इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Apple Intelligence के साथ इमेज वॉन्ड का इस्तेमाल करें

Apple Intelligence* की मदद से, आप अपने बनाए गए रफ़ स्कैच के आधार पर इमेज बनाने के लिए, नोट्स ऐप में इमेज वॉन्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आस-पास के क्षेत्र के शब्दों और इमेज के आधार पर इमेज बनाने के लिए, ख़ाली स्पेस का चयन भी कर सकते हैं।

नोट : Apple Intelligence सभी iPad मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।** सबसे हालिया उपलब्ध फ़ीचर ऐक्सेस करने के लिए सुनिश्चित करें कि आप iPadOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है

किसी रफ़ स्कैच से एक इमेज बनाएँ

  1. अपने iPad पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. कोई मौजूदा नोट खोलें या नया नोट शुरू करने के लिए, नया बोर्ड बटन पर टैप करें।

  3. हैंडराइटिंग टूल बटन पर टैप करें, फिर अपनी उँगली या Apple Pencil की मदद से एक स्केच बनाएँ।

  4. “इमेज वॉन्ड” बटन पर टैप करें, अपने स्केच के चारों ओर गोला बनाएँ, वर्णन दर्ज करें, फिर भेजें बटन पर टैप करें।

  5. बनाई गई इमेज पर स्वाइप करके अपनी पसंदीदा इमेज ढूँढें।

  6. ऐनीमेशन, चित्रण या स्कैच जैसी एक अलग शैली चुनने के लिए “शैली” पर टैप करें।

अपनी इमेज को बेहतर बनाने के लिए, वर्णन पर टैप करें, फिर उसे संपादित करें। इसे सहेजने के लिए, पूर्ण बटन पर टैप करें।

आस-पास मौजूद कॉन्टेंट से इमेज बनाएँ

Apple Intelligence शब्दों और इसके आस-पास मौजूद इमेज के आधार पर इमेज बना सकता है।

  1. अपने iPad पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. नोट खोलें, हैंडराइटिंग टूल बटन पर टैप करें, फिर “इमेज वॉन्ड बटन” पर टैप करें।

  3. जिस कॉन्टेंट को आप चित्रित करना चाहते हैं, उसके पास के क्षेत्र में एक गोला बनाएँ।

पहले से मौजूद इमेज को दोबारा बनाएँ

जब आप Image Playground का इस्तेमाल करके इमेज बनाते हैं, तो इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए सभी तत्व, जैसे कि स्कैच, वर्णन, पात्र और लोग सहेजे जाते हैं। आप पहले से मौजूद किसी बनाई गई इमेज में तत्वों को संशोधित कर सकते हैं या फिर उसमें कुछ जोड़ या घटा सकते हैं।

  1. बनाई गई इमेज पर टैप करें।

  2. Image Playground बटन पर टैप करें।

    यह इमेज वे तत्व दिखाती है जो इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए हैं।

  3. इनमें से कोई एक काम करें :

    • नया तत्व जोड़ें : वर्णन दर्ज करें, फिर भेजें बटन पर टैप करें।

    • तत्व को संशोधित करें : वर्णन पर टैप करें, टेक्स्ट संपादित करें, फिर भेजें बटन पर टैप करें।

    • किसी तत्व को हटाएँ : डिलीट करें बटन पर टैप करें।

  4. जब आप समाप्त कर लें, तब “पूर्ण” पर टैप करें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.