इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPad पर ऑडियो सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें

आप मोनो ऑडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं, बायाँ-दायाँ स्टीरियो संतुलन ऐडजस्ट कर सकते हैं और—समर्थित हेडफ़ोन के साथ— हल्की आवाज़ को बढ़ा सकते हैं और अपनी सुनने की ज़रूरतों के अनुरूप कुछ फ़्रीक्वेंसी ऐडजस्ट कर सकते हैं।

ऑडियो संतुलित करें

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > ऑडियो और विज़ुअल पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक ऐडजस्ट करें:

    • मोनो ऑडियो : मोनो ऑडियो चालू कर के बाएँ और दाएँ स्पीकर को समान कॉन्टेंट चलाने दें।

    • स्टीरियो ऑडियो संतुलन : संतुलन स्लाइडर को बाएँ से दाएँ ड्रैग करें।

चुनिंदा फ़्रीक्वेंसी और हल्की ध्वनि ऐडजस्ट करें

समर्थित Apple और Beats के हेडफ़ोन के लिए हेडफ़ोन सुविधा के साथ, आप चुनिंदा ध्वनि अपनी सुनने की ज़रूरतों के मुताबिक़ ऐडजस्ट कर सकते हैं। हल्की ध्वनि तो तेज़ करें और कुछ फ़्रीक्वेंसी बूस्ट करें ताकि फ़ोन कॉल और मीडिया की आवाज अधिक साफ़ और स्पष्ट हो।

  1. सुनिश्चित करें कि आप शांत वातावरण में हैं और आपने अपने AirPods को पेयर किया है या अन्य समर्थित Bluetooth® हेडफ़ोन पेयर किए हैं।

  2. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > ऑडियो और विज़ुअल > हेडफ़ोन सुविधा पर जाएँ, फिर हेडफ़ोन सुविधा चालू करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक ऐडजस्ट करें:

    • फ़्रीक्वेंसी : इसके लिए ऑडियो ट्यून करें के नीचे, विकल्प चुनें और विभिन्न फ़्रीक्वेंसी बूस्ट करें।

    • हल्की ध्वनि : स्लाइडर ड्रैग कर के हल्की ध्वनि के लिए ऐम्पलिफ़िकेशन सेट करें।

  4. नीचे स्क्रोल करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • फ़ोन चालू कर के फ़ोन कॉल पर सेटिंग्ज़ लागू करें।

    • मीडिया चालू कर के सेटिंग्ज़ को मीडिया प्लेबैक जैसे संगीत, फ़िल्म और पॉडकास्ट पर लागू करें।

कुछ समर्थित हेडफ़ोन के साथ, आप हेडफ़ोन सुविधा इस्तेमाल कर के अपने हेडफ़ोन ऑडियो को अपने लिए सब से बेहतर ध्वनि के आधार पर वैयक्तिकृत कर सकते हैं। कस्टम ऑडियो सेटअप पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

नुस्ख़ा : तेज़ी से हेडफ़ोन सुविधा ऐक्सेस करने के लिए कंट्रोल सेंटर में हेडफ़ोन सुविधा बटन पर टैप करें। (अगर आपको हेडफ़ोन सुविधा बटन नहीं दिखता है, तो इसे जोड़ें—जोड़ें बटन पर टैप करें, कंट्रोल जोड़ें पर टैप करें, हियरिंग ऐक्सेसिबिलिटी पर नीचे स्क्रोल करें, फिर हेडफ़ोन सुविधा पर टैप करें।)

AirPods Pro और iPad का इस्तेमाल करते समय ट्रांसपरेंसी मोड और वार्तालाप बूस्ट में हेडफ़ोन सुविधा सेटिंग लागू करने के बारे में जानकारी के लिए AirPods यूज़र गाइड में AirPods Pro के लिए ट्रांसपरेंसी मोड कस्टमाइज़ करें देखें।

डायलॉग की ध्वनि को वीडियो में और भी साफ़ बनाएँ

जब आप समर्थित कॉन्टेंट देखते हैं, तो आप वॉइस आइसोलेशन चालू करते हैं ताकि डायलॉग सुनना आसान हो जाए। डायलॉग के दौरान, वॉइस आइसोलेट होती है और अन्य सभी ऑडियो काफी हद तक कम हो जाती हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > ऑडियो और विज़ुअल पर जाएँ।

  2. वॉइस आइसोलेशन जोड़ें चालू करें।

  3. Apple TV ऐप में समर्थित वीडियो देखते समय, निम्नलिखित में से कोई काम करें :

    •  ऑडियो ट्रैक बटन पर टैप करें।

    •  अधिक कंट्रोल बटन पर टैप करें, फिर ऑडियो पर टैप करें।

  4. डायलॉग बेहतर बनाएँ पर टैप करें फिर आइसोलेट करें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.