इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर संदेश में सामूहिक वार्तालाप करें।

आप कोई समूह टेक्स्ट संदेश भेज सकते हैं, उसका नाम रख सकते हैं और इसे अधिक आसानी से ढूँढने के लिए इसमें इमेज जोड़ सकते हैं। समूह वार्तालाप में, आप विशेष संदेशों पर लोगों का ध्यान खींच सकते हैं और साथ ही प्रोजेक्ट पर सहयोग भी कर सकते हैं।

समूह को नया संदेश भेजें

आप समूह वार्तालाप शुरू करने के लिए अनेक लोगों को संदेश भेज सकते हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. नया वार्तालाप शुरू करने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित लिखें बटन पर टैप करें।

  3. प्रत्येक प्राप्तकर्ता का फ़ोन नंबर, संपर्क का नाम या Apple खाता दर्ज करें या संपर्क जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर संपर्क चुनें।

    नोट : अगर आपके एक या एक से अधिक प्राप्तकर्ता iMessage का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो संदेश नीले बुलबुले के बजाय हरे बुलबुले में नज़र आएँगे।

  4. टेक्स्ट फ़ील्ड पर टैप करें, अपना संदेश टाइप करें, फिर भेजें बटन पर टैप करें।

वर्तमान समूह वार्तालाप में किसी को जोड़ें

अगर आपके समूह वार्तालाप में कम से कम दो अन्य सदस्य हैं, तो आप अतिरिक्त सदस्य जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. उस समूह वार्तालाप पर टैप करें, जिसमें आप किसी को जोड़ना चाहते हैं।

  3. वार्तालाप के शीर्ष पर समूह के नाम पर टैप करें, फिर उस बटन पर टैप करें जो प्रदर्शित करता है कि वार्तालाप में कितने लोग मौजूद हैं।

    iPad जिसमें समूह के लिए वार्तालाप विवरण है।
  4. संपर्क जोड़ें पर टैप करें, फिर नए प्राप्तकर्ता का फ़ोन नंबर, संपर्क नाम या Apple खाता दर्ज करें।

    या संपर्क जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर सूची से संपर्क चुनें।

नोट : अगर समूह में मौजूद किसी व्यक्ति ने iMessage चालू नहीं किया है, तो नया समूह शुरू करने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।

अगर आपके वार्तालाप में केवल एक अन्य व्यक्ति है, तोआपको किसी अन्य व्यक्ति को जोड़ने के लिए नया समूह वार्तालाप शुरू करना होगा।

किसी को समूह वार्तालाप से हटाने के लिए उनके नाम पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर हटाएँ पर टैप करें।

समूह वार्तालाप छोड़ें

अगर वार्तालाप में कम से कम तीन अन्य सहभागी हैं तो आप समूह चैट छोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. उस समूह वार्तालाप पर टैप करें जिससे आपको बाहर निकलना है।

  3. वार्तालाप के शीर्ष पर स्थित समूह के नाम पर टैप करें।

  4. नीचे स्क्रोल करें और इस वार्तालाप को छोड़ें या इस वार्तालाप को डिलीट और ब्लॉक करें पर टैप करें। (वार्तालाप डिलीट करने और ब्लॉक करने के बारे में अधिक जानें।)

    ब्लॉक किए गए वार्तालाप हालिया डिलीट किए गए फ़ोल्डर में चले जाते हैं, जहाँ से आप उन्हें रिकवर कर सकते हैं।

अगर आपको समूह चैट में रहना है लेकिन इसकी सूचनाएँ प्राप्त करना नहीं चाहते हैं, इसके बजाय वार्तालाप मौन करें

समूह वार्तालाप में लोगों को उल्लेखित करें

आप ख़ास संदेश पर किसी व्यक्ति का ध्यान आकर्षित करने के लिए समूह वार्तालाप में उन्हें नाम से उल्लेखित कर सकते हैं और उन्हें इसकी एक सूचना प्राप्त हो जाएगी। आपने जिसे उल्लेखित किया है उनकी सेटिंग्ज़ के आधार पर, अगर उन्होंने वार्तालाप को मौन कर रखा है तब भी उन्हें सूचना प्राप्त हो सकती है।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप में, टेक्स्ट फ़ील्ड में संपर्क का नाम टाइप करना शुरू करें।

  3. जब संपर्क का नाम प्रदर्शित होता है, तो उस पर टैप करें।

    आप @ और इसके बाद संपर्क नाम टाइप करके संदेश में संपर्क को उल्लेखित भी कर सकते हैं।

    आपको कब और कैसे सूचनाएँ प्राप्त होंगी, इसे बदलने के लिए जब आपका नाम संदेश में उल्लिखित किया जाए, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > संदेश > “मुझे सूचित करें” पर जाएँ।

समूह वार्तालाप का नाम रखें

आप समूह टेक्स्ट संदेश का नाम रख सकते हैं और वार्तालाप प्रदर्शित करने के लिए इमेज चुन सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति जिसने iMessage चालू कर रखा है, तो उसे नया नाम और इमेज दिखाई देंगे।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. वार्तालाप के शीर्ष पर स्थित “नाम” या “संख्या” पर टैप करें।

  3. नाम और तस्वीर बदलें पर टैप करें, फिर विकल्प चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.