इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर ऐल्बम में, तस्वीरें और वीडियो फ़िल्टर और सॉर्ट करें

तस्वीर ऐप में, आप अपने बनाए गए ऐल्बम में तस्वीरें और वीडियो फ़िल्टर और सॉर्ट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप किसी ऐल्बम को केवल तस्वीरें, केवल वीडियो या वे तस्वीरें और वीडियो दिखाने के लिए फ़िल्टर कर सकते हैं जिन्हें आपने पसंदीदा के रूप में चिह्नित किया है। आप किसी ऐल्बम में तस्वीरों और वीडियो को नए से पुराने, पुराने से नवीनतम या कस्टम ऑर्डर में भी सॉर्ट कर सकते हैं।

ऐल्बम में मौजूद तस्वीरें और वीडियो फ़िल्टर करें

  1. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. “ऐल्बम” पर टैप करें, फिर ऐल्बम खोलें।

  3. “सॉर्ट करें” बटन पर टैप करें, “फ़िल्टर करें” पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

  4. “पूर्ण” पर टैप करें।

ऐल्बम से फ़िल्टर हटाने के लिए, स्क्रीन पर सबसे नीचे सॉर्ट करें बटन बदलने वाले आइकॉन पर टैप करें, “फ़िल्टर करें” पर टैप करें, फिर “सभी आइटम” पर टैप करें।

ऐल्बम में मौजूद तस्वीरें और वीडियो सॉर्ट करें

  1. अपने iPad पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. “ऐल्बम” पर टैप करें, फिर ऐल्बम खोलें।

  3. सॉर्ट करें बटन पर टैप करें, फिर कोई सॉर्ट विकल्प चुनें।

    अगर आप “कस्टम ऑर्डर के हिसाब से सॉर्ट करें” चुनते हैं, तो तस्वीर और वीडियो थंबनेल अपने पसंदीदा ऑर्डर में ड्रैग करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.