iPad पर Safari में साइडबार में एकाधिक टैब के साथ काम करें

आप साइडबार में एक साथ कई टैब पर काम कर सकते हैं।

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. साइडबार खोलने के लिए, साइडबार दिखाएँ बटन पर टैप करें, फिर साइडबार में किसी टैब को टच और होल्ड करें।

  3. “टैब चुनें” पर टैप करें, फिर वे टैब चुनें जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं।

  4. चुने गए टैब में से किसी एक को टच और होल्ड करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • टैब को कहीं और पेस्ट करने के लिए कॉपी करें : “[x] लिंक कॉपी करें” पर टैप करें।

    • टैब की उसी स्थान पर नक़ल करें : “[x] टैब की नक़ल करें” पर टैप करें।

    • टैब को किसी अन्य विंडो पर मूव करें : “[x] टैब को नई विंडो पर मूव करें” पर टैप करें।

    • टैब को किसी टैब समूह में मूव करें : “टैब समूह में मूव करें” पर टैप करें, फिर किसी “टैब समूह” पर टैप करें।

    • टैब बंद करें : [x] टैब बंद करें पर टैप करें।

  5. पूर्ण बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.