें पर टैप करें फिर सूची से कीबोर्ड चुनें। अधिक कीबोर्ड जोड़ने के लिए इसे दोहराएँ।

    • कीबोर्ड हटाएँ : संपादित करें पर टैप करें, आपको जो कीबोर्ड हटाना है,, उसके आगे स्थित “डिलीट करें” बटन पर टैप करें, “डिलीट करें” पर टैप करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

    • कीबोर्ड सूची का क्रम बदलें : संपादित करें पर टैप करें, कीबोर्ड के आगे स्थित क्रम बदलें बटन को सूची में किसी दूसरी जगह ड्रैग करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

अगर आप किसी दूसरी भाषा का कीबोर्ड जोड़ते हैं, तो संबंधित भाषा ऑटोमैटिकली पसंदीदा भाषा क्रम सूची में जुड़ जाती है। आप सेटिंग्ज़ > सामान्य > भाषा और क्षेत्र में जाकर इस सूची को देख सकते हैं और इसमें सीधे भाषाएँ जोड़ सकते हैं। आप ऐप्स और वेबसाइट पर टेक्स्ट प्रदर्शित करने का तरीक़ा बदलने के लिए सूची का क्रम भी बदल सकते हैं।

अन्य कीबोर्ड पर स्विच करें

  • ऑनस्क्रीन कीबोर्ड पर : ईमोजी बटन या कीबोर्ड स्विच करें “की” को टच और होल्ड करें, फिर उस कीबोर्ड का नाम टैप करें जिस पर आपको स्विच करना है।

    आप एक कीबोर्ड से दूसरे कीबोर्ड पर स्विच करने के लिए ईमोजी बटन या कीबोर्ड स्विच करें “की” पर भी टैप कर सकते हैं। अन्य सक्षम कीबोर्ड की ऐक्सेस के लिए टैप करना जारी रखें।

  • बाहरी कीबोर्ड पर : कंट्रोल को दबाकर रखें, फिर अंग्रेज़ी, ईमोजी और अन्य भाषा के लिए आपके द्वारा जोड़े गए अन्य कीबोर्ड के बीच स्विच करने के लिए स्पेस बार दबाएँ।

    iPad और Smart Keyboard के लिए Magic Keyboard की मदद से, आप एक से दूसरे कीबोर्ड पर स्विच करने के लिए कीबोर्ड स्विच करें “की” भी दबा सकते हैं।

कीबोर्ड को वैकल्पिक लेआउट असाइन करें

आप एक वैकल्पिक कीबोर्ड लेआउट का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपकी कीबोर्ड “की” से मेल नहीं खाता है।

  1. सेटिंग्ज़  > सामान्य > कीबोर्ड > कीबोर्ड पर जाएँ।

  2. स्क्रीन के शीर्ष पर “भाषा” पर टैप करें, फिर सूची से वैकल्पिक लेआउट चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.