इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर “ड्रैग और ड्रॉप करें” की मदद से आइटम मूव और कॉपी करें

“ड्रैग और ड्रॉप करें” की मदद से आप ऐप में टेक्स्ट और आइटम मूव करने के लिए और एक ऐप से अन्य ऐप पर आइटम कॉपी करने के लिए उँगली का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप नोट्स से किसी इमेज को ईमेल पर ड्रैग कर सकते हैं। (सभी तृतीय-पक्ष ऐप्स ड्रैग और ड्रॉप करें का समर्थन नहीं करते हैं।)

आइटम मूव करें

  1. उस आइटम का पता लगाएँ जिसे आप मूव करना चाहते हैं।

  2. आइटम को तब तक टच और होल्ड करें जब तक यह उठते हुए नहीं दिखने लगे (अगर यह टेक्स्ट है तो पहले इसे चुनें।)

  3. ऐप में इसे अन्य स्थान पर ड्रैग करें।

    अगर आप लंबे दस्तावेज़ को नीचे से शीर्ष तक ड्रैग करते हैं, तो यह ऑटोमैटिकली स्क्रोल करता है।

खुले हुए ऐप्स के बीच आइटम कॉपी करें

  1. दो ऐप खोलें, फिर उस आइटम को, जिसे आप कॉपी करना चाहते हैं तब तक टच और होल्ड करें जब तक यह उठते हुए नहीं दिखने लगे (अगर यह टेक्स्ट है तो पहले इसे चुनें।)

  2. इसे अन्य ऐप पर ड्रैग करें।

    जैसे आप ड्रैग करते हैं, तो जहाँ आप आइटम को छोड़ते हैं एक इंसर्ट आइकॉन प्रदर्शित होता है। अगर आप लंबे दस्तावेज़ को नीचे से शीर्ष तक ड्रैग करते हैं, तो यह दस्तावेज़ ऑटोमैटिकली स्क्रोल करता है।

    नुस्ख़ा : अगर आपको आइटम किसी नए नोट या ईमेल पर ड्रैग करना है, तो पहले नया नोट या ईमेल खोलें ताकि आप इस पर सीधे आइटम ड्रैग कर सकें।

एक साथ एकाधिक ऐप के साथ काम करना, जो एक ही समय में साथ-साथ खुले हों। नोट्स बाईं ओर खुला है और एक ईमेल दाईं और खुला है। नोट्स से एक तस्वीर ईमेल में ड्रैग होती है।

किसी आइटम को होम स्क्रीन पर या Dock में किसी ऐप पर कॉपी करें

  1. उस आइटम का पता लगाएँ जिसे आपको कॉपी करना है (अगर यह टेक्स्ट है तो इसे चुनें)।

  2. आइटम को तब तक टच और होल्ड करें जब तक यह उठते हुए नहीं दिखने लगे।

  3. आइटम को दबाए रखते हुए, स्क्रीन के निचले किनारे से ऊपर की ओर स्वाइप करने के लिए दूसरी उँगली का इस्तेमाल करें, फिर Dock को ज़ाहिर करने के लिए पॉज़ करें या होम बटन (होम बटन वाले iPad पर) दबाएँ।

  4. आइटम को खोलने के लिए दूसरे ऐप पर ड्रैग करें (ड्रैग करने पर आइटम की एक घोस्ट इमेज आपकी उँगली के नीचे दिखाई देती है)।

    आप ऐप में आइटम को ड्रैग करके उस स्थान पर नेविगेट कर सकते हैं जहाँ आप आइटम को छोड़ना चाहते हैं (जैसे ही आप ड्रैग करते हैं, तो जहाँ आप आइटम को छोड़ते हैं एक इंसर्ट आइकॉन प्रदर्शित होता है)। उदाहरण के लिए, आप नोट्स सूची पर ड्रैग करके वह नोट खोल सकते हैं जहाँ आप आइटम ड्रॉप करना चाहते हैं या आप किसी अन्य उँगली का इस्तेमाल करके नया नोट खोल सकते हैं जहाँ आप आइटम ड्रॉप कर सकते हैं।

अगर आइटम मूव करने को लेकर आपका विचार बदल जाता है, तो ड्रैग करने से पहले अपनी उँगली हटा लें या आइटम को स्क्रीन से ड्रैग करके बाहर ले जाएँ।

मूव करने के लिए एकाधिक आइटम चुनें

  1. उन आइटम का पता लगाएँ और चुनें जिन्हें आप मूव करना चाहते हैं।

  2. पहला चयनित आइटम टच और होल्ड करें, इसे हल्के से ड्रैग करें और इसे होल्ड करके रखें।

  3. पहला आइटम होल्ड करके रखते हुए, अन्य उँगली से अतिरिक्त आइटम पर टैप करें। बैज दिखाता है कि आपने कितने आइटम चुने हैं।

  4. सभी आइटम एक साथ ड्रैग करें।

अगर आइटम मूव करने को लेकर आपका विचार बदल जाता है, तो ड्रैग करने से पहले अपनी उँगली हटा लें या आइटम को स्क्रीन से ड्रैग करके बाहर ले जाएँ।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.