iPad पर दोस्तों के साथ खेलने के लिए Game Center का इस्तेमाल करें

Game Center के साथ, आप दोस्ती अनुरोध भेज सकते हैं, अपनी यूज़र प्रोफ़ाइल प्रबंधित कर सकते हैं, उपलब्धियाँ अर्जित कर सकते हैं, लीडरबोर्ड पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और FaceTime कॉल के दौरान दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। आप अपने सभी Apple डिवाइस पर समर्थित गेम को ऐक्सेस करने के लिए Game Center का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपनी Game Center प्रोफ़ाइल सेट करें

  1. सेटिंग्ज़  > Game Center पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें

  2. ऐसा प्रचलित नाम चुनने के लिए जो आपके दोस्तों को एक साथ गेम खेलते समय दिखाई देगा, प्रचलित नाम पर टैप करें, फिर कोई नाम दर्ज करें या सुझावों में से कोई एक चुनें।

  3. अपने अवतार को निजीकृत करने के लिए, अवतार संपादित करें पर टैप करें, फिर कोई नया Memoji बनाएँ, किसी मौजूदा Memoji का इस्तेमाल करें या अपने इनिशियल के दिखाई देने का तरीक़ा कस्टमाइज़ करें।

अपनी Game Center प्रोफ़ाइल, उपलब्धियाँ, हालिया गेम, दोस्तों और उनकी गतिविधियाँ देखने के लिए, सेटिंग्ज़ > Game Center > [आपकी प्रोफ़ाइल] पर जाएँ।

दोस्तों को जोड़ें

  1. सेटिंग्ज़  > Game Center पर जाएँ।

  2. “दोस्तों को आमंत्रित करें” पर टैप करें, फिर सुझाया गया संपर्क चुनें या संपर्क का नाम दर्ज करके संपर्क ढूँढें।

  3. निम्नलिखित में से किसी भी तरीक़े से प्राप्तकर्ता दोस्ती अनुरोध का जवाब दे सकते हैं :

    • संदेशों में, लिंक पर टैप करें।

    • सेटिंग्ज़  > Game Center > दोस्ती अनुरोध पर जाएँ।

आप संपर्क ऐप में भी दोस्त को जोड़ सकते हैं। उनका संपर्क कार्ड खोलें, फिर “Game Center में दोस्त जोड़ें” पर टैप करें।

दोस्तों के सुझाव प्राप्त करें और देखें कि वे क्या खेल रहे हैं

App Store में, आप अपने संपर्कों को Game Center से कनेक्ट करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं और अपने दोस्तों की हालिया गतिविधियाँ देख सकते हैं।

  1. अपने iPad पर App Store ऐप पर जाएँ।

  2. गेम्स या Arcade पर टैप करें (अगर आप Apple Arcade को सब्सक्राइब करते हैं)।

  3. दोस्त खेल रहे हैं या नहीं, हालिया गतिविधियाँ या दोस्त के सुझाव देखने के लिए Game Center तक नीचे स्क्रॉल करें।

आप सेटिंग्ज़  > Game Center > “सभी दोस्त” पर जाकर भी अपने दोस्तों की प्रोफ़ाइल और हालिया ऐक्टिविटी देख सकते हैं।

SharePlay का इस्तेमाल करके दोस्तों के साथ गेम खेलें

आप App Store में Game Center मल्टीप्लेयर गेम ढूँढ और डाउनलोड कर सकते हैं और FaceTime कॉल के दौरान दोस्तों के साथ खेल सकते हैं।

कॉल के दौरान, कोई समर्थित मल्टीप्लेयर गेम खोलें, SharePlay शुरू करें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देश फ़ॉलो करें।

साथ में देखने, सुनने और खेलने के लिए SharePlay का इस्तेमाल करें देखें।

किसी यूज़र की रिपोर्ट करें या किसी दोस्त को हटाएँ

आप किसी यूज़र को धोखाधड़ी, अनुचित तस्वीर, प्रचलित नाम या किसी अन्य समस्या के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों की सूची से किसी को हटा भी सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > Game Center > “सभी दोस्त” पर जाएँ।

  2. उस दोस्त पर टैप करें जिसकीं आप रिपोर्ट करना या उसे हटाना चाहते हैं, अधिक बटन पर टैप करें, फिर यूज़र को रिपोर्ट करें चुनें या दोस्त हटाएँ चुनें।

Game Center सेटिंग्ज़ और प्रतिबंध प्रबंधित करें

आप दोस्तों को देख सकते हैं, अनुरोधों को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं, गोपनीयता सेटिंग प्रबंधित कर सकते हैं और प्रतिबंध सेट कर सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > Game Center पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • दोस्तों को देखें : सभी दोस्तों पर टैप करें।

    • दोस्त अनुरोध स्वीकार या अस्वीकार करें : दोस्त अनुरोध पर टैप करें।

    • ऐप्स को अपने Game Center दोस्तों की सूची ऐक्सेस करने की अनुमति दें या न दें : दोस्तों की सूची शेयर करें पर टैप करें।

    • Game Center दोस्तों को आपके Apple खाते से संबद्ध ईमेल और फ़ोन नंबर द्वारा आपको ढूँढने की अनुमति दें : आपको ढूँढने में दोस्तों की मदद करें चालू करें।

    • ऐक्टिविटी शेयरिंग प्रबंधित करें : यह निर्दिष्ट करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति, केवल दोस्त या केवल आप चुनें कि आपकी प्रोफ़ाइल, उपलब्धि प्रगति, लीडरबोर्ड अपडेट और हालिया खेले गए गेम कौन देख सकता है।

    • आस-पास के खिलाड़ियों से आने वाले आमंत्रण को अनुमति दें : समान गेम में आस-पास के Game Center खिलाड़ियों को वाई-फ़ाई या Bluetooth पर आपके दोस्तों को मल्टीप्लेयर गेम में आमंत्रित करने की अनुमति देने के लिए आस-पास के खिलाड़ी को चालू करें।

  2. सेटिंग्ज़  > स्क्रीन टाइम > कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध पर जाएँ, फिर कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करें।

  3. App Store, मीडिया, वेब और गेम्स पर टैप करें, Game Center तक स्क्रोल करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक प्रतिबंध सेट करें :

    • मल्टीप्लेयर गेम

    • दोस्तों को जोड़ना

    • दोस्तों के साथ कनेक्ट करें

    • स्क्रीन रिकॉर्डिंग

    • आस-पास के मल्टीप्लेयर

    • व्यक्तिगत मैसेजिंग

    • प्रोफ़ाइल गोपनीयता परिवर्तन

    • अवतार और प्रचलित नाम में बदलाव

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.