इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Freeform बोर्ड में आकृतियाँ, रेखाएँ और ऐरो जोड़ें

आप Freeform बोर्ड में आकृतियाँ, रेखाएँ और ऐरो जोड़ सकते हैं।

आकृतियाँ, रेखाएँ तथा ऐरो जोड़ें और फ़ॉर्मैट करें

  1. अपने iPad पर Freeform ऐप पर जाएँ।

  2. कोई बोर्ड खोलें या नया बोर्ड शुरू करने के लिए “नया बोर्ड” बटन पर टैप करें।

  3. “आकृति जोड़ें” बटन पर टैप करें, फिर सुझावों में से कोई आकृति चुनें या अधिक आकृतियाँ देखने के लिए “कॉन्टेंट हब ब्राउज़ करें” पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : सुझावों में से हाल में जोड़ी गई आकृतियाँ साफ़ करने के लिए “कॉन्टेंट हब ब्राउज़ करें” पर टैप करें, फिर “सुझावों को रीसेट करें” पर टैप करें।

  4. आकृति या रेखा चुनने और उसके फ़ॉर्मैटिंग टूल दिखाने के लिए टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • फ़िल रंग बदलें : फ़िल सेट करें बटन पर टैप करें।

    • रेखा शैली बदलें : स्ट्रोक सेट करें बटन पर टैप करें, फिर आकृति या रेखा के लिए इच्छित स्ट्रोक रंग और भारीपन चुनें।

      रेखाओं को ऐरो में बदलने या समाप्ति की अन्य शैलियाँ जोड़ने के लिए, रेखा समाप्ति सेट करें बटन पर टैप करें।

      अगर आपने कनेक्शन रेखा चुनी है, तो उसकी शैली को सीधी, कोने वाली या वक्र में बदलने के लिए कनेक्शन रेखा सेट करें बटन पर टैप करें।

    • आकृति का प्रकार बदलें : फ़ॉर्मैटिक टूल में अधिक बटन पर टैप करें, “आकृति बदलें” पर टैप करें, फिर कोई अन्य आकृति चुनें।

आप अपने बोर्ड ड्रॉ करने के बाद, स्ट्रोक को स्मूद या सीधा करके आकृतियों और रेखाओं को भी जोड़ सकते हैं। Freeform बोर्ड पर ड्रॉ करें या हाथ से लिखें देखें।

नोट : किसी बटन का रंग उसकी वर्तमान स्थिति को दर्शाने के लिए बदल सकता है।

आकृतियाँ विभाजित या संयोजित करें

जब आप Freeform बोर्ड में मल्टीपार्ट आकृति जोड़ते हैं, तो आप उनके भाग में उन्हें विभाजित कर सकते हैं और फिर प्रत्येक भाग व्यक्तिगत रूप से संपादित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप संयुक्त राज्य अमेरिका के नक़्शे को (स्थान श्रेणी में) विभाजित कर सकते हैं और प्रत्येक राज्य का रंग बदल सकते हैं। आप दूसरी आकृतियों से भी आकृतियाँ निकाल सकते हैं, दो आकृति के बीच के ओवरलैपिंग क्षेत्र हटा सकते हैं या एक आकृति को दूसरे के साथ जोड़कर नई आकृति बना सकते हैं।

अपने Freeform बोर्ड में आकृतियाँ जोड़ने के बाद, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • मल्टीपार्ट आकृति को अलग-अलग विभाजित करें : फ़ॉर्मैटिंग टूल में अधिक बटन पर टैप करें, फिर “अलग-अलग करें” पर टैप करें।

  • आकृतियाँ संयोजित करें :एकाधिक आइटम चुनें, “व्यवस्थित करें” बटन पर टैप करें, फिर “आकृतियाँ संयोजित करें” के नीचे मिलाने, प्रतिच्छेद करने, घटाने या शामिल न करने के लिए किसी विकल्प पर टैप करें।

आकार, चौड़ाई या लंबाई बदलें

Freeform बोर्ड में कोई आकृति या रेखा जोड़ने के बाद, आप उसके आयाम बदल सकते हैं या रेखाओं के कनेक्ट होने का तरीक़ा बदल सकते हैं।

कोई आकृति या रेखा चुनने के लिए टैप करें, फिर कोई डॉट ड्रैग करें।

  • आकृतियाँ : आकृति का आकार या अनुपात बदलने के लिए नीला डॉट ड्रैग करें। कोई भी हरा डॉट ड्रैग करके उस आकृति के विशेष पहलु बदलें, जैसे कि उसकी भुजाओं की संख्या।

  • कनेक्शन रेखाएँ : समाप्ति बिंदु बदलने के लिए नीला डॉट ड्रैग करें। वक्र ऐडजस्ट करने के लिए हरा डॉट ड्रैग करें। अगर यह डायग्राम का भाग है, तो iPad पर Freeform बोर्ड में डायग्राम जोड़ें देखें।

Freeform बोर्ड पर कोई कनेक्शन रेखा, जिसमें आकार और आर्क बदलने के लिए नीले और हरे रंग के डॉट हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.