इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर डिफ़ॉल्ट यात्रा मोड और नक़्शा इकाइयाँ चुनें

आप यात्रा मोड और इकाइयाँ सहित नक़्शा ऐप के लिए अपनी सेटिंग्ज़ की समीक्षा और परिवर्तन कर सकते हैं।

डिफ़ॉल्ट यात्रा मोड और प्राथमिकता चुनें

दिशानिर्देश प्रदान करते समय नक़्शा डिफ़ॉल्ट रूप से आपके पसंदीदा यात्रा मोड में चला जाता है। आप ड्राइविंग, पैदल, ट्रैंज़िट या साइक्लिंग चुन सकते हैं।

  1. अपने iPad पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. खोज फ़ील्ड के आगे अपनी तस्वीर या इनिशियल्स पर टैप करें, प्राथमिकता पर टैप करें, फिर “विकल्प” पर टैप करें।

    (अगर खोज फ़ील्ड के आगे आपकी तस्वीर और इनिशियल्स दोनों ही दिखाई नहीं देते हैं, तो फ़ील्ड के आगे “रद्द करें” पर टैप करें या “खोज फ़ील्ड” पर टैप करें, फिर “रद्द करें” पर टैप करें।)

  3. अधिक विकल्प ढूँढने के लिए, स्क्रीन के नीचे नक़्शा सेटिंग्ज़ पर टैप करें।

यात्रा मोड के आधार पर, आपके पास अन्य मार्ग विकल्प भी हो सकते हैं, जैसे ड्राइविंग के दौरान आगमन समय चुनना, साइक्लिंग या पैदल चलते समय अत्यधिक ट्रैफ़िक या पहाड़ी रास्तों से बचना अथवा अपनी पसंदीदा ट्रैंज़िट विधि चुनना।

नक़्शे में इस्तेमाल की गई इकाइयाँ बदलें

2D नक़्शे पर, आप जब ज़ूम आउट करते हैं, तो ऊपर बाईं ओर एक पैमाना दिखाई देता है। आप पैमाने के लिए इस्तेमाल की गई इकाइयाँ बदल सकते हैं।

  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. सामान्य पर टैप करें, फिर “भाषा और क्षेत्र” पर टैप करें।

  3. मापन प्रणाली पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.