इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर नक़्शा इस्तेमाल करें

आप नक़्शा ऐप, नक़्शा विजेट, Siri, या अन्य डिवाइस का इस्तेमाल करके यात्रा दिशानिर्देश पा सकते हैं। आप जाने से पहले इन्हें अपने Mac पर भी पा सकते हैं।

महत्वपूर्ण : दिशानिर्देश पाने के लिए iPad इंटरनेट से कनेक्टेड होना चाहिए और स्थान सेवा चालू होनी चाहिए। Wi-Fi + Cellular मॉडल पर मोबाइल डेटा दरें लागू हो सकती हैं। अपनी मोबाइल डेटा खाता सेटिंग्ज़ देखें या बदलें देखें।

दिशानिर्देश पाएँ

  1. अपने iPad पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. नक़्शे पर कहीं भी टच और होल्ड करें या खोज फ़ील्ड में कोई स्थान दर्ज करें।

  3. दिशानिर्देश या यात्रा मोड बटन (ड्राइविंग , पैदल , परिवहन  या साइक्लिंग  पर टैप करें।)

  4. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:

    • अगर आपका आरंभिक बिंदु “मेरा स्थान” है : आप जिस मार्ग से जाना चाहते हैं उसके लिए “जाएँ” पर टैप करें। आप जैसे-जैसे अपने मार्ग पर आगे बढ़ते हैं, तो नक़्शा आपके गंतव्य तक जाने के लिए टर्न-बाय-टर्न दिशानिर्देश बताता है।

    • अगर आपका आरंभिक बिंदु कोई अन्य स्थान है : आप जिस मार्ग से जाना चाहते हैं उसके लिए “चरण” पर टैप करें।

iPhone एक ही गंतव्य तक पहुँचने के लिए कई ड्राइविंग मार्ग विकल्पों के साथ नक़्शा दिखा रहा है। प्रत्येक मार्ग अनुमानित समय और दूरी दिखाता है, तथा विस्तृत दिशानिर्देश देखने के लिए चरण बटन दिखाता है। प्रत्येक मार्ग पर रंग कोडिंग यातायात की स्थिति के बारे में बताती है।

नक़्शा विजेट का इस्तेमाल करें

होम स्क्रीन या “आज” दृश्य से संभावित गंतव्य के दिशानिर्देश पाने के लिए नक़्शा विजेट जोड़ें

दिशानिर्देश पाने के लिए Siri का इस्तेमाल करें

आप दिशानिर्देश पाने के लिए Siri का इस्तेमाल करके सड़क पर नज़र बनाए रख सकते हैं। साथ ही, मोड़-दर-मोड़ बोले गए दिशानिर्देश सुनकर, आप अपने iPad को देखे बिना भी ड्राइविंग, साइक्लिंग और पैदल चलने के दिशानिर्देशों का पालन कर सकते हैं।

Siri: कुछ ऐसा कहें :

  • “Get directions to the nearest coffee shop”

  • “Find a charging station”

  • “Give me directions home”

Siri को इस्तेमाल करने का तरीक़ा जानें

अपने Mac से अपने iPad पर दिशानिर्देश भेजें

किसी बड़ी यात्रा या साइक्लिंग के एक दिन पहले आप Mac पर अपने मार्ग की योजना बना सकते हैं और फिर वह विवरण अपने iPad से शेयर कर सकते हैं। आपको अपने Mac और अपने iPad, दोनों पर समान Apple खाते में साइन इन करना होता है

  1. अपने Mac पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. अपनी यात्रा के लिए मार्ग तैयार करें।

    नक़्शा यूज़र गाइड में अपने Mac पर मार्ग की योजना बनाएँ देखें।

  3. फ़ाइल > “शेयर करें” > [“अपने डिवाइस] को भेजें” चुनें।

आप iPad से Mac पर दिशानिर्देश भेजने के लिए Handoff का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। iPad और अपने अन्य डिवाइस के बीच कार्यों को हैंड ऑफ़ करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.