इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर किसी ब्राउज़र से डेटा Safari में इंपोर्ट करें

आप Safari में वह डेटा इंपोर्ट कर सकते हैं जिसे आपने किसी अन्य ब्राउज़र से एक्सपोर्ट किया है। ब्राउज़र डेटा में बुकमार्क, हिस्ट्री, एक्सटेंशन, क्रेडिट कार्ड और पासवर्ड शामिल हो सकते हैं।

“ब्राउज़िंग डेटा इंपोर्ट करें” स्क्रीन, Safari में इंपोर्ट किए जाने वाले किसी अन्य ब्राउज़र का डेटा दिखा रही है।
  1. अपने iPad पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर Safari पर टैप करें।

  3. हिस्ट्री और वेबसाइट डेटा के नीचे, “इंपोर्ट करें” पर टैप करें।

  4. “फ़ाइल चुनें” पर टैप करें, फिर इंपोर्ट करने के लिए कोई फ़ाइल (या ZIP फ़ाइल या फ़ाइलें) चुनें।

    ब्राउज़िंग डेटा के प्रत्येक भाग के लिए अलग-अलग फ़ाइल उपलब्ध हो सकती हैं, जैसे कि बुकमार्क या हिस्ट्री।

  5. “Safari में इंपोर्ट करें” पर टैप करें।

    इंपोर्ट किए गए ब्राउज़र डेटा का वर्णन दिखाई देता है।

    नोट : इंपोर्ट किए गए कोई भी पासवर्ड, पासवर्ड ऐप में चले जाते हैं।

  6. “पूर्ण” पर टैप करें।

    चेतावनी : सुरक्षा के लिए, इंपोर्ट की गई फ़ाइल या फ़ोल्डर डिलीट करें। इसमें एंक्रिप्ट नहीं किया गया डेटा शामिल हो सकता है और हर उस व्यक्ति को दिखाई दे सकता है जो इसे ऐक्सेस कर सकता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.