iPad पर पासवर्ड ऐप में अपने Mac के लिए “FileVault रिकवरी-की” देखें

जब आप अपने Mac पर FileVault से डेटा सुरक्षित करते हैं, तब सेटअप के दौरान आपको एक “रिकवरी-की” मिलती है। अगर आप अपने Mac का पासवर्ड भूल जाते हैं, तो आप उस “रिकवरी-की” की मदद से अपना भूला हुआ पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। आप यह “रिकवरी-की” अपने iPad के पासवर्ड ऐप में देख सकते हैं।

  1. अपने iPad पर पासवर्ड ऐप पर जाएँ।

  2. “सभी” पर टैप करें, फिर सूची में मौजूद अपने Mac के नाम पर टैप करें।

  3. “रिकवरी-की” फ़ील्ड पर टैप करें।

  4. पासवर्ड को कहीं और इस्तेमाल करने के लिए कॉपी करना है, तो “रिकवरी-की कॉपी करें” पर टैप करें।

नोट : आप अपने Mac के लिए “रिकवरी-की” उस iPhone या iPad के पासवर्ड ऐप में देख सकते हैं, जिसमें आपने उसी Apple खाते से साइन इन किया है जिससे आप Mac में लॉगिन हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.