इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर Find My ऐप में कोई दोस्त जोड़ें या हटाएँ

Find My ऐप में, किसी दोस्त से अपना स्थान शेयर कर लेने के बाद, आप नक़्शे पर उनका स्थान देखने का अनुरोध कर सकते हैं।

किसी दोस्त का स्थान देखने के लिए कहें

  1. अपने iPad पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे बाईं ओर “लोग” पर टैप करें, फिर उस व्यक्ति के नाम पर टैप करें जिसका स्थान आप देखना चाहते हैं।

    अगर आपको सूची में कोई व्यक्ति दिखाई नहीं देता है, तो सुनिश्चित करें कि आप उनके साथ अपना स्थान शेयर कर रहे हैं

  3. स्थान फ़ॉलो करने के लिए ‘पूछें’ पर टैप करें।

जब आपके दोस्त आपका अनुरोध पाने के बाद उसे स्वीकार करेंगे, उसके बाद ही आप उनका स्थान देख सकते हैं। स्थान शेयरिंग अनुरोध का जवाब दें देखें।

नोट : अगर आप ‘लोग’ सूची में अपने दोस्त का नाम देखते हैं, लेकिन नक़्शे पर उनका स्थान नहीं देख पाते हैं, तो उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहें कि वे अपना स्थान शेयर कर रहे हैं और उनकी सेटिंग्ज़ > गोपनीयता और सुरक्षा > स्थान सेवा > Find My में स्थान सेवा चालू है।

कोई दोस्त हटाएँ

किसी दोस्त को हटाने पर, वह व्यक्ति आपकी और आप उनकी ‘लोग’ सूची से हट जाते हैं।

  1. अपने iPad पर Find My ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे बाईं ओर “लोग” पर टैप करें, फिर उस व्यक्ति के नाम पर टैप करें जिसे आप हटाना चाहते हैं।

  3. [नाम] हटाएँ पर टैप करें, फिर हटाएँ पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.