iPad पर थर्मली लिमिटेड चार्जिंग को समझें

गर्म या ठंडे वातावरण में चार्जिंग को सीमित करके, iPad अपनी बैटरी की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है।

बहुत गर्म या ठंडे वातावरण में iPad को चार्ज करने से कार्यक्षमता अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। आपका iPad जब बहुत गर्म या बहुत ठंडा हो जाता है, तो हो सकता है कि iPadOS चार्जिंग को ऑटोमैटिकिली धीमा या पॉज़ कर दे। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि बैटरी की दीर्घकालिक सेहत बनी रहे और उसका सुरक्षित उपयोग हो सके।

आपको लॉक स्क्रीन पर संदेश दिखाई दे सकता है, जैसे “चार्जिंग होल्ड पर है। iPad का तापमान सामान्य होने पर चार्जिंग फिर से शुरू होगी।”

क्या अपेक्षा करें

  • अगर आपका iPad ज़्यादा गर्म हो जाए, तो जब तक कि उसका तापमान सामान्य न हो जाए, चार्जिंग धीमी या बंद हो सकती है।

  • बहुत ठंडे वातावरण में, चार्जिंग धीमी हो सकती है या तब तक अस्थायी रूप से बंद रह सकती है जब तक डिवाइस गर्म न हो जाए।

  • बैटरी के सुरक्षित तापमान रेंज में वापस आने के बाद चार्जिंग ऑटोमैटिकली फिर से शुरू हो जाती है।

ये सुरक्षा फ़ीचर किसी केबल, MagSafe या अन्य वायरलेस चार्जर का इस्तेमाल करते समय भी लागू होते हैं।

ज़्यादा ठंड या गर्मी में चार्जिंग को बेहतर बनाए रखने के नुस्ख़े

अपने iPad को कुशलता से चार्ज करने में मदद पाने के लिए ये सबसे बेहतर तरीक़े ध्यान में रखें :

  • अपने iPad को 32° और 95° F (0° और 35° C) के बीच के वातावरण में चार्ज करें।

  • iPad को सीधी धूप में न रखें या बहुत गर्म जगहों (जैसे धूप में खड़ी कार) में न छोड़ें।

  • अगर आप ठंडे इलाक़े में हैं, तो कमरे के अंदर चार्ज करने की कोशिश करें या चार्जिंग से पहले iPad को धीरे-धीरे गर्म करें।

  • अगर चार्जिंग के दौरान iPad गर्म हो जाए, तो उसका केस हटा दें।

नोट : तापमान आधारित ये सुरक्षा ऑटोमैटिकली काम करती हैं और इन्हें बंद नहीं किया जा सकता। ये फ़ीचर iPadOS 18 या बाद के संस्करण का इस्तेमाल करने वाले iPad पर उपलब्ध हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.