इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर संदेश में कॉन्टेंट शेयर करें

आप संदेश ऐप का इस्तेमाल करके इमेज, लिंक और अन्य कॉन्टेंट शेयर कर सकते हैं। जब कोई आपके साथ कॉन्टेंट शेयर करता है, तो आप उसे संबंधित ऐप में “आपसे शेयर किया गया” सेक्शन में प्राप्त कर सकते हैं। “आपसे शेयर किया गया” को सपोर्ट करने वाले ऐप्स में तस्वीर, संगीत, News आदि शामिल हैं।

अन्य लोगों से कॉन्टेंट शेयर करें

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. नया संदेश शुरू करें या वार्तालाप खोलें

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • अपने संदेश में किसी इमेज या लिंक को कॉपी और पेस्ट करें।

    • ऐप्स बटन पर टैप करें, हालिया तस्वीरें और वीडियो ब्राउज़ करने के लिए तस्वीर पर टैप करें, फिर जोड़ें पर टैप करें।

    • संदेश अटैचमेंट पर टैप करें, शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर संपर्क पर या संदेश ऐप आइकॉन पर टैप करें।

      नुस्ख़ा : शेयर करें बटन पर टैप करने के बाद, अपने अटैचमेंट को कॉपी करें, सहेजें या प्रिंट करें।

  4. संदेश (वैकल्पिक) जोड़ें, फिर भेजें बटन पर टैप करें।

अन्य ऐप (जैसे पॉडकास्ट, News या संगीत) से वह कॉन्टेंट चुनें, जो आपको शेयर करना है, तो अधिक बटन पर टैप करें, शेयर करें पर टैप करें, फिर संदेश चुनें।

वह सारा कॉन्टेंट ढूँढें जो किसी ने आपके साथ शेयर किया है

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. जिस वार्तालाप का कॉन्टेंट आपको देखना है, उसे खोलें।

  3. जिस व्यक्ति या समूह के साथ आप संवाद कर रहे हैं, वार्तालाप के शीर्ष पर जाकर उसके नाम पर टैप करें।

  4. “आपसे शेयर किया गया” सेक्शन तक नीचे स्क्रोल करें।

नोट : “आपसे शेयर किया गया” में कॉन्टेंट केवल तभी प्रदर्शित होते हैं, अगर भेजने वाला व्यक्ति आपकी संपर्क सूची में मौजूद है।

“आपसे शेयर किया गया” सेक्शन को आप तस्वीर, Safari, News, संगीत, पॉडकास्ट और अन्य समर्थित ऐप्स में प्राप्त कर सकते हैं।

तस्वीरें या वीडियो की समीक्षा करें और सहेजें

अगर आपको एक ही समय पर विभिन्न तस्वीरें या वीडियो प्राप्त होती हैं, वे ऑटोमैटिकली कोलाज (दो से तीन आइटम) या स्टैक (चार या अधिक) में समूहीकृत हो जाती हैं।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:

    • स्टैक में देखें : खोलने के लिए टैप करें, फिर देखने, जवाब देने या प्रत्येक तस्वीर या वीडियो के साथ अलग से इंटरैक्ट करने के लिए स्टैक के माध्यम से स्वाइप करें।

    • तस्वीर या वीडियो सहेजें : तस्वीर या स्टैक के बग़ल में स्थित तस्वीर सहेजें बटन पर टैप करें।

शेयर किया गया कॉन्टेंट पिन करें

अगर कोई व्यक्ति कुछ ख़ास कॉन्टेंट शेयर करता है, तो आप उसे तुरंत संदेश में पिन कर सकते हैं, साथ ही यह समर्थित ऐप्स के “आपसे शेयर किया गया” सेक्शन में, संदेश खोज में और वार्तालाप विवरण (वह जानकारी, जो तब नज़र आती है जब आप वार्तालाप के शीर्ष पर टैप करते हैं) में भी ऊपर कर दिया जाता है।

  1. अपने iPad पर संदेश ऐप पर जाएँ।

  2. जिस वार्तालाप का कॉन्टेंट आपको पिन करना है, उसे खोलें।

  3. उस संदेश बुलबुले पर टच और होल्ड करें जिसमें लिंक है, तो फिर पिन करें पर टैप करें।

नोट : तस्वीर आपकी लाइब्रेरी में सहेजी जाती हैं लेकिन इन्हें पिन नहीं किया जाता है।

शेयर किया गया कॉन्टेंट छिपाएँ

आप किसी ऐप का “आपसे शेयर किया गया” सेक्शन छिपाने के लिए अपनी सेटिंग्ज़ को ऐडजस्ट कर सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐप्स > संदेश पर जाएँ।

  2. “आपसे शेयर किया गया” पर टैप करें, फिर ऑटोमैटिक शेयरिंग बंद करें या किसी ख़ास ऐप के लिए “आपसे शेयर किया गया” बंद करें।

नोट : आपके (या आपके पारिवारिक सदस्य के) iPad में संवेदनशील कॉन्टेंट के बारे में चेतावनियाँ प्राप्त हो सकती हैं और इसे भेजने या प्राप्त करने से पहले आपको चेतावनी मिलती है। संवेदनशील कॉन्टेंट के बारे में चेतावनियाँ प्राप्त करें या परिवार के किसी सदस्य के iPad पर संचार में संवेदनशील इमेज और वीडियो की जाँच करना चालू करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.