इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर सेटिंग्ज़ में, “मेरा ईमेल छिपाएँ” पते बनाएँ और प्रबंधित करें

जब आप iCloud+ के लिए सब्सक्राइब करते हैं, तो अपने व्यक्तिगत ईमेल पते को गोपनीय रखने के लिए, मेरा ईमेल छिपाएँ का इस्तेमाल कर सकते हैं। “मेरा ईमेल छिपाएँ” की मदद से, आप ख़ास, रैंडम ईमेल पते जनरेट कर सकते हैं जो आपके व्यक्तिगत ईमेल खाते को फ़ॉरवर्ड करते हैं, ताकि आपको वेब पर फ़ॉर्म भरते समय या न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करते समय या ईमेल भेजते समय, अपना वास्तविक ईमेल पता शेयर न करना पड़े।

आप सेटिंग्ज़ में “मेरा ईमेल छिपाएँ” पते बना सकते और प्रबंधित कर सकते हैं। सेटिंग्ज़ > [आपका नाम] > iCloud > मेरा ईमेल छिपाएँ पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • “मेरा ईमेल छिपाएँ” पता बनाएँ : नया पता बनाएँ पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

  • “मेरा ईमेल छिपाएँ” पता निष्क्रिय करें : किसी पते पर टैप करें (नया पता बनाएँ के नीचे), फिर ईमेल पता निष्क्रिय करें पर टैप करें। पता निष्क्रिय करने के बाद, यह अब आपको ईमेल फ़ॉरवर्ड नहीं करेगा।

  • वह व्यक्तिगत ईमेल पता बदलें जिसे फ़ॉरवर्ड करना है : इस पर फ़ॉरवर्ड करें पर टैप करें, फिर कोई ईमेल पता चुनें। इन विकल्पों में वे पते शामिल होते हैं जो आपके Apple खाते के साथ उपलब्ध हैं।

  • कहीं और इस्तेमाल करने के लिए फ़ॉरवर्ड करने वाला पता कॉपी करें : किसी पते पर टैप करें (नया पता बनाएँ के नीचे), मेरा ईमेल छिपाएँ सेक्शन को टच और होल्ड करें, फिर कॉपी करें पर टैप करें। वह पता कहीं भी तुरंत इस्तेमाल करने के लिए, टेक्स्ट फ़ील्ड में टच और होल्ड करें, फिर पेस्ट करें पर टैप करें।

जहाँ कहीं भी ईमेल पते आवश्यक हों, आप Safari और मेल में “मेरा ईमेल छिपाएँ” पते भी जनरेट कर सकते हैं। समर्थित ऐप्स में, ईमेल पते की आवश्यकता होने पर, आप ईमेल पता फ़ील्ड पर टैप करके, फिर कीबोर्ड के ऊपर “मेरा ईमेल छिपाएँ” पर टैप करके भी “मेरा ईमेल छिपाएँ” पता जनरेट कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.