इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Safari में आलेख पढ़ते समय, ध्यान भटकाने वाली चीज़ें छिपाएँ

नैविगेशन मेनू और ध्यान भटकाने वाले अन्य आइटम छिपाने के लिए रीडर का इस्तेमाल करें। लंबे पृष्ठों में सारांश और विषय-सूची शामिल होती है।

रीडर दिखाएँ

रीडर केवल प्रासंगिक टेक्स्ट और इमेज दिखाने के लिए, वेबपेज को फ़ॉर्मैट करता है।

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. किसी वेबपृष्ठ पर जाएँ।

  3. किसी समर्थित वेबसाइट पर, पृष्ठ सेटिंग्ज़ बटन पर टैप करें, फिर रीडर दिखाएँ पर टैप करें।

    पूरे पृष्ठ पर लौटने के लिए, पृष्ठ सेटिंग्ज़ बटन पर टैप करें, फिर रीडर छिपाएँ पर टैप करें।

किसी वेबसाइट के लिए रीडर ऑटोमैटिकली इस्तेमाल करें

  1. अपने iPad पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. किसी समर्थित वेबसाइट पर, पृष्ठ सेटिंग्ज़ बटन पर टैप करें, फिर विवरण बटन पर टैप करें।

  3. रीडर का ऑटोमैटिकली इस्तेमाल करें को चालू करें।

रीडर का समर्थन करने वाली सभी वेबसाइटों के लिए रीडर का ऑटोमैटिकली इस्तेमाल करने के लिए, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > Safari > रीडर पर जाएँ, फिर सभी वेबसाइट चालू करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.