इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर संगीत में रेडियो स्टेशन सुनें

Apple Music में तीन विश्वस्तरीय रेडियो स्टेशन शामिल किए गए हैं (Apple Music 1, Apple Music Hits, Apple Music Country, Apple Music Club, Apple Música Uno, और Apple Music Chill)। साथ ही, अलग-अलग शैलियों पर आधारित स्टेशन का संग्रह भी मौजूद है। ये स्टेशन नया संगीत एक्सप्लोर करने और उसका आनंद लेने या अपने पसंदीदा गाने सुनते रहने का एक शानदार तरीक़ा देते हैं।

आप कलाकार, गाने या शैली के अपने चयन के आधार पर, अपने ख़ुद के कस्टम स्टेशन भी बना सकते हैं।

रेडियो के अलावा, आप Apple Music TV चला सकते हैं, जो लोकप्रिय नए संगीत वीडियो का एक मुफ़्त, 24-घंटे का क्यूरेटेड लाइवस्ट्रीम है जिसमें विशेष प्रीमियर, संगीत वीडियो ब्लॉक, लाइव कार्यक्रम और इवेंट, चार्ट काउंटडाउन वगैरह शामिल होते हैं।

Apple Music रेडियो चलाएँ

आपको अपने Apple खाते में साइन इन होना चाहिए, लेकिन लाइव Apple Music रेडियो स्टेशन और Apple Music TV चलाने के लिए आपको Apple Music को सब्सक्राइब करने की आवश्यकता नहीं है।

  1. अपने iPad पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में रेडियो पर टैप करें, फिर वर्तमान में चल रहे Apple Music रेडियो स्टेशन में से किसी एक पर टैप करें।

    नोट : Apple Music रेडियो स्टेशन लाइव रेडियो होते हैं, इसलिए आप गानों को रिवाइंड या स्किप नहीं कर सकते।

शैली के आधार पर कोई रेडियो चुनें

Stations by Genre जैसे क्यूरेटेड रेडियो स्टेशन चलाने के लिए, आपको Apple Music सब्सक्राइब करना होगा।

  1. अपने iPad पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार में “रेडियो” पर टैप करें, फिर “एक्सप्लोर करने के लिए और” के नीचे सूचीबद्ध “शैली” पर टैप करें।

  3. किसी फ़ीचर्ड स्टेशन पर टैप करें।

स्टेशन बनाएँ

आप किसी विशेष कलाकार या गाने के आधार पर रेडियो स्टेशन बना सकते हैं। संभावना है कि अगर आप उस कलाकार या गाने को पसंद करते हैं, तो आपको स्टेशन द्वारा चलाया जाने वाला संगीत पसंद आएगा।

  1. अपने iPad पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. किसी कलाकार या गाने पर टच और होल्ड करें।

  3. स्टेशन बनाएँ पर टैप करें।

“अभी चल रहा है” में स्टेशन बनाने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, फिर “स्टेशन बनाएँ” पर टैप करें।

ब्रॉडकास्ट रेडियो स्टेशन चलाएँ

  1. अपने iPad पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • स्टेशन खोजें : खोजें पर टैप करें, खोज फ़ील्ड में स्टेशन दर्ज करें, फिर स्टेशन चलाने के लिए परिणाम पर टैप करें।

      आप स्टेशन नाम, कॉल साइन, आवृत्ति और उपनाम के आधार पर खोज सकते हैं।

    • रेडियो टैब में कोई स्टेशन चुनें : साइडबार में रेडियो पर टैप करें, ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर स्थानीय ब्रॉडकास्टर या अंतरराष्ट्रीय ब्रॉडकास्टर हेडिंग के नीचे एक स्टेशन चुनें।

नोट : ब्रॉडकास्ट रेडियो चलाने के लिए, आपको Apple Music सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता नहीं है। ब्रॉडकास्ट रेडियो सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है और सभी स्टेशन सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.